english हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ Contact us எங்களை தொடர்பு கொள்ள Spotify இல் கேளுங்கள் Spotify இல் கேளுங்கள் Download on the App StoreiOS பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும் Get it on Google Play Android பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும்
 
உள்நுழைய
ஆன்லைனில் வழங்குதல்
உள்நுழைய
  • வீடு
  • நிகழ்வுகள்
  • வாழ்க
  • டி.வி
  • நோஹ்டியூப்
  • பாராட்டுக்கள்
  • செய்தி
  • மன்னா
  • பிரார்த்தனைகள்
  • வாக்குமூலங்கள்
  • கனவுகள்
  • மின் புத்தகங்கள்
  • வர்ணனை
  • இரங்கல் குறிப்புகள்
  • சோலை
  1. வீடு
  2. தினசரி மன்னா
  3. एक अलग यीशु, अलग आत्मा, और एक और सुसमाचार - I
தினசரி மன்னா

एक अलग यीशु, अलग आत्मा, और एक और सुसमाचार - I

Monday, 22nd of April 2024
32 22 1658
Categories : धोखा सिद्धांत
क्योंकि जब कोई तुम्हारे पास आकर जिस यीशु का उपदेश हमने तुम्हें दिया है, उसे छोड़ किसी दूसरे यीशु का तुम्हें उपदेश देता है, अथवा जो आत्मा तुमने ग्रहण की है, उससे अलग किसी और आत्मा को तुम ग्रहण करते हो अथवा छुटकारे के जिस संदेश को तुमने ग्रहण किया है, उससे भिन्न किसी दूसरे संदेश को भी ग्रहण करते हो। (2 कुरिन्थियों 11:4)


यदि कोई तुम्हारे पास आकर, किसी दूसरे यीशु को प्रचार करे, जिस का प्रचार हम ने नहीं किया: या कोई और आत्मा तुम्हें मिले; जो पहिले न मिला था; या और कोई सुसमाचार जिसे तुम ने पहिले न माना था, तो तुम्हारा सहना ठीक होता। (२ कुरिन्थियों ११:४)

ध्यान दें कि उपरोक्त वचन में, हमें अनुसरण करने के लिए गुमराह होने के बारे में चेतावनी दी गई है:
  • एक और यीशु
  • एक अलग आत्मा
  • एक अलग सुसमाचार
आज, कुछ ऐसे लोग हैं जो अब कलीसिया की सभाओं में शामिल नहीं होते हैं क्योंकि वे कथित तौर पर कुछ विदेशी शिक्षाओं के साथ अपने कानों को गुदगुदाने के लिए किसी को नहीं ढूंढ पा रहे हैं। इसलिए इसके बजाय, वे कुछ ऐसी शिक्षाओं के लिए YouTube की तलाश करते हैं जो उन्हें "गहराई से" ले गई है। यह ख़तरनाक है!!

हाल ही में, एक पासबान ने मुझे फोन किया और आंसू बहाते हुए मुझे बताया कि उनके कुछ सदस्यों के घरों में धोखे से आयोजित किए गए एक उपदेशक की सभा में भाग लेने के बाद बहुत से लोगों ने उनका कलीसिया छोड़ दिया था। उस उपदेशक ने उन्हें बताया था कि आपका पासबान सभी गलत बातें सिखा रहे है और केवल वही 'सच्चा प्रकाशन' वाला अकेला व्यक्ति था।

नए झूठे सिद्धांत, नए झूठे प्रकाशन और नए सुसमाचार लगभग प्रतिदिन उभर रहे हैं। और यह बहुत बुरा होने वाला है। बाइबल स्पष्ट रूप से चेतावनी देती है कि अंतिम दिनों में, एक और यीशु, एक और आत्मा, एक और सुसमाचार का परिचय - अजीब सिद्धांत सामने आएंगे! (२ कुरिन्थियों ११:४)

आज भी, एक संगठन (व्यवस्था) है जो सिखाता है कि, यीशु मसीह एक मीकाईल महादूत है - यही है एक और यीशु का प्रचार करना।

एक और व्यवस्था है जिसके लाखों अनुयायी हैं, वह सिखाता है कि क्रूस पर यीशु का बलिदान हमें हमारे सभी पापों से बचाने के लिए काफी नहीं था, और इसलिए किसी भी व्यक्ति की मृत्यु के लिए प्रायश्चित करने और अपनी आत्मा को शुद्ध करने के लिए 'शुद्धिकरण का स्थान' जाना आवश्यक है - यही एक और सुसमाचार है।

शब्द "एक और सुसमाचार" का अर्थ है उलटा फुलटा करना (किसी बात को गुमराह करना)। जो लोग सुसमाचार को उलटा फुलटा करते हैं, व्यक्ति के स्वभाव और मसीह के कार्य को भ्रष्ट करते हैं, और उसमें जोड़ कर नष्ट करते हैं।

और फिर, एक ऐसा व्यवस्था है जो पवित्र आत्मा के बारें में सिखाता है कि वह सर्वशक्तिमान परमेश्वर की केवल एक अदृश्य 'शक्ति' है, न कि एक व्यक्ति - यही एक अलग आत्मा है।

आज, लोगों को यह कहते हुए सुनना बहुत आम है कि, "पवित्र आत्मा ने मुझे ऐसा करने के लिए अगुवाई किया, पवित्र आत्मा ने मुझे यह विश्वास करने के लिए अगुवाई किया..." इतना भ्रम तो केवल लोगों की अपनी "खुद की आत्मा" को सुनने का परिणाम है। जब हमें जो करने की जरुरत होती है वह परमेश्वर के उस वचन की ओर लौटना है जिसे आत्मा ने पहले स्थान पर प्रकट किया था। यदि आप जो सुन रहे हैं वह परमेश्वर के वचन के अनुरूप नहीं है, तो आप एक अलग आत्मा को सुन रहे हैं।
ஜெபம்
पिता, आपका वचन मेरे हृदय को दृढ़ करे और मेरा हृदय को बदल दे। मुझे सही लोगों से जुड़ने में मदद कर। मुझे और मेरे परिवार को झूठे सिद्धांतों से दूर रख। यीशु के नाम में। आमेन!

Join our WhatsApp Channel


Most Read
● समृद्धि की भूल की कुंजी
● आराधना: शांति की कुंजी
● विश्वास से अनुग्रह प्राप्त करना
● विश्वास: प्रभु को प्रसन्न करने का एक निश्चित मार्ग
● आपका रवैया (नजरिया) आपका ऊंचाई को निर्धारित करता है
● दूरी ही दूरी से पीछे चलना
● प्रेम (सच्ची प्रेम) के लिए खोज
கருத்துகள்
எங்களை தொடர்பு கொள்ள
தொலைபேசி: +91 8356956746
+91 9137395828
பகிரி: +91 8356956746
மின்னஞ்சல்: [email protected]
முகவரி :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
பயன்பாட்டைப் பெறவும்
Download on the App Store
Get it on Google Play
அஞ்சல் பட்டியலில் சேரவும்
ஆராயுங்கள்
நிகழ்வுகள்
வாழ்க
நோஹ்டியூப்
டி.வி
தானம்
மன்னா
பாராட்டுக்கள்
வாக்குமூலங்கள்
கனவுகள்
தொடர்பு கொள்ளவும்
© 2025 Karuna Sadan, India.
➤
உள்நுழைய
இந்த தளத்தில் உள்ள உள்ளடக்கத்தை கருத்து தெரிவிக்கவும் விரும்பவும் உங்கள் NOAH கணக்கில் உள்நுழையவும்.
உள்நுழைய