english हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ Contact us எங்களை தொடர்பு கொள்ள Spotify இல் கேளுங்கள் Spotify இல் கேளுங்கள் Download on the App StoreiOS பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும் Get it on Google Play Android பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும்
 
உள்நுழைய
ஆன்லைனில் வழங்குதல்
உள்நுழைய
  • வீடு
  • நிகழ்வுகள்
  • வாழ்க
  • டி.வி
  • நோஹ்டியூப்
  • பாராட்டுக்கள்
  • செய்தி
  • மன்னா
  • பிரார்த்தனைகள்
  • வாக்குமூலங்கள்
  • கனவுகள்
  • மின் புத்தகங்கள்
  • வர்ணனை
  • இரங்கல் குறிப்புகள்
  • சோலை
  1. வீடு
  2. தினசரி மன்னா
  3. वह देख रहा है
தினசரி மன்னா

वह देख रहा है

Monday, 16th of June 2025
27 22 669
Categories : शिष्यत्व
क्योंकि यहोवा का देखना मनुष्य का सा नहीं है; मनुष्य तो बाहर का रूप देखता है, परन्तु यहोवा की दृष्टि मन पर रहती है। (१ शमूएल १६:७)

एक दिन जब प्रभु यीशु मंदिर के भण्डार के साम्हने बैठकर देख रहा था, कि लोग मन्दिर के भण्डार में किस प्रकार पैसे डालते हैं। (मरकुस १२:४१) मेरा विश्वास है कि प्रभु यीशु ने लोगों को न केवल मंदिर के भण्डार में डाली गई राशि को देखा, बल्कि उन्होंने मन के भीतर मनोभाव (रवैया) को भी देखा, जिसके साथ लोगों ने प्रभु को दिया।

यह आश्चर्यजनक था कि प्रभु की आँखें एक विधवा द्वारा दो सिक्के की एक तुच्छ दिखने वाली भेंट द्वारा कब्जा कर ली गई थीं। यह उस भेंट का आकार नहीं था जिसने प्रभु का ध्यान आकर्षित किया, लेकिन विधवा के रवैये (मनोभाव) का था। यह मुझे यह भी बताता है कि आपकी भेंट में स्वयं प्रभु का ध्यान खींचने की सामर्थ  है।

२ इतिहास १६:९ कहता है, "यहोवा की दृष्टि सारी पृथ्वी पर इसलिये फिरती रहती है कि जिनका मन उसकी ओर निष्कपट रहता है, उनकी सहायता में वह अपना सामर्थ दिखाए।"

कमजोर, गरीब, शक्तिहीन और जरूरतमंद लोगों के लिए यह बहुत अच्छी खबर है। क्या आपको चमत्कार की जरूरत है? तब वे यह जान लें कि प्रभु की दृष्टीआप पर आपकी स्थिति को सामर्थशाली रूप से दिखाने के लिए हैं, जब आपका मन उनके प्रति वफादार हो।

नूह के दिनों के दौरान, परमेश्वर ने देखा कि पृथ्वी बिगड़  गई थी और हिंसा से भर गई थी। परमेश्वर ने पृथ्वी पर जो दृष्टि की तो क्या देखा, कि वह बिगड़ी हुई है; क्योंकि सब प्राणियों ने पृथ्वी पर अपनी अपनी चाल चलन बिगाड़ ली थी।(उत्पत्ति ६:११-१२)

लेकिन नूह अलग था। वह भीड़ के साथ नहीं बहता था और अपने परिवार के साथ प्रभु की खोज करता था। बाइबल कहती है, "परन्तु यहोवा के अनुग्रह की दृष्टि नूह पर बनी रही॥" (उत्पत्ति ६:८)

किसी ने कहा, यहां तक कि मृत मछली नीचे की ओर बह सकती है लेकिन केवल एक जीवित मछली ही प्रवाह के खिलाफ जा सकती है। हर दिन हमारे चारों ओर की बुराई बढ़ती जा रही है, लेकिन हमें इससे अपने अंदर जाने देना नहीं चाहिए।

इसके बजाय, हमें नूह की तरह अधिक से अधिक प्रभु के लिए लगाव होना चाहिए। याद रखें, प्रभु की दृष्टी से कुछ भी छिपा नहीं है। हर रोज प्रभु को पुकारते हुए कहते रहें, "प्रभु, मैं एक पवित्र जीवन जीना चाहता हूं। प्रभु मेरी मदद कर।" प्रभु आपकी सहायता में वह अपना सामर्थ दिखाएगा। यहां तक कि आपके शत्रुओं को भी आपके जीवन में प्रभु के कार्य को स्वीकार करने के लिए मजबूर किया जाएगा।

Bible Reading: Job 3-8
ஜெபம்
पिता, मुझे एक ऐसा मन दीजिए जो हर दिन और हर स्थिति में आपके प्रति वफादार रहे। आपका अनुग्रह इस दिन लेकर और हमेशा तक मुझ पर बनी रहे। यीशु के नाम में। आमीन।

पिता, मुझे हर रोज प्रार्थना करने की कृपा दें। जैसे कि मैं आपके निकट आता हूं, जैसे कि अपने वादा किया है आप मेरे निकट आए, यीशु के नाम में, अमीन।


Join our WhatsApp Channel


Most Read
● २१ दिन का उपवास: दिन १९
● विश्वास: प्रभु को प्रसन्न करने का एक निश्चित मार्ग
● मानव हृदय (मन)
● विश्वास द्वारा प्राप्त करना
● मसीह के साथ बैठना
● आप कितने विश्वसनीय (भरोसेमंद) हैं?
● क्या AI मसीह विरोधी है?
கருத்துகள்
எங்களை தொடர்பு கொள்ள
தொலைபேசி: +91 8356956746
+91 9137395828
பகிரி: +91 8356956746
மின்னஞ்சல்: [email protected]
முகவரி :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
பயன்பாட்டைப் பெறவும்
Download on the App Store
Get it on Google Play
அஞ்சல் பட்டியலில் சேரவும்
ஆராயுங்கள்
நிகழ்வுகள்
வாழ்க
நோஹ்டியூப்
டி.வி
தானம்
மன்னா
பாராட்டுக்கள்
வாக்குமூலங்கள்
கனவுகள்
தொடர்பு கொள்ளவும்
© 2025 Karuna Sadan, India.
➤
உள்நுழைய
இந்த தளத்தில் உள்ள உள்ளடக்கத்தை கருத்து தெரிவிக்கவும் விரும்பவும் உங்கள் NOAH கணக்கில் உள்நுழையவும்.
உள்நுழைய