english हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ Contact us எங்களை தொடர்பு கொள்ள Spotify இல் கேளுங்கள் Spotify இல் கேளுங்கள் Download on the App StoreiOS பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும் Get it on Google Play Android பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும்
 
உள்நுழைய
ஆன்லைனில் வழங்குதல்
உள்நுழைய
  • வீடு
  • நிகழ்வுகள்
  • வாழ்க
  • டி.வி
  • நோஹ்டியூப்
  • பாராட்டுக்கள்
  • செய்தி
  • மன்னா
  • பிரார்த்தனைகள்
  • வாக்குமூலங்கள்
  • கனவுகள்
  • மின் புத்தகங்கள்
  • வர்ணனை
  • இரங்கல் குறிப்புகள்
  • சோலை
  1. வீடு
  2. தினசரி மன்னா
  3. आपके आशीष को गुणित करने का निश्चित तरीका
தினசரி மன்னா

आपके आशीष को गुणित करने का निश्चित तरीका

Sunday, 16th of June 2024
30 20 1600
Categories : गवाही
और वे मेम्ने के लोहू के कारण, और अपनी गवाही के वचन के कारण, उस पर जयवन्त हुए..... (प्रकाशित वाक्य १२:११)

जब आप अपने आस-पास के लोगों को बताते हैं कि, प्रभु ने आपके लिए क्या किया है, तो आप बस उनके साथ अपनी गवाही साझा कर रहे हैं। 

कुछ मसीहियों के पास एक पाप और भयानक जीवन शैली से दिए जाने के उत्तेजिक गवाहियां हैं। अन्य कई लोगो के पास गवाही नहीं है जो कि उत्तेजिक हैं - लेकिन फिर भी, वे परमेश्वर की दृष्टि में उतने ही महत्वपूर्ण हैं। 

पवित्र शास्त्र में, प्रेरित पौलुस उनके समय के धार्मिक अगुओं के साथ यीशु को साझा करने के लिए अपनी गवाही का उपयोग करता है। प्रेरितों के काम की पुस्तक में उनकी कहानी को कम से कम तीन बार प्रचार के लिए एक उपकरण के रूप में बताया गया है।

सामरी स्त्री का प्रभु यीशु के साथ मुलाकात होने के बाद, उसने अपना घड़ा छोड़कर वह नगर में चली गई, और लोगों से कहने लगी, आओ, एक मनुष्य को देखो, जिस ने सब कुछ जो मैं ने किया मुझे बता दिया: कहीं यह तो मसीह नहीं है? सो वे नगर से निकलकर उसके पास आने लगे। (यूहन्ना ४:२८-३०)

यह उसकी गवाही के कारण है कि कई लोग प्रभु यीशु मसीह की ओर आकर्षित हुए थे। यह बताता है कि हमारी गवाही कितनी महत्वपूर्ण है।

ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने उनकी प्रार्थनाओं के द्वारा आशीष, सफलता और आश्चर्यजनक उत्तर प्राप्त किए हैं, लेकिन अभी भी गवाही नहीं दी है। इस तरह की महिमा करने में असफल रहे जिसने उन्हें पहले स्थान पर आशीष दिया। मसीहियों के रूप में, हमें कभी भी
इस बात से डरना या शर्मिंदा नहीं होना चाहिए कि परमेश्वर ने हमारे जीवन में क्या किया है।

जैसा कि प्रभु यीशु प्रस्थान करने के लिए नाव में सवार होने वाले थे, जिस व्यक्ति को दुष्टात्मा से मुक्त कर दिया गया था, उसने यीशु से पूछा, क्या मैं आपके साथ जा सकता हूं? देखिए यीशु ने क्या उत्तर दिया है:

परन्तु उस ने उसे आज्ञा न दी, और उस से कहा, अपने घर [परिवार और रिश्तेदार और दोस्त] जाकर अपने लोगों को बता, कि तुझ पर [कैसे उन्होंने ] दया करके प्रभु ने तेरे लिये कैसे बड़े काम किए हैं। वह जाकर दिकपुलिस [दस शहरों का क्षेत्र] में इस बात का प्रचार करने लगा, कि यीशु ने मेरे लिये कैसे बड़े काम किए; और सब अचम्भा करते थे॥ (मरकुस ५:१९-२०)

जब उस व्यक्ति ने प्रभु की आज्ञा मानी, तो वह दस शहरों के लिए एक आशीष बन गया - बस यही कल्पना कीजिए। जैसा कि आप अपने गवाही के माध्यम से प्रभु की महिमा करते हैं, वह निश्चित रूप से आपको और अधिक गवाहियां देगा।
ஜெபம்
पिता, मेरे जीवन में आपके सभी आशीषों के लिए मैं धन्यवाद देता हूं। मैं निश्चित रूप से मेरे चारों ओर आपकी भलाई की गवाही दूंगा। मुझे ऐसा करने का अनुग्रह दीजिए। यीशु के नाम में। आमेन।

Join our WhatsApp Channel


Most Read
● कौन आपकी अगुवाई कर रहा है?
● जीवन की पुस्तक
● असफलता से सफलता तक
● जीने का संकेत (तरीका)
● पवित्र आत्मा के अन्य प्रकाशन (खुलासे) के वरदानों को प्राप्त करें
● कैसे प्रार्थना करें जब आप परमेश्वर से दुरी महसूस करते हैं?
● विशेष पारिवारिक समय
கருத்துகள்
எங்களை தொடர்பு கொள்ள
தொலைபேசி: +91 8356956746
+91 9137395828
பகிரி: +91 8356956746
மின்னஞ்சல்: [email protected]
முகவரி :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
பயன்பாட்டைப் பெறவும்
Download on the App Store
Get it on Google Play
அஞ்சல் பட்டியலில் சேரவும்
ஆராயுங்கள்
நிகழ்வுகள்
வாழ்க
நோஹ்டியூப்
டி.வி
தானம்
மன்னா
பாராட்டுக்கள்
வாக்குமூலங்கள்
கனவுகள்
தொடர்பு கொள்ளவும்
© 2025 Karuna Sadan, India.
➤
உள்நுழைய
இந்த தளத்தில் உள்ள உள்ளடக்கத்தை கருத்து தெரிவிக்கவும் விரும்பவும் உங்கள் NOAH கணக்கில் உள்நுழையவும்.
உள்நுழைய