english हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ Contact us எங்களை தொடர்பு கொள்ள Spotify இல் கேளுங்கள் Spotify இல் கேளுங்கள் Download on the App StoreiOS பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும் Get it on Google Play Android பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும்
 
உள்நுழைய
ஆன்லைனில் வழங்குதல்
உள்நுழைய
  • வீடு
  • நிகழ்வுகள்
  • வாழ்க
  • டி.வி
  • நோஹ்டியூப்
  • பாராட்டுக்கள்
  • செய்தி
  • மன்னா
  • பிரார்த்தனைகள்
  • வாக்குமூலங்கள்
  • கனவுகள்
  • மின் புத்தகங்கள்
  • வர்ணனை
  • இரங்கல் குறிப்புகள்
  • சோலை
  1. வீடு
  2. தினசரி மன்னா
  3. प्रभु मेरे दीपक को जलाना
தினசரி மன்னா

प्रभु मेरे दीपक को जलाना

Monday, 11th of March 2024
31 23 2417
Categories : परमेश्वर का शब्द
परमेश्वर अपने महान रहस्यों को आम जगहों पर छिपाता हैं। जब आप निम्नलिखित पवित्र शास्त्र पर एक नज़र डालते हैं, तो यह बहुत सरल लगता है, लेकिन इसमें बहुत अधिक धन छिपा है। 

हां, तू ही मेरे दीपक को जलाता है; मेरा परमेश्वर यहोवा मेरे अन्धियारे को उजियाला कर देता है। (भजन संहिता १८:२८)

मनुष्य को अनिवार्य रूप से तीन भागों में विभाजित किया गया है। मनुष्य एक आत्मा है, एक प्राण है और एक शरीर में जीता है। (१ थिस्सलुनीकियों ५:२३) इस वचन में मानव आत्मा को ‘मेरा दीपक’ कहा गया है। निम्नलिखित वचन इसे स्पष्ट करती है।

मनुष्य की आत्मा यहोवा का दीपक है; वह मन की सब बातों की खोज करता है। (नीतिवचन २०:२७)

अब इस समझ के साथ, आइए भजन संहिता १८:२८ पढ़े
हां, तू ही मेरे आत्मिक मनुष्य के दीपक को जलाता है; मेरा परमेश्वर यहोवा मेरे अन्धियारे को उजियाला कर देता है। (भजन संहिता १८:२८)

यह महत्वपूर्ण है कि आपका आत्मिक मनुष्य उजियाला हो। मुझे बताने दीजिए कि क्यों?

परमेश्वर आपकी मानवीय आत्मा का उपयोग उन बातों को प्रकटीकरण और समझने में करता है जिन्हें आप स्वाभाविक रूप से नहीं जानते हैं।

राजाओं के राजा प्रभु यीशु उनके लोगों के बीच में रहते थे, लेकिन स्वाभाविक आयाम में कम ही लोग जानते होंगे। वह एक साधारण मनुष्य की तरह रहता था और फिर भी परमेश्वर उनके बीच में था। महान धार्मिक अगुवे उनकी महानता और महिमा को देखने में चूक गए।

इसी तरह, आप कभी भी बाहर से नहीं जानेंगे कि कोई चीज कितनी कीमती है या जब तक आप आत्मिक रूप से उजियाला में नहीं हैं।

प्रेरित पौलुस ने लिखा है किपरन्तु शारीरिक मनुष्य परमेश्वर के आत्मा की बातें ग्रहण नहीं करता, क्योंकि वे उस की दृष्टि में मूर्खता की बातें हैं, और न वह उन्हें जान सकता है क्योंकि उन की जांच आत्मिक रीति से होती है (१ कुरिन्थियों २:१४)।

आप एक उच्च शिक्षित, बुद्धिमानी व्यक्ति हो सकते हैं और कोई आत्मिक समझ नहीं हैं। आपका शारीरिक मन शिक्षित हो सकता है, लेकिन परमेश्वर की बातों के बारे में आपकी आत्मा अशिक्षित हो सकती है। अक्सर ऐसा होता है जब किसी व्यक्ति की आत्मा उजियाला में नहीं होती है।

और इस के अलावा, प्रेरित पौलुस ने इफिसि कलीसिया के लिए प्रार्थना की: " और तुम्हारे मन की आंखे ज्योतिर्मय हो" (इफिसियों १:१८)

आपकी आत्मा को कैसे उजियाला किया जा सकता है ताकि आप प्रभु से प्रकटीकरण ज्ञान प्राप्त कर सकें।
तेरी बातों के खुलने से प्रकाश होता है;
उससे भोले लोग समझ प्राप्त करते हैं। (भजन संहिता ११९:१३०)

परमेश्वर के वचन के साथ खुद को संतृप्त करें। अपने आप को वचन के लिए दें। उनके वचन के खुलने से प्रकाश होता है। आपका आत्मिक मनुष्य को उजियाला करेगी।
ஜெபம்
पिता, आपको देखने और सुनने के लिए मेरी आंखें और कान खोल दें। यीशु के नाम में।

Join our WhatsApp Channel


Most Read
● विश्वास की चंगाई की सामर्थ
● प्रभु की सलाह की आवश्यकता
● परिश्रमपूर्वक अपने मन की रक्षा कर
● उनके सिद्ध प्रेम में स्वतंत्रता को पाना
● प्रभु यीशु मसीह का अनुकरण कैसे करें
● परीक्षा में विश्वास
● मित्र अनुरोध: प्रार्थनापूर्वक से चुनें
கருத்துகள்
எங்களை தொடர்பு கொள்ள
தொலைபேசி: +91 8356956746
+91 9137395828
பகிரி: +91 8356956746
மின்னஞ்சல்: [email protected]
முகவரி :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
பயன்பாட்டைப் பெறவும்
Download on the App Store
Get it on Google Play
அஞ்சல் பட்டியலில் சேரவும்
ஆராயுங்கள்
நிகழ்வுகள்
வாழ்க
நோஹ்டியூப்
டி.வி
தானம்
மன்னா
பாராட்டுக்கள்
வாக்குமூலங்கள்
கனவுகள்
தொடர்பு கொள்ளவும்
© 2025 Karuna Sadan, India.
➤
உள்நுழைய
இந்த தளத்தில் உள்ள உள்ளடக்கத்தை கருத்து தெரிவிக்கவும் விரும்பவும் உங்கள் NOAH கணக்கில் உள்நுழையவும்.
உள்நுழைய