english हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ Contact us எங்களை தொடர்பு கொள்ள Spotify இல் கேளுங்கள் Spotify இல் கேளுங்கள் Download on the App StoreiOS பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும் Get it on Google Play Android பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும்
 
உள்நுழைய
ஆன்லைனில் வழங்குதல்
உள்நுழைய
  • வீடு
  • நிகழ்வுகள்
  • வாழ்க
  • டி.வி
  • நோஹ்டியூப்
  • பாராட்டுக்கள்
  • செய்தி
  • மன்னா
  • பிரார்த்தனைகள்
  • வாக்குமூலங்கள்
  • கனவுகள்
  • மின் புத்தகங்கள்
  • வர்ணனை
  • இரங்கல் குறிப்புகள்
  • சோலை
  1. வீடு
  2. தினசரி மன்னா
  3. परमेश्वर के मंदिर में खंभा
தினசரி மன்னா

परमेश्वर के मंदिर में खंभा

Tuesday, 7th of May 2024
32 23 1757
Categories : खंभे विजेता
"जो जय पाए, उस मैं अपने परमेश्वर के मन्दिर में एक खंभा बनाऊंगा; और वह फिर कभी बाहर न निकलेगा; और मैं अपने परमेश्वर का नाम, और अपने परमेश्वर के नगर, अर्थात नये यरूशलेम का नाम, जो मेरे परमेश्वर के पास से स्वर्ग पर से उतरने वाला है और अपना नया नाम उस पर लिखूंगा।" (प्रकाशित वाक्य ३:१२)

प्रकाशित वाक्य ३:१२ में, प्रभु यीशु उन लोगों से एक सुंदर वादा करता हैं जो जय पाते हैं: "मैं अपने परमेश्वर के मन्दिर में एक खम्भा बनाऊंगा।" खम्भा बल, स्थिरता और सहनशक्ति के प्रतीक हैं। आइए जानें कि परमेश्वर के आत्मिक मंदिर में एक खम्भा होने का क्या मतलब है।

पुराने नियम में, यरूशलेम में मंदिर विभिन्न खम्भों से सुशोभित एक शानदार संरचना थी। ये खम्भा क्रियात्मक और प्रतीकात्मक दोनों उद्देश्यों की पूर्ति करते थे। उन्होंने संरचना के लिए समर्थन प्रदान किया और अपने लोगों के बीच परमेश्वर की उपस्थिति की दृढ़ स्वाभाव का भी प्रतिनिधित्व किया। १ राजा ७:२१ में, हम याकीन  (जिसका अर्थ है "वह स्थापित करता है") और बोआज़ (जिसका अर्थ है "उसमें बल है") नामक दो स्तंभों के बारे में पढ़ते हैं।

विश्वासियों के रूप में, अब हम जीवित परमेश्वर का मंदिर हैं (१ कुरिन्थियों ३:१६)। हम जीवित पत्थर हैं जो एक साथ मिलकर एक आत्मिक घर बन रहे हैं (१ पतरस २:५)। जब प्रभु यीशु जय लोगों को परमेश्वर के मंदिर में खम्भा बनाने का वादा करता हैं, तो वह अपने राज्य में हमारी अनंत सुरक्षा और महत्व की बात कर रहे होते हैं। खंभे आसानी से हटते या हिलते नहीं हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी वे मजबूती से खड़े रहते हैं।

परमेश्वर के मंदिर में एक खंभा होना एक जिम्मेदारी भी दर्शाता है। खम्भों के रूप में, हमें दूसरों को उनके विश्वास में समर्थन देने और मजबूत करने के लिए बुलाया गया है। हमें दृढ़ता और धीरज का उदाहरण बनना है, दूसरों को मसीह की अटल नींव की ओर इशारा करना है। गलातियों २:९ याकूब, कैफा और यूहन्ना को प्रारंभिक कलीसिया में खम्भों के रूप में बताता है, जो सुसमाचार की सच्चाई को बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानते हैं।

आज आप परमेश्वर के मंदिर का खंभा कैसे बन सकते हैं? यह सुनिश्चित करके शुरुआत करें कि आपका जीवन प्रभु यीशु मसीह की ठोस नींव पर बना है। उनके वचन में समय बिताएं, जिससे वह आपको मजबूत और स्थापित कर सके। दूसरों को उनकी विश्वास यात्रा में प्रोत्साहित करने और समर्थन देने के अवसरों की खोज करें। वचन और कार्य दोनों में अपने विश्वास को कायम रखते हुए, सत्यनिष्ठ और सुसंगत व्यक्ति बनें।
ஜெபம்
सर्वशक्तिमान परमेश्वर, आपके मंदिर में एक खम्भा बनने के वादे के लिए धन्यवाद। जीवन के तूफ़ानों से विचलित हुए बिना, अपने विश्वास पर दृढ़ रहने में मेरी सहायता कर। दूसरों को समर्थन देने और उन्हें मजबूत करने के लिए, उन्हें केवल आप में पाई जाने वाली आशा की ओर इंगित करने के लिए मेरा उपयोग कर। यीशु के नाम में। आमेन।


Join our WhatsApp Channel


Most Read
● धार्मिक क्रोध को अपनाना
● अपने आत्मिक बल को कैसे नया करें - १
● आप परमेश्वर के उद्देश्य के लिए नियुक्त किए गए हैं
● अनुग्रह में बढ़ना
● उनके बल (ताकत) का उद्देश्य
● आपके अश्चार्यक्रम को रोका नहीं जा सकता
● दुष्ट आत्माओं के प्रवेश द्वार को बंद करना - I
கருத்துகள்
எங்களை தொடர்பு கொள்ள
தொலைபேசி: +91 8356956746
+91 9137395828
பகிரி: +91 8356956746
மின்னஞ்சல்: [email protected]
முகவரி :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
பயன்பாட்டைப் பெறவும்
Download on the App Store
Get it on Google Play
அஞ்சல் பட்டியலில் சேரவும்
ஆராயுங்கள்
நிகழ்வுகள்
வாழ்க
நோஹ்டியூப்
டி.வி
தானம்
மன்னா
பாராட்டுக்கள்
வாக்குமூலங்கள்
கனவுகள்
தொடர்பு கொள்ளவும்
© 2025 Karuna Sadan, India.
➤
உள்நுழைய
இந்த தளத்தில் உள்ள உள்ளடக்கத்தை கருத்து தெரிவிக்கவும் விரும்பவும் உங்கள் NOAH கணக்கில் உள்நுழையவும்.
உள்நுழைய