english हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ Contact us எங்களை தொடர்பு கொள்ள Spotify இல் கேளுங்கள் Spotify இல் கேளுங்கள் Download on the App StoreiOS பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும் Get it on Google Play Android பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும்
 
உள்நுழைய
ஆன்லைனில் வழங்குதல்
உள்நுழைய
  • வீடு
  • நிகழ்வுகள்
  • வாழ்க
  • டி.வி
  • நோஹ்டியூப்
  • பாராட்டுக்கள்
  • செய்தி
  • மன்னா
  • பிரார்த்தனைகள்
  • வாக்குமூலங்கள்
  • கனவுகள்
  • மின் புத்தகங்கள்
  • வர்ணனை
  • இரங்கல் குறிப்புகள்
  • சோலை
  1. வீடு
  2. தினசரி மன்னா
  3. पिन्तेकुस का उद्देश्य
தினசரி மன்னா

पिन्तेकुस का उद्देश्य

Sunday, 8th of June 2025
25 19 490
Categories : पेंटेकोस्ट
पिन्तेकुस का अर्थ है "पचासवां दिन," और यह फसह के पचास दिन बाद आता है। बाइबिल के समय में, यह एक पर्व था जब लोग हर साल यरूशलेम में अपनी गेहूं की फसल के पहले फल को मंदिर में परमेश्वर के लिए भेंट के रूप में लाते थे।

पिन्तेकुस की पहचान उस समय के रूप में की जाती है जब मूसा ने सीनै पर्वत पर व्यवस्था प्राप्त की, और इस्राएल ने परमेश्वर से विवाह किया। (निर्गमन २४:१२-१८) पहला पिन्तेकुस भविष्य के पिन्तेकुस के दिन का प्रतिबिंब था जब पवित्र आत्मा उत्तर आया, और प्रभु यीशु मसीह की कलीसिया का जन्म यरूशलेम में हुआ था। पिन्तेकुस्त "कलीसिया का जन्मदिन" है।

परमेश्वर की व्यवस्था में, हर चीज का एक उद्देश्य होता है। पिन्तेकुस का भी एक उद्देश्य है। जब यीशु ने अपने चेलों को अपने स्वर्गारोहण से पहले इकट्ठा किया, उसने उनसे कहा, "परन्तु जब पवित्र आत्मा तुम पर उतरेगा तब तुम सामर्थ पाओगे..." (प्रेरितों के काम १:८)

चेलों की अपनी व्याख्या थी कि वे सामर्थ के साथ क्या करेंगे। वे यह जानने में बहुत रुचि रखते थे कि क्या यीशु तत्कालीन रोमियो शासन को उखाड़ फेंकेगा और अपना सांसारिक राज्य स्थापित करेगा। लेकिन जैसा कि हम जानते हैं कि यीशु ने हाकिम पिलातुस को स्पष्ट रूप से समझाया था कि उनका राज्य इस जगत का नहीं था। (यूहन्ना १८:३६)

प्रभु यीशु ने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया कि पिन्तेकुस का उद्देश्य यह था कि हम यरूशलेम और सारे यहूदिया और सामरिया में, और पृथ्वी की छोर तक मेरे गवाह होगे। (प्रेरितों के काम १:८)

गवाह होने (बनने) का क्या मतलब है?
गवाह होने का मतलब है, जो कुछ देखा, सुना और अनुभव किया है, उसे सच के रूप में बताना। यीशु के लिए एक गवाह बनने के लिए इस बारे में खुशखबरी साझा करना है कि वह कौन है और उसने हमारे उद्धारकर्ता के रूप में क्या किया है। पवित्र आत्मा इस खोए हुए और मरते हुए संसार में परमेश्वर के प्रेम की भलाई की घोषणा करने के लिए हमारा उपयोग करने के लिए तरस रहा है।

मेरे जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब मैं आत्महत्या करने के कगार पर था। तभी किसी ने मेरे साथ सड़क पर अनुग्रह के सुसमाचार को साझा किया। फिर मुझे एक सभा के लिए आमंत्रित किया गया और तभी मेरा जीवन पूरी तरह से बदल गया। क्या होता यदि उस व्यक्ति ने मुझे प्रभु के विषय में गवाही न दी होती?मैं इसके बारे में सोचकर भी कांपता हूं। यही पिन्तेकुस का असली उद्देश्य है।

Bible Reading: Nehemiah 1-3
ஜெபம்
पिता, मैं हूं यहां, मुझे आपकी आत्मा और सामर्थ से सशक्त कर। मैं लोगों से आपके पुत्र यीशु के बारे में बताऊंगा। यीशु के नाम में। आमेन।

Join our WhatsApp Channel


Most Read
● दिन ०७: ४० दिन का उपवास और प्रार्थना
● एक अख़मीरी की ह्रदय
● आप किसकी रिपोर्ट पर विश्वास करेंगे?
● कुछ कमी घटी नहीं
● अपने जीवन में स्थायी परिवर्तन (बदलाव) कैसे लाएं - १
● अन्य भाषा में बात करना और प्रगति होना
● एक नई प्रजाति (जाति)
கருத்துகள்
எங்களை தொடர்பு கொள்ள
தொலைபேசி: +91 8356956746
+91 9137395828
பகிரி: +91 8356956746
மின்னஞ்சல்: [email protected]
முகவரி :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
பயன்பாட்டைப் பெறவும்
Download on the App Store
Get it on Google Play
அஞ்சல் பட்டியலில் சேரவும்
ஆராயுங்கள்
நிகழ்வுகள்
வாழ்க
நோஹ்டியூப்
டி.வி
தானம்
மன்னா
பாராட்டுக்கள்
வாக்குமூலங்கள்
கனவுகள்
தொடர்பு கொள்ளவும்
© 2025 Karuna Sadan, India.
➤
உள்நுழைய
இந்த தளத்தில் உள்ள உள்ளடக்கத்தை கருத்து தெரிவிக்கவும் விரும்பவும் உங்கள் NOAH கணக்கில் உள்நுழையவும்.
உள்நுழைய