english हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ Contact us எங்களை தொடர்பு கொள்ள Spotify இல் கேளுங்கள் Spotify இல் கேளுங்கள் Download on the App StoreiOS பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும் Get it on Google Play Android பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும்
 
உள்நுழைய
ஆன்லைனில் வழங்குதல்
உள்நுழைய
  • வீடு
  • நிகழ்வுகள்
  • வாழ்க
  • டி.வி
  • நோஹ்டியூப்
  • பாராட்டுக்கள்
  • செய்தி
  • மன்னா
  • பிரார்த்தனைகள்
  • வாக்குமூலங்கள்
  • கனவுகள்
  • மின் புத்தகங்கள்
  • வர்ணனை
  • இரங்கல் குறிப்புகள்
  • சோலை
  1. வீடு
  2. தினசரி மன்னா
  3. प्रभु की बड़ाई कैसे करें
தினசரி மன்னா

प्रभु की बड़ाई कैसे करें

Wednesday, 30th of July 2025
30 26 752
Categories : आराधना  स्तुति
आप में से ज्यादातर लोग जानते हैं कि मैं एक बहुत ही साधारण परिवार से आया हूं। चीजें आसानी से नहीं आती थी, लेकिन मेरे पिता और माँ ने हमें, तीन बच्चों को संभालने में बहुत अच्छा काम किया। मुझे याद है कि एक जन्मदिन पर मैंने अपनी माँ से मुझे एक आवर्धक ग्लास (आतशी शीशा) खरीदने के लिए कहा था। आज, ये बच्चों के लिए नवीनता मूल्य नहीं हो सकता है, लेकिन उन दिनों में, यह कुछ अनोखा था।

मैं अपना आवर्धक ग्लास लेता था और उसके छेद से निकलने वाली चींटियों को देखता था। वे इतने बड़े दिखते थे और अलग दिखते थे। मैं सभी विवरण को देख सकता था। मेरे जैसे बच्चे के लिए, इसने एक नई दुनिया खोली।

मेरे साथ यहोवा की बड़ाई करो, और आओ हम मिलकर उसके नाम की स्तुति करें। (भजन संहिता ३४:३)

प्रभु को बड़ाई करके आप उन्हें बड़ा नहीं बनाते है, लेकिन हां! वह आपके मन के विचार को भरता है और वह आपके जीवन का एक बड़ा हिस्सा बन जाता है।

तो कोई यहोवा की बड़ाई कैसे करता है?
आप जो भी ध्यान देंगे वह आपके दिमाग (मन) में बढ़ेगा।

दाऊद परमेश्वर की बड़ाई करना चाहता था। उन्होंने यह भी साझा किया: मैं हर समय यहोवा को धन्य कहा करूंगा; उसकी स्तुति निरन्तर मेरे मुख से होती रहेगी। मैं यहोवा पर घमण्ड करूंगा; नम्र लोग यह सुनकर आनन्दित होंगे। (भजन संहिता ३४:१-२)

ये खतरनाक समय हैं और जीत की अपनी स्थिति को बनाए रखने के लिए आपको अपना ध्यान केंद्रित करने या सही चीजों पर अपना ध्यान देने की जरुरत है वरना, वे आपके विचार को बादल देंगे।

जब आप काम कर रहे हों, तब भी घर में कुछ मृदु आराधना संगीत रखे। उनकी स्तुति करते रहे, दिन भर आराधना के गीत गाते रहे। इससे आपका ह्रदय और दिमाग परमेश्वर पर दृढ़ हो जाएगा। और इसलिए जब आप ऐसा करते हैं तो आप उनकी बड़ाई और स्तुति करेंगे। परमेश्वर आपके जीवन का एक बड़ा हिस्सा बन जाएगा, और आप अपने रास्ते में आने वाली हर बाधा पर जय पाने के लिए सामर्थ होंगे।

Bible Reading: Isaiah 24-27
ஜெபம்
पिता परमेश्वर, हम आपको धन्यवाद देते हैं कि आप विश्व के सिरजनहार हैं। अनन्त परमेश्वर है। सनातन पिता केवल आप ही एकमात्र सच्चे परमेश्वर है। हम प्रार्थना करते हैं कि जैसे ही हम अपने दिलों, दिमागों और अपनी आँखों को आप पर केंद्रित करेंगे, हम देख पाएंगे कि आप कौन हैं। हम आपकी बड़ाई करते हैं और यीशु के नाम में, महिमा, सम्मान और स्तुति लाते हैं। अमीन।

Join our WhatsApp Channel


Most Read
● स्वर्ग के दरवाजे को खोलो और नर्क के दरवाजे को बंद करो
● उपवास के जीवन-बदलने वाले लाभ
● विश्वास से चलना
● परमेश्वर के 7 आत्मा: परमेश्वर की आत्मा
● बचपन (जवानी) में पकड़ो
● परमेश्वर के ७ आत्मा: बुद्धि की आत्मा
● कार्य करें (करना)
கருத்துகள்
எங்களை தொடர்பு கொள்ள
தொலைபேசி: +91 8356956746
+91 9137395828
பகிரி: +91 8356956746
மின்னஞ்சல்: [email protected]
முகவரி :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
பயன்பாட்டைப் பெறவும்
Download on the App Store
Get it on Google Play
அஞ்சல் பட்டியலில் சேரவும்
ஆராயுங்கள்
நிகழ்வுகள்
வாழ்க
நோஹ்டியூப்
டி.வி
தானம்
மன்னா
பாராட்டுக்கள்
வாக்குமூலங்கள்
கனவுகள்
தொடர்பு கொள்ளவும்
© 2025 Karuna Sadan, India.
➤
உள்நுழைய
இந்த தளத்தில் உள்ள உள்ளடக்கத்தை கருத்து தெரிவிக்கவும் விரும்பவும் உங்கள் NOAH கணக்கில் உள்நுழையவும்.
உள்நுழைய