english हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ Contact us எங்களை தொடர்பு கொள்ள Spotify இல் கேளுங்கள் Spotify இல் கேளுங்கள் Download on the App StoreiOS பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும் Get it on Google Play Android பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும்
 
உள்நுழைய
ஆன்லைனில் வழங்குதல்
உள்நுழைய
  • வீடு
  • நிகழ்வுகள்
  • வாழ்க
  • டி.வி
  • நோஹ்டியூப்
  • பாராட்டுக்கள்
  • செய்தி
  • மன்னா
  • பிரார்த்தனைகள்
  • வாக்குமூலங்கள்
  • கனவுகள்
  • மின் புத்தகங்கள்
  • வர்ணனை
  • இரங்கல் குறிப்புகள்
  • சோலை
  1. வீடு
  2. தினசரி மன்னா
  3. महान उद्देश्यों को जन्म देने के लिए छोटे-छोटे कार्य
தினசரி மன்னா

महान उद्देश्यों को जन्म देने के लिए छोटे-छोटे कार्य

Saturday, 3rd of February 2024
32 25 1792
Categories : उद्देश्य
इसलिए (नबी) एलीशा ने उस से पूछा, मैं तेरे लिये क्या करूं? मुझ से कह, कि तेरे घर में क्या है? उसने कहा, तेरी दासी के घर में एक हांड़ी तेल को छोड़ और कुछ तहीं है।”

एक व्यक्ति की विधवा जो नबी एलीशा के दल का हिस्सा था, उससे अपनी दुर्दशा से बचाने के लिए विनती करती है। वह बड़ी कर्ज़ में डूबी हुई है, उसने अपने पति को खो दिया है, और अब वह अपने बच्चों को ऋणदाता की गुलामी के रूप में खोने की कगार पर है।

नबी एलीशा ने पूछा, "तुम्हारे घर में क्या है?"

उसने जवाब दिया, "मेरे पास एक हांड़ी तेल को छोड़ और कुछ तहीं है।" यह कहने के समान है, "मेरे पास कुछ भी नहीं है, फिर भी मेरे पास कुछ है।" मुझे आशा है कि आपको समझ में आया होगा। विधवा का जवाब अब तक मुझे हमेशा हैरान करता रहा है। हाल ही में मैं ने इसके पीछे के महत्व को समझना शुरू किया है।

आप देख सकते हैं, "जब जरुरता आपूर्ति से अधिक होती है, तो आप हमेशा इसे कुछ भी नहीं कहते हैं। जब आपकी जरुरत आपके हाथ में मौजूद धन या संसाधनों से अधिक हो जाती है, तो आप हमेशा कहेंगे, 'मेरे पास कुछ भी नहीं है।' सच तो यह है कि आपके पास हमेशा कुछ न कुछ होता है।"

कई लोग मुझे यह कहते हुए लिखते हैं, "पासबान माइकल, मुझे विश्वास नहीं है।" सच तो यह है कि परमेश्वर ने इस धरती पर हर एक व्यक्ति को कुछ मात्रा में विश्वास दिया है। आपके विश्वास का माप छोटा या छोटी हो सकता है, लेकिन फिर भी आपके पास कुछ न कुछ है। (रोमियो १२:३ देखें)

परमेश्वर हमेशा आपको चमत्कार देने के लिए उस चीज़ का उपयोग करेगा जिसे आप कुछ भी नहीं समझते हैं। यह एक छोटी सी भेंट हो सकती है जो आपने किसी सेवा में दी हो। यह करुणा सदन सेवकाई के साथ आपकी साझेदारी हो सकती है। यह एक प्रतिभा, आपकी प्रार्थना का समय, आपका उपवास आदि हो सकता है।
 
महत्वपूर्ण चीजों को पूरा करने के लिए परमेश्वर हमेशा उन चीजों का उपयोग करेंगे जिन्हें लोग महत्वहीन मानते हैं। यह सिद्धांत पूरे पवित्रशास्त्र में स्पष्ट है।

