english हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ Contact us எங்களை தொடர்பு கொள்ள Spotify இல் கேளுங்கள் Spotify இல் கேளுங்கள் Download on the App StoreiOS பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும் Get it on Google Play Android பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும்
 
உள்நுழைய
ஆன்லைனில் வழங்குதல்
உள்நுழைய
  • வீடு
  • நிகழ்வுகள்
  • வாழ்க
  • டி.வி
  • நோஹ்டியூப்
  • பாராட்டுக்கள்
  • செய்தி
  • மன்னா
  • பிரார்த்தனைகள்
  • வாக்குமூலங்கள்
  • கனவுகள்
  • மின் புத்தகங்கள்
  • வர்ணனை
  • இரங்கல் குறிப்புகள்
  • சோலை
  1. வீடு
  2. தினசரி மன்னா
  3. परमेश्वर के ७ आत्मा: युक्ति (सलाह) की आत्मा
தினசரி மன்னா

परमेश्वर के ७ आत्मा: युक्ति (सलाह) की आत्मा

Thursday, 21st of August 2025
27 23 617
Categories : नाम और आत्मा का शीर्षक परमेश्वर की सात आत्माएं 
और वे फ्रूगिया और गलतिया देशों में से होकर गए, और पवित्र आत्मा ने उन्हें ऐशिया में वचन सुनाने से मना किया। और उन्होंने मूसिया के निकट पहुंचकर, बितूनिया में जाना चाहा; परन्तु यीशु के आत्मा ने उन्हें जाने न दिया। (प्रेरितों के काम १६:६-७)

ध्यान दें यह कहता है कि उन्हें पवित्र आत्मा ने मना कर दिया। पौलुस और उनकी साहचर्य ऐशिया में प्रचार करने जाना चाहते थे, लेकिन पवित्र आत्मा ने उन्हें मना कर दिया। यह युक्ति की आत्मा थी।

और देखो, तुरन्त तीन मनुष्य जो कैसरिया से मेरे पास भेजे गए थे, उस घर पर जिस में हम थे, आ खड़े हुए। तब आत्मा ने मुझ से उन के साथ बेखटके हो लेने को कहा। (प्रेरितों के काम ११:११-१२)

यहाँ प्रेरित पतरस याद कर रहाता कि, जब वह शमौन चमड़े के धंधा करने वाले के घर में प्रार्थना कर रहा था, तब युक्ति की आत्मा ने उससे कुरनेलियुस के घर जाने के लिए कहा।

भजन संहिता १६:७ में दाऊद के शब्दों को याद रखें: "मैं यहोवा को धन्य कहता हूं, क्योंकि उसने मुझे सम्मत्ति दी है; वरन मेरा मन (आंतरिक सलाह) भी रात में मुझे शिक्षा देता है।" 

युक्ति की आत्मा आपको निर्देश देती है और बताती है कि क्या करना है और क्या नहीं। वह आपको अपके सभी मामलों में निर्देशित करता है। हो सकता है कि आप गलत दिशा में जा रहे हों, तो तब आपको युक्ति की आत्मा बताती है, "तब तुम्हारे पीछे से यह वचन तुम्हारे कानों में पड़ेगा, मार्ग यही है, इसी पर चलो" (यशायाह ३०:२१)।

क्योंकि हमारे लिये एक बालक उत्पन्न हुआ, 
हमें एक पुत्र दिया गया है; 
और प्रभुता उसके कांधे पर होगी, 
और उसका नाम अद्भुत, 
युक्ति करने वाला, पराक्रमी परमेश्वर, 
अनन्तकाल का पिता, और 
शान्ति का राजकुमार रखा जाएगा। (यशायाह ९:६)

बाइबल के इस भाग का मूल हिब्रू प्रतिपादन यह नहीं कहता है, "अद्भुत, युक्ति करने वाला," दो अलग-अलग नाम, जैसा कि किंग जेम्स अनुवाद में यहां निर्दिष्ट किया गया है। यह वास्तव में एक संयुक्त नाम के रूप में बताया है: "अद्भुत युक्ति करने वाला" आप देखेंगे कि अन्य नाम, "पराक्रमी परमेश्वर," "अनन्तकाल का पिता," और "शान्ति का राजकुमार" जिनके साथ भविष्यवक्ता ने प्रभु का वर्णन किया है, दोहराये भी हैं।

"अद्भुत युक्ति करने वाला" नाम का अर्थ है "असाधारण युध्दनीतिज्ञ।" युक्ति की आत्मा असाधारण युध्दनीतिज्ञ है। इसका मतलब है कि वह साधारण मन या इंद्रियों से परे है। वह अलौकिक है। वह व्याकुल नहीं हो सकता। वह आपके सामने आने वाले हर संकट के मार्ग को जानता है। वह जानता है कि आप अंधकार से कैसे बाहर आ सकते हो; वह जानता है कि आपको कैसे सफल बनाना है। वह आपका असाधारण युध्दनीतिज्ञ है और वह आपके भीतर रहता है।

Bible Reading: Jeremiah 30-31
ஜெபம்
धन्य पवित्र आत्मा आप मेरे अद्भुत युक्ति करने वाले हैं, आप मेरे असाधारण युध्दनीतिज्ञ हैं। मेरे सभी योजनाएँ स्थापित होंगी क्योंकि मेरे पास आपकी आत्मिक सलाह है। यीशु के नाम में। अमीन।

Join our WhatsApp Channel


Most Read
● मसीह के राजदूत
● आज के दिनों में ऐसा करें
● उन झूठों को प्रकट करें
● उन चीजों (कार्यों) को सक्रिय करें
● अपने आत्मिक बल को कैसे नया करें - १
● अगापे प्रेम में कैसे (बढ़े) बढ़ना है?
● दिन ३४: ४० दिन का उपवास और प्रार्थना
கருத்துகள்
எங்களை தொடர்பு கொள்ள
தொலைபேசி: +91 8356956746
+91 9137395828
பகிரி: +91 8356956746
மின்னஞ்சல்: [email protected]
முகவரி :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
பயன்பாட்டைப் பெறவும்
Download on the App Store
Get it on Google Play
அஞ்சல் பட்டியலில் சேரவும்
ஆராயுங்கள்
நிகழ்வுகள்
வாழ்க
நோஹ்டியூப்
டி.வி
தானம்
மன்னா
பாராட்டுக்கள்
வாக்குமூலங்கள்
கனவுகள்
தொடர்பு கொள்ளவும்
© 2025 Karuna Sadan, India.
➤
உள்நுழைய
இந்த தளத்தில் உள்ள உள்ளடக்கத்தை கருத்து தெரிவிக்கவும் விரும்பவும் உங்கள் NOAH கணக்கில் உள்நுழையவும்.
உள்நுழைய