english हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ Contact us எங்களை தொடர்பு கொள்ள Spotify இல் கேளுங்கள் Spotify இல் கேளுங்கள் Download on the App StoreiOS பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும் Get it on Google Play Android பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும்
 
உள்நுழைய
ஆன்லைனில் வழங்குதல்
உள்நுழைய
  • வீடு
  • நிகழ்வுகள்
  • வாழ்க
  • டி.வி
  • நோஹ்டியூப்
  • பாராட்டுக்கள்
  • செய்தி
  • மன்னா
  • பிரார்த்தனைகள்
  • வாக்குமூலங்கள்
  • கனவுகள்
  • மின் புத்தகங்கள்
  • வர்ணனை
  • இரங்கல் குறிப்புகள்
  • சோலை
  1. வீடு
  2. தினசரி மன்னா
  3. आपका दिन आपको परिभाषित (वर्णन) करता है
தினசரி மன்னா

आपका दिन आपको परिभाषित (वर्णन) करता है

Tuesday, 20th of February 2024
42 32 2117
Categories : शिष्यवृत्ती
हर दिन आपके जीवन का एक फोटो है। आप अपना दिन कैसे व्यतीत करते हैं, आप जो काम करते हैं, दिन में आप जिन लोगों से मिलते हैं, यह आपके बारे में बहुत कुछ बताते हैं कि आपका भविष्य कैसा होगा। जैसा कि आप अपना दिन जीते हैं, तो आप अपना भविष्य बनाते (सृजन करते) हैं।

पवित्र शास्त्र ने भी 'दैनिक' के महत्व पर जोर दिया है 'प्रभु यीशु ने कहा, "उस ने सब से कहा, यदि कोई मेरे पीछे आना चाहे, तो अपने आप से इन्कार करे और प्रति दिन अपना क्रूस उठाए हुए मेरे पीछे हो ले।" (लूका ९:२३)

यीशु का अनुसरण एक साप्ताहिक, मैहने या साल कि बात नहीं है - यह हर दिन की बात है जिसे हमें करने की जरूरत है।

यहोवा के लिये गाओ, उसके नाम को धन्य कहो; दिन दिन उसके किए हुए उद्धार का शुभ समाचार सुनाते रहो। (भजन संहिता ९६:२)

वाक्यांश 'दिन दिन' पर ध्यान दें'। इसका सीधा सा मतलब है 'दैनिक'। हमें दैनिक रूप से (परमेश्वर के लिए गाना है) आराधना करने की जरूरत है। हमें अपने जीवन में दैनिक रूप से न केवल साप्ताहिक या मासिक रूप से और उनके किए हुए काम का गवाह बनना चाहिए।

एक महत्वहीन दिन या बेकार दिन जैसी कोई चीज नहीं है। यही कारण है कि बाइबल कहती है:

आज वह दिन है जो यहोवा ने बनाया है; हम इस में मगन और आनन्दित हों। (भजन संहिता ११८:२४)

परमेश्वर आपको मगन और आनन्दित के लिए मजबूर नहीं करेंगे। आनन्दित होना यह हमारी पसंद है और हमारे जीवन में एक और दिन के लिए परमेश्वर को धन्यवाद देना है।

तो आप देखिए, आपका भविष्य का रहस्य आपकी दिनचर्या में छिपा है। किसी ने कहा, "मुझे आपकी दिनचर्या बताएं और मैं आपको बताऊंगा कि आप कितनी दूर जाएंगे।" कई शीर्ष अरबपति इस रहस्य को जानते हैं और यह उच्च समय है आपको और मुझे इस पर लगे रहना हैं।

सो कल के लिये चिन्ता न करो, क्योंकि कल का दिन अपनी चिन्ता आप कर लेगा; आज के लिये आज ही का दुख बहुत है॥ (मत्ती ६:३४)

कई लोग चिंतित और बेचैनी हैं कि कल क्या होने वाला है। प्रभु यीशु ने हमें, 'आज' पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहकर चिंता और फिक्र पर काबू पाने का रहस्य प्रकट किया। आज का दिन कल की फसल के लिए बीज है। आप विद्यार्थी, कार्यकारी या व्यावसायिक व्यक्ति हो सकते हैं; यदि आप आज अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकते हैं, तो आपके कल का ध्यान रखा जाएगा।

एक और बात: मैं ने एक बार परमेश्वर के एक महान दास को कहते हुए सुना, "आपको हमेशा अपने परमेश्वर दिया हुआ स्वप्ने के आसपास अपना दैनिक एजेंडा (कार्य सूची) बनाना चाहिए।" तो फिर हर अपॉइंटमेंट (नियोजित भेंट) को शेड्यूल (अनुसूचित) करना है, आप जो भी करते हैं, आप जहां जाते हैं, आप तदनुसार किससे मिलते हैं। यही मैं कोशिश करता हूं और करता हूं। यह कुछ लोगों को परेशान कर सकता है लेकिन दिन के अंत में, आप उस व्यक्ति को प्रसन्न करेंगे, जिसने आपको बुलाया था।
வாக்குமூலம்
(हर दिन यह कहें) आज का दिन मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन है।
आज मैं प्रार्थना करूंगा और आराधना करूंगा जैसे कि पहले कभी नहीं किया था आज मैं परमेश्वर के अनुग्रह का अनुभव करूंगा जैसा पहले कभी नहीं हुआ आज मैं परमेश्वर की सामर्थ को अपने माध्यम से प्रकट करूंगा जैसे पहले कभी नहीं था आज मैं अपने दैवि सहायकों से मिलूंगा। आज का दिन बहुत मगन और आनन्दित का दिन है।

Join our WhatsApp Channel


Most Read
● एक स्वप्न में स्वर्गदूत दिखाई देना (प्रकट होना)
● अपने पदोन्नति के लिए तैयार हो जाइए
● सम्मान और मान्यता (पहचान) प्राप्त करें
● यीशु का तथा बड़े काम करना, इसका क्या मतलब है?
● विलंब (देरी करने) की विशालता को मार डालना
● आत्मिक दरवाज़े बंद करना
● परमेश्वर का अत्यंत चरित्र
கருத்துகள்
எங்களை தொடர்பு கொள்ள
தொலைபேசி: +91 8356956746
+91 9137395828
பகிரி: +91 8356956746
மின்னஞ்சல்: [email protected]
முகவரி :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
பயன்பாட்டைப் பெறவும்
Download on the App Store
Get it on Google Play
அஞ்சல் பட்டியலில் சேரவும்
ஆராயுங்கள்
நிகழ்வுகள்
வாழ்க
நோஹ்டியூப்
டி.வி
தானம்
மன்னா
பாராட்டுக்கள்
வாக்குமூலங்கள்
கனவுகள்
தொடர்பு கொள்ளவும்
© 2025 Karuna Sadan, India.
➤
உள்நுழைய
இந்த தளத்தில் உள்ள உள்ளடக்கத்தை கருத்து தெரிவிக்கவும் விரும்பவும் உங்கள் NOAH கணக்கில் உள்நுழையவும்.
உள்நுழைய