प्रभु के चेलों में से शमौन पतरस के भाई अन्द्रियास ने उस से कहा। यहां एक लड़का है जिस के पास जव की पांच रोटी और दो मछिलयां हैं परन्तु इतने लोगों के लिये वे क्या हैं?" (यूहन्ना ६:८-९) तब प्रभु यीशु ने उन्हीं पाँच रोटी और दो छोटी मछलियों का उपयोग पाँच हजार से अधिक लोगों को खिलाने के लिए किया।

परमेश्वर ने जकर्याह से कहा, "छोटी-छोटी बातों के दिन को तुच्छ न जाना" (जकर्याह ४:१०)। इमारत का बजट बहुत कम था, मनोबल और भी कम था, और ऐसा लग रहा था कि काम कभी पूरा नहीं होगा। परन्तु उस भविष्यसूचक वचन ने उन्हें यह कह कर प्रोत्साहित किया, कि परमेश्वर के यहां सब कुछ संभव है।

आप अपनी दृष्टि में बहुत छोटा महसूस कर सकते हैं, और यह अच्छा है क्योंकि परमेश्वर घमंडियों का विरोध करता हैं लेकिन नम्र लोगों पर अनुग्रह करता हैं। हालाँकि, आपको यह विश्वास दिलाकर कि आप परमेश्वर के लिए कुछ नहीं कर सकते, अपनी नम्रता को पाप में न बदलने दें। यदि आप अपने आप को परमेश्वर को अर्पित करते हैं तो परमेश्वर आपका उपयोग करेंगे, चाहे आप कितने भी गरीब या टूटे हुए क्यों न हों।
ஜெபம்
मुझे किसी भली वस्तु की घटी न होगी क्योंकि मैं निरन्तर प्रभु को खोजता हूं। (भजन संहिता ३४:१०)
 
मेरी सभी ज़रूरतें पूरी हो गईं; वहां बहुतायत और उमड़ता है क्योंकि मैं प्रभु का भय मानता हूं और उनका आदर करता हूं। मेरे पास जो कुछ भी है वह प्रभु का है। मैं सब कुछ समर्पित करता हूं। (भजन संहिता ३४:९)

मैं उनके नाम के लिए धार्मिकता के मार्ग पर चलने के लिए अगुवाई किया गया हूं, हर निर्णय में मार्गदर्शन और ज्ञान पाता हूं। मेरे कदम प्रभु द्वारा आदेशित हैं, और मैं विश्वास के साथ चलता हूं, यह जानते हुए कि वह मेरे मार्ग का निर्देशन करता है। (भजन संहिता २३:३; भजन संहिता ३७:२३)


Join our WhatsApp Channel


Most Read
● असफलता से सफलता तक
● यीशु ने गधे के ऊपर सवारी क्यों की?
● महान पुरुष और स्त्री क्यों गिरते (पतन हो जाते) हैं - ५
● अपनी पड़ती भूमि को जोतो
● राज्य का मार्ग को अपनाना
● मित्र अनुरोध: प्रार्थनापूर्वक चुनें
● प्रभु यीशु मसीह का अनुकरण कैसे करें
கருத்துகள்
எங்களை தொடர்பு கொள்ள
தொலைபேசி: +91 8356956746
+91 9137395828
பகிரி: +91 8356956746
மின்னஞ்சல்: [email protected]
முகவரி :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
பயன்பாட்டைப் பெறவும்
Download on the App Store
Get it on Google Play
அஞ்சல் பட்டியலில் சேரவும்
ஆராயுங்கள்
நிகழ்வுகள்
வாழ்க
நோஹ்டியூப்
டி.வி
தானம்
மன்னா
பாராட்டுக்கள்
வாக்குமூலங்கள்
கனவுகள்
தொடர்பு கொள்ளவும்
© 2025 Karuna Sadan, India.
➤
உள்நுழைய
இந்த தளத்தில் உள்ள உள்ளடக்கத்தை கருத்து தெரிவிக்கவும் விரும்பவும் உங்கள் NOAH கணக்கில் உள்நுழையவும்.
உள்நுழைய