english हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ Contact us எங்களை தொடர்பு கொள்ள Spotify இல் கேளுங்கள் Spotify இல் கேளுங்கள் Download on the App StoreiOS பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும் Get it on Google Play Android பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும்
 
உள்நுழைய
ஆன்லைனில் வழங்குதல்
உள்நுழைய
  • வீடு
  • நிகழ்வுகள்
  • வாழ்க
  • டி.வி
  • நோஹ்டியூப்
  • பாராட்டுக்கள்
  • செய்தி
  • மன்னா
  • பிரார்த்தனைகள்
  • வாக்குமூலங்கள்
  • கனவுகள்
  • மின் புத்தகங்கள்
  • வர்ணனை
  • இரங்கல் குறிப்புகள்
  • சோலை
  1. வீடு
  2. தினசரி மன்னா
  3. युद्ध (लड़ाई) के लिए प्रशिक्षण
தினசரி மன்னா

युद्ध (लड़ाई) के लिए प्रशिक्षण

Monday, 19th of February 2024
33 27 2248
Categories : आध्यात्मिक युद्ध
जब दाऊद सिकलग में कीश के पुत्र शाऊल के डर के मारे छिपा रहता था, तब ये उसके पास वहां आए, और ये उन वीरोंमें से थे जो युद्ध में उसके सहायक थे।ये धनुर्धारी थे, जो दाहिने-बायें, दोनों हाथों से गोफन के पत्थर और धनुष के तीर चला सकते थे; और ये शाऊल के भाइयों में से बिन्यामीनी थे। (१ इतिहास १२:१-२)

दाऊद का अनुसरण करने वाले पुरुषों की प्रमुख विशेषताओं में से एक युद्ध करने की उनकी क्षमता थी। उन्होंने सीखा कि पत्थरों को उछालने के लिए दाहिने हाथ और बाएँ हाथ दोनों से युद्ध कैसे करें।

यदि आपने कभी गेंद फेंकी है, तो आप जानते हैं कि आप अपने प्रमुख हाथ से प्रभावी ढंग से निशाना लगा सकते हैं; लेकिन विपरीत हाथ से इसे आज़माएं; सटीक रूप से फेंकना कहीं अधिक कठिन है। लेकिन दाऊद के पीछे चलने वाले लोगों ने दोनों हाथों से प्रभावी ढंग से फेंकना सीख लिया! इस तरह के कौशल को विकसित करने के लिए कई महीनों का प्रशिक्षण लिया गया होगा।

हमें भी युद्ध करना सीखना हैं, न कि देह में, बल्कि आत्मा में। हमें अपने आत्मिक हथियारों का इस्तेमाल करने और उन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए प्रशिक्षित करना चाहिए। 

परमेश्वर का वचन एक तेज तलवार है जब कौशल और आत्मिक अधिकार के साथ प्रयोग किया जाता है।

इन्होंने विश्वास ही के द्वारा राज्य जीते; धर्म के काम किए; प्रतिज्ञा की हुई वस्तुएं प्राप्त की, सिंहों के मुंह बन्द किए। (इब्रानियों ११:३३)

एक स्थिति के लिए सही पवित्र शास्त्र अद्धभुतचंगाई और छुटकारा ला सकता है। हालांकि, हमें इस वचन को जानना चाहिए और इसे युद्ध में उपयोग करने में सक्षम होने के लिए आत्मा में चलना चाहिए।

प्रभावी प्रार्थना योद्धा होने के लिए हमें अपने मन को प्रशिक्षित करने की जरुरत होगी और ध्यान केंद्रित करना होगा ताकि हमारी प्रार्थना आत्मा में तोड़ने के लिए लेज़रों जैसी हो जाए। 

इस दिन और समय में, प्रभु यीशु हमें आत्मिक लड़ाई के लिए बुला रहे हैं, और सफलता और विजय के लिए हमारा प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है।

हमें वचन को जानना चाहिए और इसे कुशलता से उपयोग करना चाहिए, और हमें उन आत्मिक उद्देश्यों के लिए प्रार्थना में ध्यान केंद्रित करना सीखना चाहिए, जिन के लिए हमें बुलाया गया है। आइए, दाऊद के पराक्रमी लोगों से प्रेरित होकर, अंधकार की ताकतों के साथ हमारी लड़ाई में लक्ष्य के लिए लगन से प्रशिक्षण लें!
வாக்குமூலம்
धन्य है यहोवा, जो मेरी चट्टान है, वह मेरे हाथों को लड़ने, और युद्ध करने के लिये तैयार करता है।

Join our WhatsApp Channel


Most Read
● राज्य में नम्रता और आदर
● स्वर्गदूतों की सहायता कैसे सक्रिय करें
● अनुग्रह में बढ़ना
● सही का पीछा करना
● दिन १२: ४० दिन का उपवास और प्रार्थना
● दिन ०६: ४० दिन का उपवास और प्रार्थना
● अपने लक्ष्यों को हासिल करने की सामर्थ को प्राप्त करें
கருத்துகள்
எங்களை தொடர்பு கொள்ள
தொலைபேசி: +91 8356956746
+91 9137395828
பகிரி: +91 8356956746
மின்னஞ்சல்: [email protected]
முகவரி :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
பயன்பாட்டைப் பெறவும்
Download on the App Store
Get it on Google Play
அஞ்சல் பட்டியலில் சேரவும்
ஆராயுங்கள்
நிகழ்வுகள்
வாழ்க
நோஹ்டியூப்
டி.வி
தானம்
மன்னா
பாராட்டுக்கள்
வாக்குமூலங்கள்
கனவுகள்
தொடர்பு கொள்ளவும்
© 2025 Karuna Sadan, India.
➤
உள்நுழைய
இந்த தளத்தில் உள்ள உள்ளடக்கத்தை கருத்து தெரிவிக்கவும் விரும்பவும் உங்கள் NOAH கணக்கில் உள்நுழையவும்.
உள்நுழைய