english हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ Contact us எங்களை தொடர்பு கொள்ள Spotify இல் கேளுங்கள் Spotify இல் கேளுங்கள் Download on the App StoreiOS பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும் Get it on Google Play Android பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும்
 
உள்நுழைய
ஆன்லைனில் வழங்குதல்
உள்நுழைய
  • வீடு
  • நிகழ்வுகள்
  • வாழ்க
  • டி.வி
  • நோஹ்டியூப்
  • பாராட்டுக்கள்
  • செய்தி
  • மன்னா
  • பிரார்த்தனைகள்
  • வாக்குமூலங்கள்
  • கனவுகள்
  • மின் புத்தகங்கள்
  • வர்ணனை
  • இரங்கல் குறிப்புகள்
  • சோலை
  1. வீடு
  2. தினசரி மன்னா
  3. विश्वासियों का राज-पदधारी याजक
தினசரி மன்னா

विश्वासियों का राज-पदधारी याजक

Wednesday, 27th of September 2023
38 32 1624
"तुम भी आप जीवते पत्थरों की नाईं आत्मिक घर बनते जाते हो, जिस से याजकों का पवित्र समाज बन कर, ऐसे आत्मिक बलिदान चढ़ाओ, जो यीशु मसीह के द्वारा परमेश्वर को ग्राह्य हों।" (१ पतरस २:५)

राजा दाऊद द्वारा वाचा के सन्दूक को यरूशलेम वापस लाने का उल्लासपूर्ण दृश्य दैवी अंतरंगता और विनम्रता का एक ज्वलंत चित्र प्रस्तुत करता है। दाऊद, याजक का पोषक में नहीं बल्कि एक सामान्य याजक की पोषक में सजे हुए, प्रभु के सन्दूक के सामने बहुत खुशी से नृत्य किया, जो प्रभु के प्रति उसके प्रेम और भक्ति को दर्शाता है (२ शमूएल ६:१४)।

निरंकुश आराधना का यह सार्वजनिक प्रदर्शन देखकर उसकी पत्नी मिकाल बहुत क्रोधित हुई। उसके लिए, राजा ने अपने शाही पोषक को त्याग दिया था, आम लोगों के साथ अस्पष्ट रूप से घुलमिल गया था (२ शमूएल ६:१६)। फिर भी, यह विनम्रता और उत्सुक आराधना का कार्य है जिसे परमेश्वर हमसे चाहता है - उनका राज-पदधारी याजक (२ पतरस २:९)।

जब हम, परमेश्वर के लोग, आराधना करने के लिए इकट्ठा होते हैं, तो हम एक दैवी मण्डली में प्रवेश करते हैं जहाँ सांसारिक उपाधिय और पदों का कोई मतलब नहीं है। उनकी उपस्थिति में, हम बैंकर, वकील आदि नहीं हैं; हम अपनी याजक भूमिका में एकजुट हैं, अपने राजा की स्तुति कर रहे हैं। यह एक ऐसा स्थान है जहां हर विश्वासी, आत्मिक समानता के सनी का वस्त्र को पहनकर, राजाओं के राजा और प्रभुओं के प्रभु की महिमा करने के लिए एक स्वर में अपनी आवाज उठाते है।

सांसारिक कलीसिया स्वर्गीय सिंहासन का प्रतिबिंब है। यह एक ऐसा स्थान है जहाँ विविध पृष्ठभूमियाँ और स्थितियाँ सामंजस्यपूर्ण याजक में एकत्रित होती हैं, जो स्वर्ग के राज्य के सार का प्रतीक है जहाँ हर जनजाति, भाषा और देश मेमने के सामने खड़े होंगे, अनन्त स्तुति करेंगे (प्रकाशितवाक्य ७:९)।

पवित्र शास्त्र प्रकाशित वाक्य ४:१० में कहता है, "तब चौबीसों प्राचीन सिंहासन पर बैठने वाले के साम्हने गिर पड़ेंगे, और उसे जो युगानुयुग जीवता है प्रणाम करेंगे; और अपने अपने मुकुट सिंहासन के साम्हने यह कहते हुए डाल देंगे।" इसी तरह, हमें अपने सांसारिक भेदभावों को त्यागने और आत्मिक एकता के वस्त्र पहनने के लिए, महान महायाजक-यीशु की आराधना में खुद को डुबोने के लिए बुलाया गया है।

आज, आराधन के प्रति अपने दृष्टिकोण की जाँच करें। क्या आप अपने 'राजसी वस्त्र' से चिपके हुए हैं, या क्या आप शुद्ध आराधना में राज-पदधारी याजक में शामिल होने के लिए 'लिनेन का वस्त्र' पहनने के इच्छुक हैं?
ஜெபம்
प्रभु, हमें अपने सांसारिक वस्त्र उतारने और आपके याजक के रूप में अपनी भूमिका अपनाने की कृपा प्रदान कर। हर विश्वासी को आपके राज्य में एकजुट याजक के रूप में देखते हुए, हमारे ह्रदय आराधना में एकजुट हों। यीशु के नाम में। आमेन!

Join our WhatsApp Channel


Most Read
● दिन १२: ४० दिन का उपवास और प्रार्थना
● छंटाई (कामुकता) का मौसम – २
● दिन २५: ४० दिन का उपवास और प्रार्थना
● आत्मिक प्रवेशद्वार के रहस्य
● भीतर का कमरा
● दिन ३०: ४० दिन का उपवास और प्रार्थना
● पिता की बेटी – अकसा
கருத்துகள்
எங்களை தொடர்பு கொள்ள
தொலைபேசி: +91 8356956746
+91 9137395828
பகிரி: +91 8356956746
மின்னஞ்சல்: [email protected]
முகவரி :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
பயன்பாட்டைப் பெறவும்
Download on the App Store
Get it on Google Play
அஞ்சல் பட்டியலில் சேரவும்
ஆராயுங்கள்
நிகழ்வுகள்
வாழ்க
நோஹ்டியூப்
டி.வி
தானம்
மன்னா
பாராட்டுக்கள்
வாக்குமூலங்கள்
கனவுகள்
தொடர்பு கொள்ளவும்
© 2025 Karuna Sadan, India.
➤
உள்நுழைய
இந்த தளத்தில் உள்ள உள்ளடக்கத்தை கருத்து தெரிவிக்கவும் விரும்பவும் உங்கள் NOAH கணக்கில் உள்நுழையவும்.
உள்நுழைய