english हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ Contact us எங்களை தொடர்பு கொள்ள Spotify இல் கேளுங்கள் Spotify இல் கேளுங்கள் Download on the App StoreiOS பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும் Get it on Google Play Android பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும்
 
உள்நுழைய
ஆன்லைனில் வழங்குதல்
உள்நுழைய
  • வீடு
  • நிகழ்வுகள்
  • வாழ்க
  • டி.வி
  • நோஹ்டியூப்
  • பாராட்டுக்கள்
  • செய்தி
  • மன்னா
  • பிரார்த்தனைகள்
  • வாக்குமூலங்கள்
  • கனவுகள்
  • மின் புத்தகங்கள்
  • வர்ணனை
  • இரங்கல் குறிப்புகள்
  • சோலை
  1. வீடு
  2. தினசரி மன்னா
  3. झूठ को ख़त्म करना और सच को अपनाना
தினசரி மன்னா

झूठ को ख़त्म करना और सच को अपनाना

Monday, 2nd of October 2023
40 26 1497
"भाषा में बोलना दुष्ट है," एक झूठ जो विरोधी (शैतान) विश्वासियों पर फेंकता है, उन्हें प्रभु द्वारा दिए गए दैवी वरदानों को लूटने की कोशिश करता है। हमारे लिए यह कितना महत्वपूर्ण है कि हम सत्य को पहचानें और खुद को परमेश्वर के वचन से बचाएं, कहीं ऐसा न हो कि हम इन धोखे का शिकार हो जाएं। बाइबल, हमारा दिशा सूचक यंत्र, हमें इन ग़लतफहमियों से बाहर निकालता है, हमारा मार्ग प्रकाश करता है।

सबसे बड़ा झूठ #१: अन्य भाषा में बोलना दुष्ट है
शैतान, झूठ का पिता (यूहन्ना ८:४४), यह झूठ फुसफुसाता है ताकि हमारे आत्मिक कानों को भाषाओं के स्वर्गीय सामंजस्य से वंचित किया जा सके। यह पवित्र आत्मा के बपतिस्मा के माध्यम से है कि हमें अन्य भाषाओं में बोलने या प्रार्थना करने का यह शक्तिशाली वरदान प्राप्त होता है। "और वे सब पवित्र आत्मा से भर गए, और जिस प्रकार आत्मा ने उन्हें बोलने की सामर्थ दी, वे अन्य अन्य भाषा बोलने लगे।" (प्रेरितों के काम २:४)

मसीह के दृढ़ अनुयायी, प्रेरित पतरस और पौलुस ने इस वरदान को अपनाया और प्रारंभिक कलीसिया को भी इन वरदानों का अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सिखाया कि अन्य भाषाएँ बोलना दुष्ट से बरा हुआ कार्य नहीं है, बल्कि एक दैवी सहभागिता, सर्वशक्तिमान के साथ एक आत्मिक बातचीत है, जो हमारी आत्मा को उन्नत करता है और हमारे विश्वास को मजबूत करता है। “क्योंकि जो अन्य ‘भाषा में बातें करता है; वह मनुष्यों से नहीं, परन्तु परमेश्वर से बातें करता है।” (१ कुरिन्थियों १४:२)

सबसे बड़ा झूठ #२: यह हर विश्वासी के लिए नहीं है
यह ग़लतफ़हमी है कि, यह वरदान केवल विशेषाधिकार प्राप्त कुछ लोगों के लिए है, नरक के गड्ढों से उत्पन्न एक और झूठ है। प्रेरित पौलुस, अपने आत्मिक ज्ञान में, चाहता था कि हर विश्वासी अन्य भाषा में बात करे, क्योंकि उसने आत्मिक उन्नति और उस प्रबलता को पहचाना जो यह हमारी आत्मा में लाती है (१ कुरिन्थियों १४:५)।

अन्य भाषाओं का वरदान हर विश्वासी के लिए उपलब्ध है, एक आत्मिक भाषा जो हमारी मानवीय सीमाओं की बाधाओं को तोड़ती है और हमारी आत्माओं को हमारे सृष्टिकर्ता परमेश्वर के साथ एकजुट करती है। यह वरदान हमें अपनी मानवीय सीमाओं को पार करने और मानवीय अपूर्णता से निर्मल भाषा में परमेश्वर के साथ बातचीत करने में सक्षम बनाता है।

शत्रु के झूठ पर विश्वास करना परमेश्वर द्वारा हमारे लिए रची गई आत्मिक स्वर की समता को बिगाड़ने के लिए असंगत नोट्स की अनुमति देने जैसा है। अन्य भाषा में बोलना आत्मिक परिपक्वता का पैमाना नहीं है, बल्कि आत्मिक परिपक्वता की यात्रा है, जो परमेश्वर के साथ हमारे संबंधों में वृद्धि और विकास की एक सतत प्रक्रिया है।

जैसे ही हम इस देवी वरदान को अपनाते हैं, हमारी आत्माएँ आत्मा के फल से समृद्ध हो जाती हैं, जो हमें परमेश्वर के प्रतिरूप को अधिक सटीकता से प्रतिबिंबित करने में सक्षम बनाती है। (गलतियों ५:२२-२३) हमारे लिए झूठ से सच को पहचानना महत्वपूर्ण है। ऐसा करके, हम न केवल शत्रु के झूठ को नकार रहे हैं बल्कि अपने स्वर्गीय पिता के असीम प्रेम और असीमित अनुग्रह के लिए अपने ह्रदय भी खोल रहे हैं।

तो यहाँ हमें क्या करना है। हर दिन, अन्य भाषाएँ बोलने के लिए समय निकालें। जैसे ही हम ऐसा करते हैं, हम देखेंगे कि पवित्र आत्मा हमारे कदमों का मार्गदर्शन कर रहा है, हमारे ह्रदय को निर्देश दे रहा है, और हमें सभी सत्य की ओर ले जा रहा है।

ஜெபம்
पिता, यीशु के नाम में, हम शत्रु के झूठ को फटकारते हैं और पवित्र आत्मा के वरदान को गले लगाते हैं। जब हम अपनी स्वर्गीय भाषा में बोलते हैं, तो हमें विवेक और विश्वास से भर, हमारी आत्माओं को आपकी आत्माओं के साथ एकजुट कर। आमीन।


Join our WhatsApp Channel


Most Read
● प्रभु यीशु मसीह का अनुकरण कैसे करें
● पवित्रकरण स्पष्ट रूप से बताया गया है
● क्रोध (गुस्से) को समझना
● याबेस की प्रार्थना
● आराधना की दो आवश्यक तत्व भाग
● कीमत चुकाना
● पिन्तेकुस का उद्देश्य
கருத்துகள்
எங்களை தொடர்பு கொள்ள
தொலைபேசி: +91 8356956746
+91 9137395828
பகிரி: +91 8356956746
மின்னஞ்சல்: [email protected]
முகவரி :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
பயன்பாட்டைப் பெறவும்
Download on the App Store
Get it on Google Play
அஞ்சல் பட்டியலில் சேரவும்
ஆராயுங்கள்
நிகழ்வுகள்
வாழ்க
நோஹ்டியூப்
டி.வி
தானம்
மன்னா
பாராட்டுக்கள்
வாக்குமூலங்கள்
கனவுகள்
தொடர்பு கொள்ளவும்
© 2025 Karuna Sadan, India.
➤
உள்நுழைய
இந்த தளத்தில் உள்ள உள்ளடக்கத்தை கருத்து தெரிவிக்கவும் விரும்பவும் உங்கள் NOAH கணக்கில் உள்நுழையவும்.
உள்நுழைய