english हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ Contact us எங்களை தொடர்பு கொள்ள Spotify இல் கேளுங்கள் Spotify இல் கேளுங்கள் Download on the App StoreiOS பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும் Get it on Google Play Android பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும்
 
உள்நுழைய
ஆன்லைனில் வழங்குதல்
உள்நுழைய
  • வீடு
  • நிகழ்வுகள்
  • வாழ்க
  • டி.வி
  • நோஹ்டியூப்
  • பாராட்டுக்கள்
  • செய்தி
  • மன்னா
  • பிரார்த்தனைகள்
  • வாக்குமூலங்கள்
  • கனவுகள்
  • மின் புத்தகங்கள்
  • வர்ணனை
  • இரங்கல் குறிப்புகள்
  • சோலை
  1. வீடு
  2. தினசரி மன்னா
  3. प्रभु को पुकारना
தினசரி மன்னா

प्रभु को पुकारना

Sunday, 15th of June 2025
22 18 754
Categories : प्रार्थना
मैं यहोवा को जो स्तुति के योग्य है पुकारूंगा; इस प्रकार मैं अपने शत्रुओं से बचाया जाऊंगा॥ (भजन संहिता १८:३)

दाऊद ने कहा, "मैं प्रभु को पुकारूंगा"। प्रभु का पुकारना प्रार्थना को संदर्भित करता है। एक पुरानी चीनी कहावत है, "यदि आप एक व्यक्ति को मछली देते हैं, तो आप उसे एक दिन के लिए खिलाते हैं; एक व्यक्ति को मछली पकड़ना सिखाते है और तो आप उसे जीवन भर खाना खिलाते हैं।" यदि आप सही तरीके से प्रार्थना करना सीखते हैं, तो यह आपके और आपके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी आशीष होगा।

यिर्मयाह ३३:३ कहता है, "मुझ से प्रार्थना कर और मैं तुझे उत्तर दूंगा।" इसका सीधा सा अर्थ है कि यदि हम प्रभु को नहीं पुकारेंगे, तो वह उत्तर नहीं देगा।
जब हम प्रभु को पुकारेंगे तो क्या होगा?

यिर्मयाह ३३:३ (b) कहता है, "मैं (परमेश्वर) तुझे बढ़ी-बड़ी और कठिन बातें बताऊंगा जिन्हें तू अभी नहीं समझता।"

हम में से अधिकांश लोग प्रार्थना करते हैं लेकिन बहुत बार हम निश्चित नहीं होते हैं या यह विश्वास नहीं करते हैं कि परमेश्वर ने वास्तव में हमारी सुना है। मान लीजिए कि आप एक घर के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और जब आपने प्रार्थना की है तो प्रभु आपको एक स्वप्न में या एक दर्शन में दिखाएगा कि कहां आपका घर है और अन्य विवरण?

यह आपको परमेश्वर में विश्वास और भरोसा के स्तर पर उत्पन करेगा जो उल्लेखनीय होगा। यहां तक कि अगर घर में आने में देरी हो रही है, तो भी आप हिल या विचलित नहीं होजाएंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रभु ने आपको पहले ही दिखाया है। यह प्रार्थना का भविष्यवाणी पहलू है।

दूसरी बात जो होगी जब आप प्रभु को पुकारेंगे: आप अपने शत्रुओं से बच जाओगे (भजन संहिता १८:३)

शत्रु शारीरिक या आत्मिक शत्रु हो सकते हैं (शैतानी ताकतों की तरह)। प्रार्थना आपको और आपके प्रियजनों को शत्रुओं से छुटकारा दिलाएगा (देखा और अनदेखा)

यह परिवार था जो रात के समय में अपने घर में छाया देखना शुरू कर देते थे। वे निराश थे और उन्होंने कई साधनों की कोशिश की थी। एक दिन मुझे उनसे बुलावा आया जिसमें उन्होंने मुझे उनके घर (जो दूसरे राज्य में था) की यात्रा करने के लिए कहा। मेरे व्यस्त कार्यक्रम के कारण, मैंने उनसे कहा कि मैं नहीं आ सकता हूं। वे बहुत निराश हुए। हालाँकि, मैंने उनसे कहा कि यदि वे मेरे द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करेंगे, तो वे छुटकारा प्राप्त करेंगे।

अनिच्छा से वे सहमत हुए। मैंने उन्हें बताया कि पूरे परिवार को दो दिन उपवास और प्रार्थना करनी है। पूरे दिन, उन्हें अपने घर का अभिषेक करना था और परमेश्वर की आराधना में समय बिताना था। दूसरे दिन, मेरा फोन बजा। वह उस घर का व्यक्ति था। वह खुशी से चिल्लाते हुए कह रहा था, "पासबान माइकल, मेरे घर में कोई छाया नहीं दिख रही है। प्रभु यीशु ने हमें आज़ाद किया है।"

यह पढ़नेवाले मेरे प्रिय दोस्तों। परमेश्वर किसी व्यक्ति का सम्मान या प्रेषक नहीं है। आप जो भी हैं - अमीर या गरीब। यदि आप प्रभु के नाम को पुकारते हैं:
१. वह आपको चीजें दिखाएगा
२. वह आपको शत्रुओं से शारीरिक और आत्मिक रूप से बचाएगा

Bible Reading: Esther 9-10 , Job 1-2

ஜெபம்
पिता, आपकी पराक्रमी सामर्थ से, मेरी प्रगति और मेरे परिवार के सदस्यों की प्रगति में बाधा डालने वाली हर शक्ति को यीशु के नाम में बिखेरना और नष्ट करना।

मेरी सफलता में बाधा डालने वाली हर शैतानी अवरोध, यीशु के नाम में, अग्नि से बिखर जाए।



Join our WhatsApp Channel


Most Read
● अलौकिक को उपजाना (विकसित करना)
● अपने दर्जे (स्तर) को बढ़ाएं
● आशीष जो हम दूसरों की सेवा करके अनुभव करते हैं
● अपने संघर्ष को अपनी पहचान न बनने दें -१
● २१ दिन का उपवास: दिन ०६
● मनुष्य की सराहना के बदले परमेश्वर से प्रतिफल की खोज करना
● खोया हुआ रहस्य
கருத்துகள்
எங்களை தொடர்பு கொள்ள
தொலைபேசி: +91 8356956746
+91 9137395828
பகிரி: +91 8356956746
மின்னஞ்சல்: [email protected]
முகவரி :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
பயன்பாட்டைப் பெறவும்
Download on the App Store
Get it on Google Play
அஞ்சல் பட்டியலில் சேரவும்
ஆராயுங்கள்
நிகழ்வுகள்
வாழ்க
நோஹ்டியூப்
டி.வி
தானம்
மன்னா
பாராட்டுக்கள்
வாக்குமூலங்கள்
கனவுகள்
தொடர்பு கொள்ளவும்
© 2025 Karuna Sadan, India.
➤
உள்நுழைய
இந்த தளத்தில் உள்ள உள்ளடக்கத்தை கருத்து தெரிவிக்கவும் விரும்பவும் உங்கள் NOAH கணக்கில் உள்நுழையவும்.
உள்நுழைய