english हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ Contact us எங்களை தொடர்பு கொள்ள Spotify இல் கேளுங்கள் Spotify இல் கேளுங்கள் Download on the App StoreiOS பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும் Get it on Google Play Android பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும்
 
உள்நுழைய
ஆன்லைனில் வழங்குதல்
உள்நுழைய
  • வீடு
  • நிகழ்வுகள்
  • வாழ்க
  • டி.வி
  • நோஹ்டியூப்
  • பாராட்டுக்கள்
  • செய்தி
  • மன்னா
  • பிரார்த்தனைகள்
  • வாக்குமூலங்கள்
  • கனவுகள்
  • மின் புத்தகங்கள்
  • வர்ணனை
  • இரங்கல் குறிப்புகள்
  • சோலை
  1. வீடு
  2. தினசரி மன்னா
  3. न बदलने वाला सत्य
தினசரி மன்னா

न बदलने वाला सत्य

Saturday, 18th of November 2023
28 21 2108
Categories : Beliefs Deception Spiritual Walk Word of God
व्यक्तिगत कहानियां और अनुभवों से भरी दुनिया में, पूर्ण, न बदलने वाला सत्य की खोज अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। बाइबल हमें यूहन्ना ८:३२ में बताती है, "और तुम सत्य को जानोगे, और सत्य तुम्हें स्वतंत्र करेगा।" यह शक्तिशाली घोषणा सत्य की परिवर्तन और मुक्तिदायक सामर्थ को रेखांकित करती है, एक अवधारणा जो मानव व्याख्या तक नहीं है बल्कि एक निरंतर, अपरिवर्तनीय मार्गदर्शक के रूप में कार्य करती है।

व्यक्तिगत सत्य का भ्रम
हमारे दैनिक जीवन में, "अपनी सच्चाई में जियो" वाक्यांश काफी लोकप्रिय हो गया है। यह प्रामाणिकता को प्रोत्साहित करता है, जो सराहनीय है। हालाँकि, यह अक्सर इस धारणा से उलझ जाता है कि सत्य व्यक्तिपरक है और व्यक्ति-दर-व्यक्ति भिन्न होता है। यह विचार सत्य की बाइबिल संबंधी समझ के विपरीत है और शुद्ध धोखा है।

२ तीमुथियुस ३:१६-१७ हमें याद दिलाता है, "हर एक पवित्रशास्त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है और उपदेश, और समझाने, और सुधारने, और धर्म की शिक्षा के लिये लाभदायक है। ताकि परमेश्वर का जन सिद्ध बने, और हर एक भले काम के लिये तत्पर हो जाए।" पवित्रशास्त्र एक स्पष्ट, सुसंगत मार्गदर्शन प्रदान करता है, परिवर्तनशील सत्यों का संग्रह नहीं।

बाइबिल का विलक्षण सत्य
बाइबिल सत्य को विकल्पों के एक वर्णक्रम के रूप में प्रस्तुत नहीं करती है, बल्कि परमेश्वर के चरित्र और उनके प्रकाशन में निहित एक अपरिवर्तनीय वास्तविकता के रूप में प्रस्तुत करती है। याकूब १:१७ कहता है, "क्योंकि हर एक अच्छा वरदान और हर एक उत्तम दान ऊपर ही से है, और ज्योतियों के पिता की ओर से मिलता है, जिस में न तो कोई परिवर्तन हो सकता है, ओर न अदल बदल के कारण उस पर छाया पड़ती है।" यह वचन बदलती छाया और अनिश्चितताओं की दुनिया में परमेश्वर की स्थिरता पर प्रकाश डालती है।

अनुभव vs सत्य
हालाँकि व्यक्तिगत अनुभवों को स्वीकार करना और उनका सम्मान करना महत्वपूर्ण है, लेकिन उन्हें सत्य के साथ जोड़ना हमें भटका सकता है। व्यक्तिगत पूर्वाग्रहों और दृष्टिकोणों से छनकर हमारे अनुभव, कभी-कभी वास्तविकता को विकृत कर सकते हैं।

