english हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ Contact us எங்களை தொடர்பு கொள்ள Spotify இல் கேளுங்கள் Spotify இல் கேளுங்கள் Download on the App StoreiOS பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும் Get it on Google Play Android பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும்
 
உள்நுழைய
ஆன்லைனில் வழங்குதல்
உள்நுழைய
  • வீடு
  • நிகழ்வுகள்
  • வாழ்க
  • டி.வி
  • நோஹ்டியூப்
  • பாராட்டுக்கள்
  • செய்தி
  • மன்னா
  • பிரார்த்தனைகள்
  • வாக்குமூலங்கள்
  • கனவுகள்
  • மின் புத்தகங்கள்
  • வர்ணனை
  • இரங்கல் குறிப்புகள்
  • சோலை
  1. வீடு
  2. தினசரி மன்னா
  3. उस वचन को प्राप्त करो
தினசரி மன்னா

उस वचन को प्राप्त करो

Tuesday, 15th of October 2024
34 23 1152
Categories : परमेश्वर का शब्द भविष्यवाणी शब्द
तौभी, अब यहोवा की यह वाणी है, हे जरूब्बाबेल, हियाव बान्ध; और हे यहोसादाक के पुत्र यहोशू महायाजक, हियाव बान्ध; और यहोवा की यह भी वाणी है कि हे देश के सब लोगो हियाव बान्ध कर काम करो, क्योंकि मैं तुम्हारे संग हूं, सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है। (हाग्गै २:४)

यरूशलेम में परमेश्वर का मंदिर लंबे समय से बर्बादी में पड़ा था। यहूदियों ने पहले इसे फिर से बनाने के लिए काम शुरू कर दिया था, लेकिन उन्हें इतनी जबरदस्त चुनौतियों और दोषारोपण का सामना करना पड़ा कि वे रुक गए और अगले १४ वर्षों के लिए इस परियोजना को छोड़ दिया!

यह याद रखें, जब भी आप कुछ अच्छा करने के लिए तैयार होंगे, तो हमेशा चुनौतियां और दोषारोपण होंगी। हिंदी भाषा में एक कहावत है: "फलों से लगे पेड़ों पर हमेशा पत्थर फेंके जाते हैं।"

तो यह इस भूमिका के साथ है कि परमेश्वर ने भविष्यवक्ता हाग्गै को उनके पास बोलने के लिए भेजा और उन्हें सबसे महत्वपूर्ण और रोमांचक काम के लिए जुटाया जो वे करेंगे! भविष्यवाणी वचन; रिमा वचन (अब परमेश्वर का वचन) ने उन्हें उन चुनौतियों और आरोपों से उबरने में मदद की, जिनका उन्होंने सामना किया था। यही रिमा वचन आपको हर चुनौती को पार करने में भी मदद करेगा।

जब प्रभु यीशु जंगल में शैतान द्वारा प्रलोभन से गुजरे, तो उन्होंने एक "रिमा" वचन बोलकर हर एक प्रलोभन का समाना किया। मत्ती ४:४ में उन्होंने कहा, "यह लिखा है, 'मनुष्य केवल रोटी से नहीं, बल्कि प्रत्येक (बोले हुए) रिमा वचन द्वारा जियेगा।'" यीशु ने लिखित वचन बोला वह स्थिति के लिए आवश्यक था। तो एक रिमा वचन परमेश्वर का बोला हुआ वचन हो सकता है।

हमें अपनी नींव के रूप में लिखित वचन की जरुरत है, लेकिन हमें निर्देशन के लिए बोले गए वचन (रिमा) की भी वचन है। हमारे पास लिखित वचन है, जिस पर खड़ा होना है। हमारे पास बोला गया वचन रिमा है, इसलिए हम जानते हैं कि क्या करना है और कहां जाना है।

लेकिन कुछ लोग फिर से बहुत निराश हो गए क्योंकि उन्होंने पुनर्निर्माण शुरू करने की नींव रखी। एज्रा ३:१२ बताती है कि, "परन्तु बहुतेरे याजक और लेवीय और पूर्वजों के घरानों के मुख्य पुरुष, अर्थात वे बूढ़े जिन्होंने पहिला भवन देखा था, जब इस भवन की नेव उनकी आंखों के साम्हने पड़ी तब फूट फूटकर रोने लगे।"

नया मंदिर अभी भी पूरा होने से एक लंबा रास्ता तय कर रहा था, लेकिन कुछ लोग परमेश्वर की प्रशंसा और जश्न मनाने के बजाय रो रहे थे और रोने के लिए निराश हो रहे थे!

निराशा सबसे शक्तिशाली विनाशकारी साधनों में से एक है जो शत्रु परमेश्वर के लोगों के खिलाफ उपयोग करता है। आपको आराधना और वचन में जाने की जरूरत है। जैसे ही आप ऐसा करेंगे, परमेश्वर आपसे बात करना शुरू कर देंगे। जैसे ही परमेश्वर बात करना शुरू करते हैं, उस वचन (रिमा) को तेजी से पकड़ लो। यह आपको शत्रु की हर बाधा को दूर करने में मदद करेगा।
ஜெபம்
यीशु के नाम में, मैं मजबूत और साहसी बनूँगा! मैं नहीं कांपूंगा और न ही भटकूंगा, मैं जहां भी जाऊंगा परमेश्वर मेरे साथ है।

Join our WhatsApp Channel


Most Read
● यौन प्रलोभन को कैसे काबू करें
● प्रतिबिंबित (प्रभावित) होने के लिए समय लेना
● यीशु की ओर ताकते रहें
● अपने मन (दिमाग) को खिलाओ
● दूसरों पर उंडेलना (की सहायता करना) बंद न करें
● कीमत चुकाना
● अनपेक्षित क्षमता: अप्रयुक्त वरदानों का खतरा
கருத்துகள்
எங்களை தொடர்பு கொள்ள
தொலைபேசி: +91 8356956746
+91 9137395828
பகிரி: +91 8356956746
மின்னஞ்சல்: [email protected]
முகவரி :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
பயன்பாட்டைப் பெறவும்
Download on the App Store
Get it on Google Play
அஞ்சல் பட்டியலில் சேரவும்
ஆராயுங்கள்
நிகழ்வுகள்
வாழ்க
நோஹ்டியூப்
டி.வி
தானம்
மன்னா
பாராட்டுக்கள்
வாக்குமூலங்கள்
கனவுகள்
தொடர்பு கொள்ளவும்
© 2025 Karuna Sadan, India.
➤
உள்நுழைய
இந்த தளத்தில் உள்ள உள்ளடக்கத்தை கருத்து தெரிவிக்கவும் விரும்பவும் உங்கள் NOAH கணக்கில் உள்நுழையவும்.
உள்நுழைய