english हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ Contact us எங்களை தொடர்பு கொள்ள Spotify இல் கேளுங்கள் Spotify இல் கேளுங்கள் Download on the App StoreiOS பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும் Get it on Google Play Android பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும்
 
உள்நுழைய
ஆன்லைனில் வழங்குதல்
உள்நுழைய
  • வீடு
  • நிகழ்வுகள்
  • வாழ்க
  • டி.வி
  • நோஹ்டியூப்
  • பாராட்டுக்கள்
  • செய்தி
  • மன்னா
  • பிரார்த்தனைகள்
  • வாக்குமூலங்கள்
  • கனவுகள்
  • மின் புத்தகங்கள்
  • வர்ணனை
  • இரங்கல் குறிப்புகள்
  • சோலை
  1. வீடு
  2. தினசரி மன்னா
  3. आपकी क्या प्रतिक्रिया है?
தினசரி மன்னா

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

Friday, 1st of December 2023
40 31 2038
कल्पना कीजिए कि आप हेरोदेस राजा हैं। आपके पास शक्ति, धन और अधिकार है। फिर, आप एक नए "यहूदियों के राजा" के जन्म के बारे में फुसफुसाहट सुनते हैं। हेरोदेस "और उसके साथ सारा यरूशलेम घबरा गया" (मत्ती २:३)। और इसलिए, और उस ने लोगों के सब महायाजकों और शास्त्रियों को इकट्ठे करके उन से पूछा, कि मसीह का जन्म कहाँ होना चाहिए? उन्होंने उस से कहा, यहूदिया के बैतलहम में; क्योंकि भविष्यद्वक्ता के द्वारा यों लिखा है।

"यहूदिया के बैतलहम में," उन्होंने एक प्राचीन भविष्यवाणी (मत्ती २:५) का हवाला देते हुए उत्तर दिया। जिस वचन का उन्होंने उल्लेख किया वह था: (मीका ५:२)

'हे बेतलेहेम एप्राता, यदि तू ऐसा छोटा है कि यहूदा के हजारों में गिना नहीं जाता, तौभी तुझ में से मेरे लिये एक पुरूष निकलेगा, 
जो इस्राएलियों में प्रभुता करने वाला होगा; और उसका निकलना प्राचीन काल से, वरन अनादि काल से होता आया है।

अधिकार और प्रतिष्ठा से घिरे हेरोदेस को इस भविष्यवाणी से खतरा हो गया था, यह एक अनुस्मारक था कि सांसारिक अधिकार क्षणभंगुर है। फिर भी, मागी (विद्वान) के लिए, यही भविष्यवाणी आशा की किरण थी। वे इस विनम्र राजा की खोज में, जो बैतलहम में पैदा होगा, सितारों और पवित्रशास्त्र द्वारा निर्देशित होकर पूर्व से यात्रा की। जबकि हेरोदेस ने एक कथित खतरे को खत्म करने की कोशिश की, मागी (विद्वान) ने आराधना करने की कोशिश की।

एक ही भविष्यवाणी पर इतनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएँ क्यों? ज्ञानी लोगों  के पास ज्ञान न केवल सितारों की उनकी समझ से बल्कि परमेश्वर के वचन के उनके अध्ययन से भी प्राप्त हुआ था।

परमेश्वर के वचन से आने वाले ज्ञान की कुछ विशेषताएं निम्नलिखित हैं

१. दैवीय रूप से प्रेरित:
परमेश्वर के वचन का ज्ञान मानवीय निर्माण नहीं है बल्कि पवित्र आत्मा से प्रेरित है। यह मानवीय समझ और तर्क से परे है। (२ तीमुथियुस ३:१६, २ पतरस १:२१)

२. परिवर्तनकारी:
इस ज्ञान में मानों को बदलने, दिमागों को नया करने और व्यक्तियों को धार्मिक जीवन जीने के लिए मार्गदर्शन करने की सामर्थ है। इससे किसी के जीवन और प्राथमिकताओं में मौलिक परिवर्तन हो सकता है। (रोमियो १२:२, इफिसियों ४:२३)

