उस एक जन को, जिससे सारी बुद्धि प्रवाहित होती है—
मेरे प्रभु यीशु मसीह को,
जो मुझमें होने वाले हर अच्छे कार्य के रचयिता और उसे पूर्ण करने वाले व्यक्ति हैं।
यह पुस्तक आपके नाम की महिमा करे और आपके लोगों को एक स्थायी बदलाव की ओर ले जाए।
मेरी प्रिय पत्नी, अनीता को,
जिसका प्रेम, प्रार्थनाएँ और शांत शक्ति लगातार मेरी इस यात्रा को ऊर्जा देती रहती है।
तुम मेरे लिए परमेश्वर का एक अनुग्रहपूर्ण भेट हो।
मेरे बच्चें, हारून और अबीगैल को,
जो मुझे इन आदतों को हरदिन मेरे जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
परनेश्वर की कृपा, उद्देश्य और अद्भुत कार्यों से आप दोनों का जीवन परिपूर्ण हो।
हर उस विश्वासी को, जो अस्थायी बदलावों से थक चुका है
और एक गहरे, पवित्र आत्मा द्वारा निर्देशित बदलाव की चाह रखता है—
यह पुस्तक आपके लिए ही है।
इस पुस्तक का हर पृष्ठ आपमें आशा जगाए, आपके अनुशासन को दृढ़ करे,
और उन छिपी हुई आदतों को उजागर करे, जिनकी स्वर्ग में सराहना होती है।
और अंत में, उन सभी को जो यह विश्वास करने का साहस रखते हैं
कि छोटे-छोटे, निष्ठापूर्ण कदम असाधारण मंजिलों के द्वार खोल सकते हैं—
आप यह अनुभव करें कि परमेश्वर आपके भीतर
आपकी कल्पना से भी कहीं अधिक शक्तिशाली रूप से कार्य कर रहे हैं।
—पासबान माइकल फर्नांडिस
Join our WhatsApp Channel
