english हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ Contact us எங்களை தொடர்பு கொள்ள Spotify இல் கேளுங்கள் Spotify இல் கேளுங்கள் Download on the App StoreiOS பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும் Get it on Google Play Android பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும்
 
உள்நுழைய
ஆன்லைனில் வழங்குதல்
உள்நுழைய
  • வீடு
  • நிகழ்வுகள்
  • வாழ்க
  • டி.வி
  • நோஹ்டியூப்
  • பாராட்டுக்கள்
  • செய்தி
  • மன்னா
  • பிரார்த்தனைகள்
  • வாக்குமூலங்கள்
  • கனவுகள்
  • மின் புத்தகங்கள்
  • வர்ணனை
  • இரங்கல் குறிப்புகள்
  • சோலை
  1. வீடு
  2. தினசரி மன்னா
  3. दो बार नहीं मरना (है)
தினசரி மன்னா

दो बार नहीं मरना (है)

Wednesday, 7th of February 2024
37 26 1991
Categories : चरित्र
तब एलीशा मर गया, और उसे मिट्टी दी गई। एक वर्ष के बाद मोआब के दल देश में आए। लोग किसी मनुष्य को मिट्ठी दे रहे थे, कि एक दल उन्हें देख पड़ा तब उन्होंने उस लोथ को एलीशा की कबर में डाल दिया, और एलीशा की हड्डियों के छूते ही वह जी उठा, और अपने पावों के बल खड़ा हो गया। (२ राजा १३:२०-२१)

अपने सेवकाई के दौरान, एलिय्याह ने परमेश्वर की सामर्थ से १४ चमत्कार किए थे जो उन पर ठहरी रही थी।

यदि नबी एलीशा को नबी एलिय्याह की आत्मा का दो गुणा मिला, तो वह कम से कम २८ चमत्कार करना था। हालांकि, जब उनकी मृत्यु हुई, तो उन्होंने केवल सत्ताईस चमत्कार किए थे। पुनरुत्थान के इस चमत्कार में उनकी हड्डियों को शामिल करते हुए २८ वां चमत्कार किया गया।

बाइबल के कुछ विद्वान इस चमत्कार के रिकॉर्ड को एलीशा पर ठहरी रहने वाले एलिय्याह की आत्मा के दो गुणा के प्रावधान की एक सटीक सफल के रूप में देखते हैं।

आइए कहानी पर वापस आते हैं:
एक इस्राएली व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी, और उसका शव शहर के बाहर दफनाने के लिए ले जाया जा रहा था। जैसे ही यह अंतिम संस्कार जुलूस दफन स्थान पर पहुंचा, एक मोआबी आक्रमण करनेवाले दल क्षितिज पर दिखाई दिये। सुरक्षा और संरक्षण केवल शहर की दीवारोंके भीतर पाया जाना था, और इसलिए इन पुरुषों के लिए जल्द से जल्द शहर वापस आना अनिवार्य था। यह उन्हें एक गंभीर दुविधा के साथ भ्रमित हो गए। इस व्यक्ति दमी के शरीर के साथ वे क्या करने वाले थे जिसे वे दफनाना चाहते थे? उनके पास उसे दफनाने का उचित समय नहीं था; इसलिए उन्होंने शरीर को जल्दी से दफनाने का फैसला किया और शहर की ओर भाग गए।

उनके हड़बड़ी में, उन्होंने सचमुच में व्यक्ति के शरीर को नबी एलीशा की कब्र में फेंक दिया। जिस क्षण शरीर ने नबी एलीशा की हड्डियों को छुआ, वह पुनर्जीवित हो गया और वह व्यक्ति अपने पैरों पर खड़ा हो गया।

मेरा विश्वास है कि जब व्यक्ति अपने पैरों पर खड़ा था, तो उसने भी मोआबी लुटेरों को आते देखा होगा। वह खुद भी शहर की ओर भाग गया होगा।

अब दिलचस्प बात यह है कि उसके अंतिम संस्कार के लिए आए लोग भी सुरक्षा के लिए शहर की ओर भाग रहे थे, यह व्यक्ति भी सुरक्षा के लिए शहर की ओर भी भाग रहा है। मेरा विश्वास है कि यह व्यक्ति बाकी सभी की तुलना में तेजी से भाग रहा होगा क्योंकि वह दो बार मरना नहीं चाहता था।

क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दफनाने के लिए आए हए लोगों के चेहरों पर क्या नजारा था, जैसे उन्होंने अपने मृत दोस्त को दौड़ते हुए देखा था?

नबी एलीशा की हड्डियों के संपर्क में आने के बाद मरे हुए व्यक्ति का संदेश सरल है, परमेश्वर ने आपको छूने के बाद, आपके द्वारा उद्धार का अनुभव करने के बाद, परमेश्वर के साथ आपका सामना होने के बाद, बस घूमने न जाएं, अपनी दौड़ लगाओ। वह सब बने जिसे परमेश्वर ने आपको बनने के लिए बुलाया है।
ஜெபம்
1. पिता, यीशु के नाम में, मैं आपके नियुक्त दौड़ को प्रभावी ढंग से दौड़ने के लिए अनुग्रह माँगता हूँ।

2. यीशु के नाम में, मेरे खिलाफ काम करने वाले सभी धोखे, भटकाव को अग्नि से काट दिया जाए।

3. मैं कबूल करता हूं, मैं पाप के लिए मर गया हूं और धार्मिकता के लिए जीवित हूं।

Join our WhatsApp Channel


Most Read
● आपके अश्चार्यक्रम को रोका नहीं जा सकता
● परमेश्वर कैसे प्रदान करता है #३
● दिन १८: ४० दिन का उपवास और प्रार्थना
● आपकी परेशानियां और आपकी रवैया
● दिन २४: ४० दिन का उपवास और प्रार्थना
● आपके लिए परमेश्वर की योजना है
● रुकाव (धोखा) अब और नहीं
கருத்துகள்
எங்களை தொடர்பு கொள்ள
தொலைபேசி: +91 8356956746
+91 9137395828
பகிரி: +91 8356956746
மின்னஞ்சல்: [email protected]
முகவரி :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
பயன்பாட்டைப் பெறவும்
Download on the App Store
Get it on Google Play
அஞ்சல் பட்டியலில் சேரவும்
ஆராயுங்கள்
நிகழ்வுகள்
வாழ்க
நோஹ்டியூப்
டி.வி
தானம்
மன்னா
பாராட்டுக்கள்
வாக்குமூலங்கள்
கனவுகள்
தொடர்பு கொள்ளவும்
© 2025 Karuna Sadan, India.
➤
உள்நுழைய
இந்த தளத்தில் உள்ள உள்ளடக்கத்தை கருத்து தெரிவிக்கவும் விரும்பவும் உங்கள் NOAH கணக்கில் உள்நுழையவும்.
உள்நுழைய