english हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ Contact us எங்களை தொடர்பு கொள்ள Spotify இல் கேளுங்கள் Spotify இல் கேளுங்கள் Download on the App StoreiOS பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும் Get it on Google Play Android பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும்
 
உள்நுழைய
ஆன்லைனில் வழங்குதல்
உள்நுழைய
  • வீடு
  • நிகழ்வுகள்
  • வாழ்க
  • டி.வி
  • நோஹ்டியூப்
  • பாராட்டுக்கள்
  • செய்தி
  • மன்னா
  • பிரார்த்தனைகள்
  • வாக்குமூலங்கள்
  • கனவுகள்
  • மின் புத்தகங்கள்
  • வர்ணனை
  • இரங்கல் குறிப்புகள்
  • சோலை
  1. வீடு
  2. தினசரி மன்னா
  3. अन्य भाषा में बात करना और आत्मिक रूप से ताज़ा होना
தினசரி மன்னா

अन्य भाषा में बात करना और आत्मिक रूप से ताज़ा होना

Tuesday, 9th of April 2024
46 36 1782
Categories : अन्य भाषा में बोलना
वह तो इन लोगों से परदेशी होंठों और विदेशी भाषा वालों के द्वारा बातें करेगा; जिन से उसने कहा, विश्राम इसी से मिलेगा; इसी के द्वारा थके हुए को विश्राम दो; परन्तु उन्होंने सुनना न चाहा", "और यही ताज़गी है" (यशायाह २८:११-१२)

स्मिथ विगल्सवर्थ, परमेश्वर का एक महान दास सिर्फ एक प्लम्बर था। लेकिन प्रभु ने उनका उपयोग हजारों लोगों के जीवन को छूने के लिए किया। कई लोग अलौकिक सेवकाई के माध्यम से चंगे हो गए और छुटकारा पाए।

विगल्सवर्थ एक बार एक अंतिम संस्कार के घर के कमरे में चले गए जहां एक आदमी का शव तीन दिनों तक पड़ा था। वह परमेश्वर के एक कार्य पर था। उसने अचानक परिवार को कमरे से बाहर निकलने के लिए कहा। फिर उसने उस आदमी को गोद से पकड़ लिया और उसे ताबूत से बाहर निकाला! उसने शरीर को दीवार के खिलाफ रखा और उसे आज्ञा दी, "जी उठ!" जब उन्होंने उस आदमी के शरीर को मुक्त किया, तो कड़ा हुआ शव तुरंत थन के साथ फर्श पर गिर गया। यही वह स्थान है जहाँ आप और मैं त्याग देते है (हार मानते है), लेकिन हममें से अधिकांश के पास उस तरह का विश्वास नहीं है जैसे विगल्सवर्थ का था! ( परमेश्वर मदद करेगा)

विगल्स्वर्थ ने लाश पर कोट के गोदी को पकड़ा और शरीर को दीवार के खिलाफ एक बार फिर से खड़ा कर दिया। फिर से वह चिल्लाया, "मैंने तुमसे एक बार कहा था, अब मैं तुम्हें फिर से कहता हूं ... जी उठ!" फिर से, कड़ा हुआ शव उसी थुड़ के साथ फर्श पर गिरा जो उसने पहली बार कहा था। कौन जानता है कि सृजन में उस गरीब परिवार और अंतिम संस्कार के घर के कार्यकर्ता उस बंद दरवाजे के पीछे से आने वाले सभी शोर के साथ सोच रहे होंगे!

