english हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ Contact us எங்களை தொடர்பு கொள்ள Spotify இல் கேளுங்கள் Spotify இல் கேளுங்கள் Download on the App StoreiOS பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும் Get it on Google Play Android பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும்
 
உள்நுழைய
ஆன்லைனில் வழங்குதல்
உள்நுழைய
  • வீடு
  • நிகழ்வுகள்
  • வாழ்க
  • டி.வி
  • நோஹ்டியூப்
  • பாராட்டுக்கள்
  • செய்தி
  • மன்னா
  • பிரார்த்தனைகள்
  • வாக்குமூலங்கள்
  • கனவுகள்
  • மின் புத்தகங்கள்
  • வர்ணனை
  • இரங்கல் குறிப்புகள்
  • சோலை
  1. வீடு
  2. தினசரி மன்னா
  3. अधर्म का पूर्ण समाधान
தினசரி மன்னா

अधर्म का पूर्ण समाधान

Wednesday, 13th of March 2024
32 25 2077
Categories : पाप
क्याही धन्य है वह जिसका अपराध क्षमा किया गया, और जिसका पाप ढ़ाँपा गया हो। क्या ही धन्य है वह मनुष्य जिसके अधर्म का यहोवा लेखा न ले। (भजन संहिता ३२:१-२)

एक व्यक्ति को एक बार एक स्वप्न आया जिसमें उसने यीशु को एक पद से बंधा हुआ और निर्दयता से चाबुक मारा हुआ देखा। 

वह व्यक्ति यह देखने के लिए सहन नहीं कर सका कि किस तरह यीशु का देह कोड़े से मारा जा रहा था और उस व्यक्ति को रोकने के लिए दौड़ा जो हमारे प्रभु को मार रहा था। जब उसने कोड़े मारने वाले व्यक्ति का हाथ पकड़ा और उसका चेहरा देखने लगा, तो स्वप्न देखने वाले ने अपने आपका चेहरा देखा।

हम तो सब के सब भेड़ों की नाईं भटक गए थे; 
हम में से हर एक ने अपना अपना मार्ग लिया; 
और यहोवा ने हम सभों के अधर्म का बोझ उसी पर लाद दिया॥ (यशायाह ५३:६)

अधर्म की समस्या का समाधान क्या है? यीशु सभी अधर्म का समाधान है। शब्दों पर ध्यान दें, " यहोवा ने हम सभों के अधर्म का बोझ उसी पर लाद दिया।" उन्होंने हमारे सभी अधर्म के लिए अंतिम क़ीमत चुकाया है।

ऐसा बलिदान कोई नहीं कर सकता। हर व्यक्ति के पाप के लिए पूरी तरह से कीमत चुकाने के लिए एक सिद्ध बलिदान की जरुरत थी। इसलिए यीशु का बलिदान होना आवश्यक था।

यह एक सिद्ध व्यक्ति द्वारा कुछ बहुत ही असिद्ध लोगों को सिद्ध करने के लिए एक सिद्ध बलिदान था। (इब्रानियों १०:१४-२५)

परन्तु वह हमारे ही अपराधो के कारण घायल किया गया, 
वह हमारे अधर्म के कामों के हेतु कुचला गया॥ (यशायाह ५३:५)

यीशु हमारे अपराधों के लिए घायल हो गया था। एक घाव एक ऐसी चीज है जिसे आपके शरीर पर आसानी से देखा जा सकता है। एक चोट अंदर से कुछ गहरा है। हमारे अधर्म के लिए प्रभु यीशु को कुचला गया था।

एक अविश्वसनीय व्यक्तिगत लागत पर, पिता हमारी पाप की समस्या का समाधान करता है। लेकिन, हमारे पास उसका समाधान प्राप्त करने या अस्वीकार करने का विकल्प है।

यीशु के बलिदान के बारे में हमारी व्यक्तिगत प्रतिक्रिया हमारे जीवन के लिए परमेश्वर के समाधान को लागू करने में महत्वपूर्ण है।

यदि आप परमेश्वर के समाधान को अपने जीवन में स्वीकार और लागू करते हैं, तो आपके जीवन में निम्नलिखित वचन प्रकट होगी।

सो यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्टि है: पुरानी बातें बीत गई हैं; देखो, वे सब नई हो गईं। (२ कुरिन्थियों ५:१७)
ஜெபம்
प्रभु यीशु, मैं विश्वास करता हूं कि आप परमेश्वर के पुत्र हैं। आप मेरे लिए मर गए और तीसरे दिन फिर से जी उठे। मुझ पर दया कर। मेरे सभी पापों को क्षमा कर। मुझे आपके लहू से धो दें।
मेरे ह्रदय में आ और मेरे जीवन के हर क्षेत्र की रक्षा कर।

यीशु मसीह के लहू के माध्यम से, मैं और मेरे परिवार को शैतान के हाथों से छुड़ाये गए है।

मेरे जीवन में, मेरे परिवार में चल रही हर बुराई पद्धति को यीशु के नाम में टूट जाए।

मेरी प्रगति में रूकावट डालने वाली हर बुरी शक्ति यीशु के नाम में अग्नि से भस्म कर दिया जाए।

परमेश्वर की अग्नि यीशु के नाम में मेरे खिलाफ हर बुरी शक्ति को छित कर दिया जाए।

Join our WhatsApp Channel


Most Read
● वे छोटे उद्धारक हैं
● महान पुरुष और स्त्री क्यों गिरते (पतन हो जाते) हैं - ५
● अपनी कमजोरी प्रभु को दो
● उत्तमता (उत्तमगुण) कैसे प्राप्त करें
● प्रभु का आनन्द
● परमेश्वर के ७ आत्मा: बुद्धि की आत्मा
● जीने का संकेत (तरीका)
கருத்துகள்
எங்களை தொடர்பு கொள்ள
தொலைபேசி: +91 8356956746
+91 9137395828
பகிரி: +91 8356956746
மின்னஞ்சல்: [email protected]
முகவரி :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
பயன்பாட்டைப் பெறவும்
Download on the App Store
Get it on Google Play
அஞ்சல் பட்டியலில் சேரவும்
ஆராயுங்கள்
நிகழ்வுகள்
வாழ்க
நோஹ்டியூப்
டி.வி
தானம்
மன்னா
பாராட்டுக்கள்
வாக்குமூலங்கள்
கனவுகள்
தொடர்பு கொள்ளவும்
© 2025 Karuna Sadan, India.
➤
உள்நுழைய
இந்த தளத்தில் உள்ள உள்ளடக்கத்தை கருத்து தெரிவிக்கவும் விரும்பவும் உங்கள் NOAH கணக்கில் உள்நுழையவும்.
உள்நுழைய