english हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ Contact us எங்களை தொடர்பு கொள்ள Spotify இல் கேளுங்கள் Spotify இல் கேளுங்கள் Download on the App StoreiOS பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும் Get it on Google Play Android பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும்
 
உள்நுழைய
ஆன்லைனில் வழங்குதல்
உள்நுழைய
  • வீடு
  • நிகழ்வுகள்
  • வாழ்க
  • டி.வி
  • நோஹ்டியூப்
  • பாராட்டுக்கள்
  • செய்தி
  • மன்னா
  • பிரார்த்தனைகள்
  • வாக்குமூலங்கள்
  • கனவுகள்
  • மின் புத்தகங்கள்
  • வர்ணனை
  • இரங்கல் குறிப்புகள்
  • சோலை
  1. வீடு
  2. தினசரி மன்னா
  3. दबोरा के जीवन से सीक (शिक्षाए)
தினசரி மன்னா

दबोरा के जीवन से सीक (शिक्षाए)

Monday, 28th of July 2025
25 22 539
Categories : परमेश्वर के साथ घनिष्ठता विश्वासयोग्यता शिष्यत्व
उन दिनों में इस्राएलियों का कोई राजा न था; जिस को जो ठीक सूझ पड़ता था वही वह करता था॥ (न्यायियों २१:२५)

यह उस तरह का समय है जब दबोरा रहती थी। क्या यह उस समय की तरह नहीं है जैसे आप और मैं रहते हैं?

न्यायियों ४ और ५ भी हमें बताती हैं कि दबोरा इस्राएल के इतिहास में पहली महिला न्यायाधीश थीं। ऐसे समय में जब महिलाओं को तुच्छ माना जाता था, वह उनके दिन में नेतृत्व के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। दबोरा के रवैये और
कार्यों को ध्यान देने योग्य है और इस तरह उसके जीवन से सीखने के लिए शक्तिशाली सीख हैं।

#१ दबोरा बुद्धिमान थी
उस समय लप्पीदोत की स्त्री दबोरा जो नबिया थी इस्राएलियों का न्याय करती थी। वह एप्रैम के पहाड़ी देश में रामा और बेतेल के बीच में दबोरा के खजूर के तले बैठा करती थी, और इस्राएली उसके पास न्याय के लिये जाया करते थे। (न्यायियों ४:४-५)

बाइबल उसे भविष्यवक्ता कहके बुलाती है। एक भविष्यवक्ता बस परमेश्वर का एक मुखपत्र है। यह तब होता है जब कोई व्यक्ति परमेश्वर की उपस्थिति में उत्तम समय बिताता है। स्पष्ट रूप से उसकी बुद्धि परमेश्वर के साथ उसकी घनिष्ठता से आई थी। यहाँ परमेश्वर के साथ घनिष्ठता ने उसे इस्राएल के लोगों के लिए विश्वसनीय समाधान लाने के लिए ज्ञान प्रदान किया।

 किसी ने कहा था, "आप या तो समस्या का हिस्सा हैं या समाधान का हिस्सा हैं" स्पष्ट रूप से दबोरा लोगों के जीवन में समाधान का हिस्सा था। आप भी अपने परिवार में, अपने कलीसिया में, अपने कार्यस्थल आदि में समाधान का हिस्सा बन सकते हैं। उत्तम समय बिताने की कोशिश करें और आप ऐसा होते हुए देखेंगे।

#२ दबोरा उपलब्ध थी
बाइबल कहती है, "एप्रैम के पहाड़ों में रामा और बेतेल के बीच दबोरा के ताड़ के पेड़ के नीचे दबोरा बैठती थी।"

एक दिन एक युवा लड़की ने मुझसे पूछा, "पासबान माइकल, परमेश्वर द्वारा शक्तिशाली रूप से इस्तेमाल किए जाने का रहस्य क्या है?" मैंने उसे सरल शब्दों में बताया; "यह क्षमता नहीं है, बल्कि उपलब्धता है"

आप आस-पास के सभी लोगों से प्रतिभाशाली व्यक्ति नहीं हो सकते हैं, लेकिन यदि आप परमेश्वर को भेंट दे सकते है जो आपके के पास है, तो वह आपको  उपयोग कर सकते है। परमेश्वर के राज्य में कई प्रतिभाशाली लोग हैं, लेकिन वे कभी आसपास नहीं होते हैं। जब शहर में एक प्रसिद्ध  भविष्यवक्ता या उपदेशक होता है तो, तभी वे केवल कलीसिया में दिखाते हैं।

उनकी तरह मत बनो। जब उपदेशक या भविष्यवक्ता शीर्षकों के साथ न हों तब भी सभाओं में भाग लें। रोशनी और धुआं गायब होने पर भी सभाओं में भाग लें और अपनी प्रतिभाओं की पेशकश करें। परमेश्वर आपको उस चीज़ में ढालेगा जो उन्होंने आपके लिए बनाई है।

एक और बात, जब प्रभु को पता चलता है कि आप उनकी सेवा करने के लिए पर्याप्त विनम्र हैं, तब वह आपको छोटी-छोटी चीजें करने के लिए कहता है, तब वह आप पर भरोसा करेंगे कि आप बड़े और अधिक महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं! (लूका १६:१० को पढ़ें)

Bible Reading: Isaiah 14-18
ஜெபம்
पिता, यीशु के नाम में, मुझे आपकी ओर और करीब आने दे। पिता, मैं आपको धन्यवाद देता हूं कि आपने मुझे योग्यता दी है। अब, मुझे एक इच्छुक मन दे ताकि मैं हमेशा अपनी क्षमताओं को लेकर तैयार रहूँ और उन्हें आपके लिए उपलब्ध कर सकूँ। यीशु के नाम में। अमीन।

Join our WhatsApp Channel


Most Read
● पहाड़ियों और वादी के परमेश्वर
● परमेश्वर दिया हुआ स्वप्न
● दूरी ही दूरी से पीछे चलना
● विशेष पारिवारिक समय
● दैवी रहस्यों का अनावरण
● विलंब (देरी करने) की विशालता को मार डालना
● लोगों के पाच समूहजो यीशु से हररोजमिले # १
கருத்துகள்
எங்களை தொடர்பு கொள்ள
தொலைபேசி: +91 8356956746
+91 9137395828
பகிரி: +91 8356956746
மின்னஞ்சல்: [email protected]
முகவரி :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
பயன்பாட்டைப் பெறவும்
Download on the App Store
Get it on Google Play
அஞ்சல் பட்டியலில் சேரவும்
ஆராயுங்கள்
நிகழ்வுகள்
வாழ்க
நோஹ்டியூப்
டி.வி
தானம்
மன்னா
பாராட்டுக்கள்
வாக்குமூலங்கள்
கனவுகள்
தொடர்பு கொள்ளவும்
© 2025 Karuna Sadan, India.
➤
உள்நுழைய
இந்த தளத்தில் உள்ள உள்ளடக்கத்தை கருத்து தெரிவிக்கவும் விரும்பவும் உங்கள் NOAH கணக்கில் உள்நுழையவும்.
உள்நுழைய