english हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ Contact us எங்களை தொடர்பு கொள்ள Spotify இல் கேளுங்கள் Spotify இல் கேளுங்கள் Download on the App StoreiOS பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும் Get it on Google Play Android பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும்
 
உள்நுழைய
ஆன்லைனில் வழங்குதல்
உள்நுழைய
  • வீடு
  • நிகழ்வுகள்
  • வாழ்க
  • டி.வி
  • நோஹ்டியூப்
  • பாராட்டுக்கள்
  • செய்தி
  • மன்னா
  • பிரார்த்தனைகள்
  • வாக்குமூலங்கள்
  • கனவுகள்
  • மின் புத்தகங்கள்
  • வர்ணனை
  • இரங்கல் குறிப்புகள்
  • சோலை
  1. வீடு
  2. தினசரி மன்னா
  3. ईश्वरीय आदेश – २
தினசரி மன்னா

ईश्वरीय आदेश – २

Sunday, 3rd of November 2024
25 15 959
Categories : अनुशासन 
अपनी भेड़-बकरियों की दशा भली-भांति मन लगा कर जान ले, और अपने सब पशुओं के झुण्डों की देखभाल उचित रीति से कर। (नीतिवचन २७:२३)

नीतिवचन २९:१८ कहता है, "जहां दर्शन की बात नहीं होती, वहां लोग निरंकुश हो जाते हैं।"

इससे पहले कि परमेश्वर अपना अलौकिक काम कर सकें, हमें अपना स्वाभाविक काम करना चाहिए।

यदि आप लूका ९:१०-१७ पढ़ते हैं, तो इससे पहले कि प्रभु यीशु पाँच हज़ार लोगों को खिलाने का चमत्कार कर सकते थे, वचन १४ और १५ हमें बताता हैं, "वे लोग तो पांच हजार पुरूषों के लगभग थे। तब उस ने अपने चेलों से कहा, उन्हें पचास पचास करके पांति में बैठा दो। उन्होंने ऐसा ही किया, और सब को बैठा दिया।" आप देखते हैं कि चेलों को वही करना था जो प्रभु ने कहा था। प्रभु यीशु मसीह द्वारा किया गया सब कुछ एक क्रमबद्ध तरीके से था। कोई आश्चर्य नहीं कि वृद्धि हुई थी।

कृपया इसे याद रखें: परमेश्वर हमेशा एक वृद्धि लाएगा जहां चीजें व्यवस्थित तरीके से की जाती हैं। आज अपने आप से पूछें, क्या मैं अपनी चीजों को करने के तरीके में ईश्वरीय आदेश है।

वे शूरवीरों की नाईं दौड़ते, और योद्धाओं की भांति शहरपनाह पर चढ़ते हैं वे अपने अपने मार्ग पर चलते हैं, और कोई अपनी पांति से अलग न चलेगा। वे एक दूसरे को धक्का नहीं लगाते, वे अपनी अपनी राह पर चलते हैं; शस्त्रों का साम्हना करने से भी उनकी पांति नहीं टूटती। वे नगर में इधर-उधर दौड़ते, और शहरपनाह पर चढ़ते हैं; वे घरों में ऐसे घुसते हैं जैसे चोर खिड़कियों से घुसते हैं॥ उनके आगे पृथ्वी कांप उठती है, और आकाश थरथराता है। सूर्य और चन्द्रमा काले हो जाते हैं, और तारे नहीं झलकते। यहोवा अपने उस दल के आगे अपना शब्द सुनाता है, क्योंकि उसकी सेना बहुत ही बड़ी है; जो अपना वचन पूरा करने वाला है, वह सामर्थी है। क्योंकि यहोवा का दिन बड़ा और अति भयानक है; उसको कौन सह सकेगा? (योएल २:७-११)

वचन ११ में शब्दों पर ध्यान दें, "यहोवा अपने उस दल के आगे अपना शब्द सुनाता है" इससे स्पष्ट है कि यह यहोवा की सेना का वर्णन है।

अब मैं चाहता हूं कि आप वचन ७ और ८ के वाक्यांशों को ध्यान से देखें: "वे शूरवीरों की नाईं दौड़ते, और योद्धाओं की भांति शहरपनाह पर चढ़ते हैं वे अपने अपने मार्ग पर चलते हैं, और कोई अपनी पांति से अलग न चलेगा। वे एक दूसरे को धक्का नहीं लगाते, वे अपनी अपनी राह पर चलते हैं;"  ये वचन हमें बताते हैं कि प्रभु की सेना में ईश्वरीय आदेश है। और क्योंकि प्रभु की सेना में ऐसा ईश्वरीय आदेश है जिससे उनकी प्रभावशीलता बढ़ती है। हमें ईश्वरीय आदेश के इस सिद्धांत को सीखने और अपने जीवन के हर एक क्षेत्र में लागू करने की जरुरत है।

उदाहरण के लिए: क्या आपके दस्तावेज़ सही क्रम में हैं? क्या आप अपनी कमाई और खर्च का रिकॉर्ड बनाए रखते हैं? क्या आप प्रभु को अपने जीवन में पहल स्थान दैनिक रूप से रखते हैं? यही चीजों को करने का ईश्वरीय आदेश है। प्राथमिकता वाली बातें पहले करें!

#१. ईश्वरीय आदेश आपकी प्रभावशीलता को बढ़ाएगा और आपके जीवन के हर एक क्षेत्र में वृद्धि लाएगा।
 
#२. ईश्वरीय आदेश आपके जीवन में ईश्वरीय शांति भी लाएगा।

"तेरी व्यवस्था से प्रीति रखने वालों को बड़ी शान्ति होती है; और उन को कुछ ठोकर नहीं लगती।" भजन संहिता ११९:१६५
ஜெபம்
पिता, मेरे जीवन के हर एक क्षेत्र को व्यवस्थि से निर्धारित करें ताकि आपका महिमा मेरे जीवन में और उसके माध्यम से प्रकट हो। यीशु के नाम में। अमीन।

Join our WhatsApp Channel


Most Read
● दिन ०३: ४० दिन का उपवास और प्रार्थना
● अतीत की कमरे को खोलना
● सिद्ध ब्रैंड मैनेजर
● दिन ३३: ४० दिन का उपवास और प्रार्थना
● मसीह-केंद्रित घर निर्माण करन
● प्रभु का आनन्द
● बीज के बारे में चौंकाने वाला सच
கருத்துகள்
எங்களை தொடர்பு கொள்ள
தொலைபேசி: +91 8356956746
+91 9137395828
பகிரி: +91 8356956746
மின்னஞ்சல்: [email protected]
முகவரி :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
பயன்பாட்டைப் பெறவும்
Download on the App Store
Get it on Google Play
அஞ்சல் பட்டியலில் சேரவும்
ஆராயுங்கள்
நிகழ்வுகள்
வாழ்க
நோஹ்டியூப்
டி.வி
தானம்
மன்னா
பாராட்டுக்கள்
வாக்குமூலங்கள்
கனவுகள்
தொடர்பு கொள்ளவும்
© 2025 Karuna Sadan, India.
➤
உள்நுழைய
இந்த தளத்தில் உள்ள உள்ளடக்கத்தை கருத்து தெரிவிக்கவும் விரும்பவும் உங்கள் NOAH கணக்கில் உள்நுழையவும்.
உள்நுழைய