english हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ Contact us எங்களை தொடர்பு கொள்ள Spotify இல் கேளுங்கள் Spotify இல் கேளுங்கள் Download on the App StoreiOS பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும் Get it on Google Play Android பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும்
 
உள்நுழைய
ஆன்லைனில் வழங்குதல்
உள்நுழைய
  • வீடு
  • நிகழ்வுகள்
  • வாழ்க
  • டி.வி
  • நோஹ்டியூப்
  • பாராட்டுக்கள்
  • செய்தி
  • மன்னா
  • பிரார்த்தனைகள்
  • வாக்குமூலங்கள்
  • கனவுகள்
  • மின் புத்தகங்கள்
  • வர்ணனை
  • இரங்கல் குறிப்புகள்
  • சோலை
  1. வீடு
  2. தினசரி மன்னா
  3. परमेश्वर के वचन को पढ़ने का ५ लाभ
தினசரி மன்னா

परमेश्वर के वचन को पढ़ने का ५ लाभ

Saturday, 13th of September 2025
27 21 328
Categories : परमेश्वर का शब्द
कही सालों से,मैंने लोगों को परमेश्वर के वचन को तिरस्कार करते हुए देखा है। कुछ लोग परमेश्वर के वचन को पढ़े बिना भी दिनों और हफ्तों तक चलते हैं। किसी भी तरह, वे आश्वस्त हैं कि रविवार की सुबह एक संदेश को सुनना काफी है।

यहां तक कि कई मसीह भी जो लोग सालों से कलीसिया में हैं वे शायद कभी परमेश्वर के वचन को व्यवस्थित अध्ययन करते हैं। परमेश्वर के वचन को पढ़ने के कई लाभ हैं। पवित्र आत्मा आपके अंदर और उसके वचन की भूख और प्यास में इसका उपयोग करे।

कृपया निम्नलिखित को बहुत ध्यान से पढ़ें। ये एक राजा के लिए परमेश्वर का निर्देश था,

"और जब वह राजगद्दी पर विराजमान हो, तब इसी व्यवस्था की पुस्तक, जो लेवीय याजकों के पास रहेगी, उसकी एक नकल अपने लिये कर ले।

और वह उसे अपने पास रखे, और अपने जीवन भर उसको पढ़ा करे, जिस से वह अपने परमेश्वर यहोवा का भय मानना, और इस व्यवस्था और इन विधियों की सारी बातों के मानने में चौकसी करना सीखे।

जिस से वह अपने मन में घमण्ड करके अपने भाइयों को तुच्छ न जाने, और इन आज्ञाओं से न तो दाहिने मुड़े और न बाएं; जिस से कि वह और उसके वंश के लोग इस्राएलियों के मध्य बहुत दिनों तक राज्य करते रहें। (व्यवस्थाविवरण १७:१८-२०)

राजा को परमेश्वर के वचन को रोजाना पढ़ना चाहिए - जब तक वह इस धरती पर रहेगा। इससे राजा को कई तरह से सुसज्जित हुआ है,
१. वह प्रभु के भय में चलना सीखेगा
२. यह उसे घमंड से दूर रखेगा
३. यह उसे परमेश्वर के मार्ग से भटकने न देगा
४. यह उसे, अपने और अपने बेटों के लिए लंबी उम्र का आश्वासन देगा
५. उनका नेतृत्व (नयाकत्व) स्थापित किया जाएगा

पवित्र शास्त्र उनके पूर्ण बलिदान के माध्यम से कहती है कि, प्रभु यीशु ने हमें अपने परमेश्वर और पिता के लिए राजा और याजक बनाया है (प्रकाशितवाक्य १:६)। आप और मैं राजा और याजक हैं।

याजक के रूप में, हमें पिता के सामने धन्यवाद और मध्यस्थी की बलि देने के लिए बुलाया गया है। राजाओं के रूप में, हमें बीमार लोगों को चंगा करने के लिये और सुसमाचार की खातिर बुरी आत्माओं को बाहर निकालने के लिये अपने अधिकार को इस्तमाल करना चाहिए। परमेश्वर की बुलावट को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए, हमें अपने आप को परमेश्वर के वचन के लिये तैयार होना जरुरी है जैसे कि परमेश्वर ने राजाओं को व्यवस्थाविवरण १७:१८-२० में बताया है।

परमेश्वर उन लोगों को आदर और आशीष देने के लिए प्रतिबद्ध है जो उनके बहुमूल्य\ वचन को प्यार और आदर करेंगे। उत्पत्ति से प्रकाशितवाक्य तक, परमेश्वर ने हमारे लिये उनका मन और हृदय को प्रकट किया है। बाकी सब कुछ खत्म हो जाएगा, "परन्तु परमेश्वर का वचन सदैव अटल रहेगा" (यशायाह ४०:८)। जब हम उसके वचन को 
विश्र्वास से पालन करते हैं, हमारा जीवन उसकी महिमा से चमकेगा।

पास्टर माइकल द्वारा लिखित इन छोटी सी ईबुक्स को पढे़ं
१. बायबल कैसे पढे़ं :https://bit.ly/2ZABBKc
२. एक आशीर्वादित :https://tinyurl.com/5dma39h5

Bible Reading: Ezekiel 33-35
ஜெபம்
पिता, यीशु के नाम से, मैं आपको धन्यवाद देता हूं कि, आप हमेशा आपके वचन को निभाते हैं।मुझे पर हर दिन आपके वचन को पढ़ने और ध्यान करने की कृपा करें। अमीन।



Join our WhatsApp Channel


Most Read
● आप किसके साथ चल (संगति कर) रहे हैं?
● परमेश्वर का अत्यंत चरित्र
● आप कितने विश्वसनीय (भरोसेमंद) हैं?
● पांच समूह के लोगों से यीशु जो हर रोज मिले#३
● डर (भय) की आत्मा
● अनुग्रह का प्रणाली बनना
● आपके छुटकारें को कोई नहीं रोक सकता
கருத்துகள்
எங்களை தொடர்பு கொள்ள
தொலைபேசி: +91 8356956746
+91 9137395828
பகிரி: +91 8356956746
மின்னஞ்சல்: [email protected]
முகவரி :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
பயன்பாட்டைப் பெறவும்
Download on the App Store
Get it on Google Play
அஞ்சல் பட்டியலில் சேரவும்
ஆராயுங்கள்
நிகழ்வுகள்
வாழ்க
நோஹ்டியூப்
டி.வி
தானம்
மன்னா
பாராட்டுக்கள்
வாக்குமூலங்கள்
கனவுகள்
தொடர்பு கொள்ளவும்
© 2025 Karuna Sadan, India.
➤
உள்நுழைய
இந்த தளத்தில் உள்ள உள்ளடக்கத்தை கருத்து தெரிவிக்கவும் விரும்பவும் உங்கள் NOAH கணக்கில் உள்நுழையவும்.
உள்நுழைய