english हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ Contact us எங்களை தொடர்பு கொள்ள Spotify இல் கேளுங்கள் Spotify இல் கேளுங்கள் Download on the App StoreiOS பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும் Get it on Google Play Android பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும்
 
உள்நுழைய
ஆன்லைனில் வழங்குதல்
உள்நுழைய
  • வீடு
  • நிகழ்வுகள்
  • வாழ்க
  • டி.வி
  • நோஹ்டியூப்
  • பாராட்டுக்கள்
  • செய்தி
  • மன்னா
  • பிரார்த்தனைகள்
  • வாக்குமூலங்கள்
  • கனவுகள்
  • மின் புத்தகங்கள்
  • வர்ணனை
  • இரங்கல் குறிப்புகள்
  • சோலை
  1. வீடு
  2. தினசரி மன்னா
  3. यीशु अब स्वर्ग में क्या कर रहा है ?
தினசரி மன்னா

यीशु अब स्वर्ग में क्या कर रहा है ?

Sunday, 10th of August 2025
24 23 436
Categories : प्रार्थना मध्यस्था
क्या तुम अभी जानते हो कि प्रभु यीशु मसीह स्वर्ग में हैं, जो तुम्हारे और मेरे लिए मध्यस्थी कर रहा है ?

इब्रानियों ७:२५ हमें बताता है कि, “यही कारण है कि जो लोग उनके द्वारा परमेश्‍वर की शरण लेते हैं, वह उन्‍हें पूर्णत: बचाने में समर्थ हैं; क्‍योंकि वह उनकी ओर से निवेदन करने के लिए सदा जीवित हैं।”

और रोमियों ८:३४ हमें बताता है कि, "उन्‍हें कौन दोषी ठहरायेगा? क्‍या येशु मसीह ऐसा करेंगे? वह तो मर गये, बल्‍कि जी उठे और परमेश्‍वर के दाहिने हाथ विराजमान हो कर हमारे लिए निवेदन करते रहते हैं।"

मृतकों में से यीशु मसीह के पुनरुत्थान के बाद, यदि मध्यस्थता करना यीशु की सेवा है वह हमारी भी सेवा होनी चाहिए। मध्यस्थी सेवा ही अंतिम सेवा है।

यह सच है कि यीशु मसीह सिंहासन से सामने मध्यस्थी कर रहे हैं, यह स्पष्ट रूप से संकेत देता है कि यीशु जीवित है और हमारा एक सिद्ध महायाजक बनने के लिए पिता से अधिकार प्राप्त किया है।

पुराने नियम में, महायाजकों को लोगों की ओर से कार्य करने के लिए ठहराया गया था।
१. "क्‍योंकि हर एक महायाजक मनुष्‍यों में से लिया जाता है, और मनुष्‍यों ही के लिये उन बातों के विषय में जो परमेश्‍वर से सम्‍बन्‍ध रखती हैं, ठहराया जाता है: कि भेंट और पाप बलि चढ़ाया करे |" (इब्रानियों ५:१)
२. लेकिन इसे बार-बार करना पड़ा।
३. वे तो बहुत से याजक बनते आए, इस का कारण यह था कि मृत्‍यु उन्‍हें रहने नहीं देती थी। (इब्रानियों ७:२३)।

अंतर यह है कि ...
१. यीशु को केवल एक बार बलिदान लाने की जरुरत थी। तब वह मृतकों में से जी उठा। यह हमें उनकी बलिदान की मृत्यु के अनंत मूल्य को दर्शाता है।
२. "क्योंकि यह युगानुयुग रहता है; इस कारण उसका याजक पद अटल है, वह बिना अंत हमारे लिए मध्यस्ती करने में सक्षम है और वह हमेशा के लिए जारी रहेगा ।" (इब्रानियों ७:२४)

“अब हमारे परमेश्‍वर का उद्धार, और सामर्थ्य, और राज्‍य, और उसके मसीह का अधिकार प्रगट हुआ है; क्‍योंकि हमारे भाइयों पर दोष लगानेवाला, जो रात-दिन हमारे परमेश्‍वर के सामने उन पर दोष लगाया करता था, गिरा दिया गया। " (प्रकाशितवाक्य १२:१०)

शायद आपको कुछ परेशान कर रहा है और आपको शांति नहीं हैं। यह जान लें कि, अभी यीशु आपके और आपके प्रियजनों के लिए मध्यस्ती कर रहा है। यह सच्चाई आपकी आत्मा में शांति लाएगा ।

Bible Reading: Isaiah 65-66 ; Jeremiah 1
ஜெபம்
प्रभु यीशु, मैं आपको धन्यवाद देता हूं मुझे पिता के सामने दर्शाने के लिए। आप हमेशा मेरे लिए मध्यस्ती कर रहे हैं। मुझे भी इस सांत्वना (बात) को दूसरों के साथ बांटना सिखाएं। मुझे भी मध्यस्ती करना सिखाएं, आमीन ।

Join our WhatsApp Channel


Most Read
● परमेश्वर की ७ आत्माएं: प्रभु के भय की आत्मा
● आपकी परेशानियां और आपकी रवैया
● शांति हमारी विरासत है
● परमेश्वर दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ संसाधन
● प्रभु का सेवा करने का क्या मतलब है -१
● दिन ११: ४० दिन का उपवास और प्रार्थना
● अपनी धार्मिकता के वस्त्र पहनलो
கருத்துகள்
எங்களை தொடர்பு கொள்ள
தொலைபேசி: +91 8356956746
+91 9137395828
பகிரி: +91 8356956746
மின்னஞ்சல்: [email protected]
முகவரி :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
பயன்பாட்டைப் பெறவும்
Download on the App Store
Get it on Google Play
அஞ்சல் பட்டியலில் சேரவும்
ஆராயுங்கள்
நிகழ்வுகள்
வாழ்க
நோஹ்டியூப்
டி.வி
தானம்
மன்னா
பாராட்டுக்கள்
வாக்குமூலங்கள்
கனவுகள்
தொடர்பு கொள்ளவும்
© 2025 Karuna Sadan, India.
➤
உள்நுழைய
இந்த தளத்தில் உள்ள உள்ளடக்கத்தை கருத்து தெரிவிக்கவும் விரும்பவும் உங்கள் NOAH கணக்கில் உள்நுழையவும்.
உள்நுழைய