english हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ Contact us எங்களை தொடர்பு கொள்ள Spotify இல் கேளுங்கள் Spotify இல் கேளுங்கள் Download on the App StoreiOS பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும் Get it on Google Play Android பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும்
 
உள்நுழைய
ஆன்லைனில் வழங்குதல்
உள்நுழைய
  • வீடு
  • நிகழ்வுகள்
  • வாழ்க
  • டி.வி
  • நோஹ்டியூப்
  • பாராட்டுக்கள்
  • செய்தி
  • மன்னா
  • பிரார்த்தனைகள்
  • வாக்குமூலங்கள்
  • கனவுகள்
  • மின் புத்தகங்கள்
  • வர்ணனை
  • இரங்கல் குறிப்புகள்
  • சோலை
  1. வீடு
  2. தினசரி மன்னா
  3. चमत्कारी में कार्य करना: कुंजी #२
தினசரி மன்னா

चमत्कारी में कार्य करना: कुंजी #२

Thursday, 20th of June 2024
31 24 1600
Categories : अधिकार चमत्कारी में कार्य करना परमेश्वर के साथ घनिष्ठता
हर एक व्यक्ति प्रधान अधिकारियों के आधीन रहे; क्योंकि कोई अधिकार ऐसा नहीं, जो परमेश्वर की ओर स न हो; और जो अधिकार हैं, वे परमेश्वर के ठहराए हुए हैं। (रोमियो १३:१)

कई मसीहियों के साथ समस्या यह है कि वे सभा में शामिल होते हैं, सभा में स्वयंसेवक का काम करते है, गाना गानेवालों के साथ गाते हैं और यह सब बिल्कुल ठीक है। एकमात्र दुखद बात यह है कि उनका प्रभु यीशु मसीह के साथ व्यक्तिगत संबंध नहीं है। यही कारण है कि शैतान उन पर हंसता है। यही कारण है कि उनके पास शैतान और उसके कार्यों पर कोई अधिकार नहीं है।

आज कलीसिया के अधिकांश लोग पासबान और नबी और परमेश्वर के दास को उन पर हाथ रखना चाहते हैं और भविष्यवाणी करना चाहते हैं। और फिर, यह सब ठीक; लेकिन उन्होंने कभी भी व्यक्तिगत रूप से प्रार्थना और वचन में आने का समय नहीं लिया। दूसरे शब्दों में, उन्होंने प्रार्थना, वचन और आराधना के माध्यम से प्रभु के साथ संबंध विकसित करने के लिए समय नहीं लिया है।

आत्मा के आयाम में अधिकार का संबंध दैवी से संबंध रखने से होता है। कार्य के इस नियम से शैतान को अच्छी तरह से वाकिफ हैं। आत्मा के आयाम में कुछ भी छिपा नहीं है। यही कारण है कि बुरी शक्तियां आसानी से एक कपटी को खोज सकती हैं।

शुरुआती कलीसिया में भी ऐसा हुआ था। मसीह चेलों ने यीशु के नाम से दुष्टात्माओं को बाहर निकालने की एक सामर्थशाली प्रतिष्ठा विकसित की थी। यीशु के नाम में दुष्टात्माओं को बाहर निकालना इतना अच्छा काम किया कि कुछ अविश्वासियों ने भी ऐसा ही किया। उन्होंने सोचा कि यीशु का नाम कुछ सूत्र है जो दुष्टात्माओं को बाहर निकालने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन देखो क्या हुआ:

और स्क्किवा नाम के एक यहूदी महायाजक के सात पुत्र थे, जो ऐसा ही करते थे। पर दुष्टात्मा ने उत्तर दिया, कि यीशु को मैं जानती हूं, और पौलुस को भी पहचानती हूं; परन्तु तुम कौन हो? और उस मनुष्य ने जिस में दुष्ट आत्मा थी; उन पर लपक कर, और उन्हें वश में लाकर, उन पर ऐसा उपद्रव किया, कि वे नंगे और घायल होकर उस घर से निकल भागे। और यह बात इफिसुस के रहने वाले यहूदी और यूनानी भी सब जान गए, और उन सब पर भय छा गया; और प्रभु यीशु के नाम की बड़ाई हुई। (प्रेरितों के काम १९:१४-१७)

दुष्टात्मा जानती थी कि जो लोग इसे निकाल रहे थे, उनका प्रभु यीशु मसीह के साथ कोई वास्तविक संबंध नहीं था। यह देखा कि इन लोगों के पास कोई वास्तविक अधिकार नहीं था।

आखिरी की पंक्ति : आत्मा के आयाम में कार्य करने के लिए, चमत्कारी तरीके से कार्य करने के लिए, आपको और मुझे आत्मिक अधिकार प्राप्त करने की जरुरत है जो केवल प्रभु यीशु मसीह के साथ व्यक्तिगत संबंध बनाने से आता है। या फिर, आत्मिक दुनिया का पालन करने और हमें रोकने और अपमानित करने के अलावा कोई दायित्व नहीं है।
ஜெபம்
पिता परमेश्वर, मैं आपसे अनुग्रह के लिए आपसे अधिक गहरा, अधिक सार्थक संबंध बनाने के लिए मांगता हूं, जहां मैं विश्वास में बढ़ सकूं और आपकी दैनिक वाणी सुन सकूं। यीशु के नाम में। आमेन।

Join our WhatsApp Channel


Most Read
● उसकी (परमेश्वर)इच्छा को पूरा करने का महत्व
● महान प्रतिफल देने वाला
● आपको एक सलाहकार (उपदेशक) की जरुरत क्यों है
● अगर यह आपके लिए मायने रखता है, तो यह परमेश्वर के लिए भी मायने रखता है
● आत्मा के फल को कैसे विकसित किया जाए -२
● मसीह ने मृत्यु (कब्र) को जीत लिया है
● एक उद्देश्य के लिए जन्म हुए है
கருத்துகள்
எங்களை தொடர்பு கொள்ள
தொலைபேசி: +91 8356956746
+91 9137395828
பகிரி: +91 8356956746
மின்னஞ்சல்: [email protected]
முகவரி :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
பயன்பாட்டைப் பெறவும்
Download on the App Store
Get it on Google Play
அஞ்சல் பட்டியலில் சேரவும்
ஆராயுங்கள்
நிகழ்வுகள்
வாழ்க
நோஹ்டியூப்
டி.வி
தானம்
மன்னா
பாராட்டுக்கள்
வாக்குமூலங்கள்
கனவுகள்
தொடர்பு கொள்ளவும்
© 2025 Karuna Sadan, India.
➤
உள்நுழைய
இந்த தளத்தில் உள்ள உள்ளடக்கத்தை கருத்து தெரிவிக்கவும் விரும்பவும் உங்கள் NOAH கணக்கில் உள்நுழையவும்.
உள்நுழைய