english हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ Contact us எங்களை தொடர்பு கொள்ள Spotify இல் கேளுங்கள் Spotify இல் கேளுங்கள் Download on the App StoreiOS பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும் Get it on Google Play Android பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும்
 
உள்நுழைய
ஆன்லைனில் வழங்குதல்
உள்நுழைய
  • வீடு
  • நிகழ்வுகள்
  • வாழ்க
  • டி.வி
  • நோஹ்டியூப்
  • பாராட்டுக்கள்
  • செய்தி
  • மன்னா
  • பிரார்த்தனைகள்
  • வாக்குமூலங்கள்
  • கனவுகள்
  • மின் புத்தகங்கள்
  • வர்ணனை
  • இரங்கல் குறிப்புகள்
  • சோலை
  1. வீடு
  2. தினசரி மன்னா
  3. पृथ्वी के राजाओं का हाकिम
தினசரி மன்னா

पृथ्वी के राजाओं का हाकिम

Sunday, 30th of June 2024
31 18 1430
Categories : मसीह के देवता
और यीशु मसीह की ओर से, जो विश्वासयोग्य साक्षी और मरे हुओं में से जी उठने वालों में पहिलौठा, और पृथ्वी के राजाओं का हाकिम है, तुम्हें अनुग्रह और शान्ति मिलती रहे: जो हम से प्रेम रखता है, और जिस ने अपने लोहू के द्वारा हमें पापों से छुड़ाया है। (प्रकाशित वाक्य १:५)

उपरोक्त वचन में प्रभु यीशु मसीह को दिया गया तीसरा नाम: पृथ्वी के राजाओं का हाकिम।

जब हम देखते हैं कि दुनिया गड़बड़ में है, तो हमारे लिए यह विश्वास करना कभी-कभी कठिन होता है कि मसीह वास्तव में "पृथ्वी के राजाओं के ऊपर हाकिम" है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भले ही मसीह को पृथ्वी पर शासन करने का अधिकार है, लेकिन वह इस समय राजाओं और राज्यों पर इस अधिकार का प्रयोग नहीं कर रहे हैं।

शैतान ने संसार के राज्यों पर शासन करने के लिए एक अस्थायी कानूनी अधिकार जीता जब आदम ने अदन की वाटिका में अपने परमेश्वर दिया हुआ अधिकार को त्याग दिया।

पवित्र शास्त्र के निम्नलिखित वचनों पर एक नज़र डालें:
तब शैतान उन्हें ले गया और उन (यीशु) को पल भर में जगत के सारे राज्य दिखाए। और उस से कहा; मैं यह सब अधिकार, और इन का विभव तुझे दूंगा, क्योंकि वह मुझे सौंपा गया है: और जिसे चाहता हूं, उसी को दे देता हूं। इसलिये, यदि तू मुझे प्रणाम करे, तो यह सब तेरा हो जाएगा। यीशु ने उसे उत्तर दिया; लिखा है; "कि तू प्रभु अपने परमेश्वर को प्रणाम कर; और केवल उसी की उपासना कर।" (लूका ४:५-८)

यद्यपि प्रभु यीशु ने शैतान को यह स्पष्ट कर दिया था कि जो सारी आराधना के योग्य है, उन्होंने संसार के राज्यों के लिए शैतान के अस्थायी दावे का विवाद नहीं किया।

प्रभु यीशु को पता था कि जब क्रूस पर उनका काम समाप्त हो जाएगा, तो शैतान भी समाप्त हो जाएगा! (यूहन्ना १२:३१ देखें)

प्रभु यीशु मृतकों में से जी उठने के बाद, उन्होंने घोषणा की "स्वर्ग और पृथ्वी का सारा अधिकार मुझे दिया गया है।" (मत्ती २८:१८)

आज, यहोवा सांसारिक शासकों के दिलों को भी नियंत्रित करता है।
राजा का मन नालियों के जल की 
नाईंयहोवा के हाथ में रहता है,
जिधर वह चाहता उधर उस को फेर देता है। (नीतिवचन २१:१)

इसका मतलब है कि हमें अपने देश में परमेश्वार की इच्छा के लिए और हमारे नेताओं को परमेश्वर की खोज करने के लिए और उनकी बात सुनने के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। हमें प्रार्थना करनी चाहिए कि वे आत्मिक सलाह से घिरे जाए और सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हमारा नेतृत्व व्यक्तिगत रूप से परमेश्वर को और उद्धार को केवल यीशु मसीह में विश्वास के माध्यम से पाया जाए।
ஜெபம்
१. पिता, इस देश में नेताओं को समझदार ह्रदय, दृढ़ विश्वास और बुद्धिमान मन के साथ खड़ा कर जो आपके चरित्र का आदर्श बन सकें।

२. पिता, आप ही केवल नेताओं के मनो को मोड़ने की सामर्थ रखते हैं, हमारी प्रार्थनाओं को सुनकर उन्हें सही कार्य में आगे बढ़ने दे। यीशु के नाम में। आमीन

Join our WhatsApp Channel


Most Read
● मसीह के माध्यम से विजय प्राप्त करना
● भलाई (दयालुता) मायने रखता है
● बीज के बारे में चौंकाने वाला सच
● चिल्लाने से अधिक दया की पुकार
● अपने संघर्ष को अपनी पहचान न बनने दें - २
● पिता की बेटी – अकसा
● क्या आप आत्मिक रूप से तन्दरुस्त हैं?
கருத்துகள்
எங்களை தொடர்பு கொள்ள
தொலைபேசி: +91 8356956746
+91 9137395828
பகிரி: +91 8356956746
மின்னஞ்சல்: [email protected]
முகவரி :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
பயன்பாட்டைப் பெறவும்
Download on the App Store
Get it on Google Play
அஞ்சல் பட்டியலில் சேரவும்
ஆராயுங்கள்
நிகழ்வுகள்
வாழ்க
நோஹ்டியூப்
டி.வி
தானம்
மன்னா
பாராட்டுக்கள்
வாக்குமூலங்கள்
கனவுகள்
தொடர்பு கொள்ளவும்
© 2025 Karuna Sadan, India.
➤
உள்நுழைய
இந்த தளத்தில் உள்ள உள்ளடக்கத்தை கருத்து தெரிவிக்கவும் விரும்பவும் உங்கள் NOAH கணக்கில் உள்நுழையவும்.
உள்நுழைய