तीसरी बार विगल्सवर्थ ने लाश को उठाया और उसे दीवार के खिलाफ खड़ा कर दिया। उन्होंने शरीर पर उंगली उठाई और कहा की: "मैंने तुमसे एक बार खा था, मैंने तुमको दूसरी बार कहा था, लेकिन अब मैं तुमको इस तीसरी बार के बाद फिर से नहीं कहूंगा। अब, जी उठ! "अचानक आदमी खांसा, उसने अपना सिर हिलाया, अपना चेहरा पोंछा और उस अंतिम संस्कार घर से बहार चला गया। मृतकों का यह अलौकिक रु से उठना स्मिथ विगल्सवर्थ के सेवकाई में एक बार नहीं, दो बार नहीं, बल्कि १४ बार हुआ।

जब वह ८० के दशक में थे, तब भी उनका जोश कभी कम नहीं हुआ। किसी ने उनसे एक बार पूछा, "महोदय, क्या आप छुट्टी लेते हैं?" तुरंत का जवाब आया, "मैं रोज़ छुट्टी लेता हूँ।" फिर उन्होंने समझाया, "मैं अन्य भाषा में बात करते हुए हर दिन आराम करता हूं और अपने आप को तरोताजा करता हूं।" यह मेरी सच्ची छुट्टी है।"

आज के समय में जोशभरा तनाव और व्यस्त कार्यक्रम, और अन्य सभी दबावों में, हमें अक्सर उस भीतरी ताजगी की जरुरत होती है जो परमेश्वर के साथ अकेले समय बिताने से आती है। प्रभु यीशु आपको यह कहते हुए आमंत्रित करते हैं कि, "हे सब परिश्रम करने वालों और बोझ से दबे लोगों, मेरे पास आओ; मैं तुम्हें विश्राम दूंगा।" (मत्ती ११:२८)

क्या आप हाल ही में थका हुआ और घिसा हुआ महसूस कर रहे हैं, तो आपको बस अन्य भाषा में कुछ विशेष समय प्रभु की आराधना करने में बिताने की ज़रूरत है। यह आपको उससे परे ताज़ा करेगा जो आप सोच या कल्पना कर सकते हैं।

(मुझे बताएं कि दैनिक मन्ना आपको कैसे आशीष कर रहा है। नीचे एक टिप्पणी को लिखिए। इसके अलावा, आपके देने के माध्यम से परमेश्वर के कार्य का समर्थन करना (सहारा देना) न भूलें)
ஜெபம்
पिता, मुझे मेरे अविश्वास के लिए क्षमा कर। मैं अपने पूरे दिल से आपकी ओर फिरता हूं और मैं आपकी उपस्थिति से जो ताजगी मिलती है उसे ग्रहण करता हूं। यीशु के नाम में। आमीन। (प्रेरितों के काम ३:१९)


Join our WhatsApp Channel


Most Read
● दिन ३०: ४० दिन का उपवास और प्रार्थना
● जीवन की बड़ी चट्टानों (पत्थर) की पहचान करना और उन्हें प्राथमिकता देना
● विश्वास का जीवन
● पवित्रकरण का तेल
● परमेश्वर की सिद्ध (पूर्ण) इच्छा के लिए प्रार्थना करें
● स्तुति संवृद्धि लाती है
● अनुग्रह का प्रणाली बनना
கருத்துகள்
எங்களை தொடர்பு கொள்ள
தொலைபேசி: +91 8356956746
+91 9137395828
பகிரி: +91 8356956746
மின்னஞ்சல்: [email protected]
முகவரி :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
பயன்பாட்டைப் பெறவும்
Download on the App Store
Get it on Google Play
அஞ்சல் பட்டியலில் சேரவும்
ஆராயுங்கள்
நிகழ்வுகள்
வாழ்க
நோஹ்டியூப்
டி.வி
தானம்
மன்னா
பாராட்டுக்கள்
வாக்குமூலங்கள்
கனவுகள்
தொடர்பு கொள்ளவும்
© 2025 Karuna Sadan, India.
➤
உள்நுழைய
இந்த தளத்தில் உள்ள உள்ளடக்கத்தை கருத்து தெரிவிக்கவும் விரும்பவும் உங்கள் NOAH கணக்கில் உள்நுழையவும்.
உள்நுழைய