नीतिवचन १४:१२ चेतावनी देता है, "ऐसा मार्ग है, जो मनुष्य को ठीक देख पड़ता है, परन्तु उसके अन्त में मृत्यु ही मिलती है।" यह गंभीर स्मरण हमें अपने विश्वास और मूल्यों को केवल अपने व्यक्तिगत अनुभवों में ही नहीं, बल्कि परमेश्वर के वचन के अनंत सत्य में स्थापित करने के लिए कहता है।

सत्य की मुक्तिदायक (छुटकारे की) सामर्थ
बाइबिल की सच्चाई में एक अद्वितीय, मुक्तिदायक सामर्थ है। जब हम अपने जीवन को बाइबिल की सच्चाई के साथ जोड़ते हैं, तो हम सच्ची स्वतंत्रता का अनुभव करते हैं - पाप, धोखा और हमारे गलती के दृष्टिकोण के बंधन से मुक्ति। गलातियों ५:१ में दावा किया गया है, "मसीह ने स्वतंत्रता के लिये हमें स्वतंत्र किया है; सो इसी में स्थिर रहो, और दासत्व के जूए में फिर से न जुतो।" यह स्वतंत्रता कोई अस्थायी या व्यक्तिगत भावना नहीं है, बल्कि मसीह में पाई जाने वाली एक गहरी, स्थायी मुक्ति है।

परम सत्य की ओर उन्नयन (उन्नति)
जब हम अपने आप को तेरे सत्य और मेरे सत्य के जाल में उलझा हुआ पाते हैं, तो यह सत्य के अंतिम स्रोत - बाइबिल - की ओर लौटने का संकेत है। इब्रानियों ४:१२ क्योंकि परमेश्वर का वचन जीवित, और प्रबल, और हर एक दोधारी तलवार से भी बहुत चोखा है" के रूप में वर्णित करता है। इसमें हमारी दुनिया के शोर और भ्रम को दूर करने, मार्गदर्शन और मुक्ति देने वाले न बदलने वाला सत्य को प्रकट करने की सामर्थ है।

ऐसी दुनिया में जहां 'आपका सत्य' और 'मेरा सत्य' अक्सर मनाया जाता है, हम खुद को परमेश्वर के वचन के 'सच्चाई' में स्थापित करें। यह सत्य ही है जो स्पष्टता, दिशा और वह स्वतंत्रता प्रदान करता है जिसके लिए हमारी प्राण गहराई से तरसती हैं।
ஜெபம்
स्वर्गीय पिता, आपके न बदलने वाला सत्य में हमारा मार्गदर्शन कर। हमें आपके वचन को सबसे ज्यादा समझने और अपनाने में मदद कर। हम आपके प्रेम और अनुग्रह के शाश्वत, मुक्तिदायक सत्य में स्वतंत्रता और शांति पाते है। यीशु के नाम में। आमेन।


Join our WhatsApp Channel


Most Read
● उन चीजों (कार्यों) को सक्रिय करें
● आत्मा के नाम और शीर्षक (पदवी): परमेश्वर की आत्मा
● आत्मिक प्रवेशद्वार के रहस्य
● छंटाई (कामुकता) का मौसम – २
● विश्वास के साथ विरोध का सामना करना
● बुरे रवैया से छुटकारा
● दिन ०३: ४० दिन का उपवास और प्रार्थना
கருத்துகள்
எங்களை தொடர்பு கொள்ள
தொலைபேசி: +91 8356956746
+91 9137395828
பகிரி: +91 8356956746
மின்னஞ்சல்: [email protected]
முகவரி :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
பயன்பாட்டைப் பெறவும்
Download on the App Store
Get it on Google Play
அஞ்சல் பட்டியலில் சேரவும்
ஆராயுங்கள்
நிகழ்வுகள்
வாழ்க
நோஹ்டியூப்
டி.வி
தானம்
மன்னா
பாராட்டுக்கள்
வாக்குமூலங்கள்
கனவுகள்
தொடர்பு கொள்ளவும்
© 2025 Karuna Sadan, India.
➤
உள்நுழைய
இந்த தளத்தில் உள்ள உள்ளடக்கத்தை கருத்து தெரிவிக்கவும் விரும்பவும் உங்கள் NOAH கணக்கில் உள்நுழையவும்.
உள்நுழைய