३. परिप्रेक्ष्य में अनंतकाल:
सांसारिक ज्ञान के विपरीत, जो अक्सर अल्पकालिक लाभ या तत्काल परिणामों पर ध्यान केंद्रित करता है, परमेश्वर के वचन के ज्ञान का एक अनंतकाल परिप्रेक्ष्य होता है। यह हमें उन विकल्प और कार्यों की ओर मार्गदर्शन करता है जिनका शाश्वत महत्व है। (मत्ती ६:१९-२१, कुलुस्सियों ३:२)

ये विशेषताएं परमेश्वर के वचन के ज्ञान को अमूल्य और किसी भी अन्य प्रकार के ज्ञान से अतुलनीय बनाती हैं।

अब, अपने जीवन के बारे में सोचें। जब आप बाइबिल की शिक्षाओं का सामना करते हैं तो क्या आप हेरोदेस या मागी की तरह अधिक होते हैं? क्या आपको इसकी सच्चाइयों से खतरा है, या आप उन्हें एक मार्गदर्शक सितारे के रूप में देखते हैं? परमेश्वर की बुद्धि अक्सर सांसारिक बुद्धि के विपरीत चलती है, हमारी यथास्थिति को बिगाड़ती है और हमारे आराम क्षेत्रों को चुनौती देती है। फिर भी, वह ज्ञान अनन्त जीवन का मार्ग है।

"क्योंकि परमेश्वर की मूर्खता मनुष्यों के ज्ञान से ज्ञानवान है; और परमेश्वर की निर्बलता मनुष्यों के बल से बहुत बलवान है।" (१ कुरिन्थियों १:२५)

पवित्रशास्त्र हमें ज्ञानी लोगों की तरह बनने के लिए कहते हैं: जिज्ञासु, मेहनती, और राजाओं के राजा और प्रभुओं के प्रभु से मिलने के लिए शारीरिक और आत्मिक दोनों तरह की यात्रा करने को तैयार। इस विनम्र चरवाहे राजा का जन्म किसी महल में नहीं बल्कि एक चरनी में हुआ था, सांसारिक वैभव के आडंबर के साथ नहीं बल्कि शाश्वत आशा के वादे के साथ।

आज, आइए हम अपने जीवन में यीशु को खोजने की बुद्धि के लिए प्रार्थना करें, उन्हें अंतिम शासक के रूप में पहचानें जो प्रेम, करुणा और न्याय के साथ हमारी देखरेख करता हैं। क्योंकि भजनहार ने लिखा, "यहोवा मेरा चरवाहा है, मुझे कुछ घटी न होगी।" (भजन संहिता २३:१)।

ஜெபம்
स्वर्गीय पिता, हमें आपको खोजने की बुद्धि प्रदान करें जैसा कि ज्ञानी लोगों ने किया था, आपके अधिकार से खतरा नहीं बल्कि आपके वचन से प्रेरित होकर। हमें विनम्र चरनी और महिमाशाली क्रूस की ओर ले चल, जहां हमें मुक्ति और हमारी आत्माओं का सच्चा चरवाहा मिलेगा। यीशु के नाम में।आमीन।


Join our WhatsApp Channel


Most Read
● खुद को धोखा देना क्या है? - II
● आपका रवैया (नजरिया) आपका ऊंचाई को निर्धारित करता है
● दिन ४०:४० दिन का उपवास और प्रार्थना
● आत्मिक यात्रा
● अपने मन में प्रभु के वचनों को गहराही से स्थापित करना
● दिन ०४: ४० दिन का उपवास और प्रार्थना
● परमेश्वर की उपस्थिति से सुपरिचित होना
கருத்துகள்
எங்களை தொடர்பு கொள்ள
தொலைபேசி: +91 8356956746
+91 9137395828
பகிரி: +91 8356956746
மின்னஞ்சல்: [email protected]
முகவரி :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
பயன்பாட்டைப் பெறவும்
Download on the App Store
Get it on Google Play
அஞ்சல் பட்டியலில் சேரவும்
ஆராயுங்கள்
நிகழ்வுகள்
வாழ்க
நோஹ்டியூப்
டி.வி
தானம்
மன்னா
பாராட்டுக்கள்
வாக்குமூலங்கள்
கனவுகள்
தொடர்பு கொள்ளவும்
© 2025 Karuna Sadan, India.
➤
உள்நுழைய
இந்த தளத்தில் உள்ள உள்ளடக்கத்தை கருத்து தெரிவிக்கவும் விரும்பவும் உங்கள் NOAH கணக்கில் உள்நுழையவும்.
உள்நுழைய