Daily Manna
23
15
770
प्रेम - जीतने की उपाय (योजना) - २
Sunday, 31st of August 2025
Categories :
प्रेम
यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि पवित्रशास्त्र में बोला गया प्रेम एक भावुक भावना नहीं है, यह मुख्य रूप से एक क्रिया (कार्य) वचन है। यह सिर्फ एक भावना नहीं है जो आपको रोंगटे देती है। पवित्रशास्त्र स्पष्ट रूप से हमें आज्ञा देता है, "केवल हम वचन या जीभ से नहीं पर काम और सत्य से प्रेम करें।" (१ यूहन्ना ३:१८)
बहुत बार हम अपने दोस्तों को चुनते हैं क्योंकि वे हमारे साथ अच्छी तरह से योग्य होते हैं। उनके साथ रहना आसान है और इसलिए उन के साथ आनंद मानाने के लिए ज्यादा प्रयास नहीं करना पड़ता है। यह आसान है। यह आरामदायक है। लेकिन असली प्रेम दूसरे की भलाई के लिए करुणा, देखभाल और चिंता करना है। यह समर्पण पर आधारित है न कि सुविधा पर।
हमारी टूटी-फूटी, पाप भरी दुनिया में, हमेशा ऐसे लोग होंगे जिन्हें हम साथ मिलना मुश्किल समझते हैं, हमेशा ऐसे लोग होंगे जिन्हें प्रेम करना मुश्किल है। हमारी स्वाभाविक मानव इच्छा है कि जितना संभव हो, उनसे बचने के लिए दूसरे तरीके के लिए दौड़ते है।
परमेश्वर का वचन हमें चुनौती देता है और कहता है, यदि तुम अपने प्रेम रखने वालों के साथ प्रेम रखो, तो तुम्हारी क्या बड़ाई? क्योंकि पापी भी अपने प्रेम रखने वालों के साथ प्रेम रखते हैं। और यदि तुम अपने भलाई करने वालों ही के साथ भलाई करते हो, तो तुम्हारी क्या बड़ाई? क्योंकि पापी भी ऐसा ही करते हैं। (लूका ६:३२-३३)
परमेश्वर ने आपके जीवन में जिन कठिन लोगों को रखा है, उनसे प्यार करने के लिए, आपको अनुग्रह की जरुरत है जो परमेश्वर स्वतंत्र रूप से देता हैं।
रोमियो ५:५ कहता है, "पवित्र आत्मा जो हमें दिया गया है उसके द्वारा परमेश्वर का प्रेम हमारे मन में डाला गया है।" जैसे हम पवित्र आत्मा के साथ समय बिताते हैं, परमेश्वर का प्रेम हमारी आत्माओं में गहराई से समा जाता है। यह किसी अन्य तरीके से नहीं हो सकता है। यह वो अनुग्रह है जो हमें हमारे आस-पास के कठिन लोगों से प्यार करने में मदद करेगा।
जब हम ऐसा करते है तो परमेश्वर सम्मानित होंगे और हमारी ह्रदय को गहरी संतुष्टि मिलेगी। यह निश्चित रूप से एक उच्च मानक है और यह एक जीतने की उपाय का कारण है।
Bible Reading: Lamentations 2-4
Prayer
पिता, यीशु के नाम में, मुझ पर आपकी आत्मा को उंडेल देना। पवित्र आत्मा आ, मेरे जीवन के हर क्षेत्र को छू ले। अमीन
Join our WhatsApp Channel
Most Read
● अपने मार्ग (गली) पर ही रहो● प्रारंभिक अवस्था में प्रभु की स्तुति करो
● आत्मिक समृद्धि (उन्नति) का रहस्य
● कौन आपकी अगुवाई कर रहा है?
● बीज के बारे में चौंकाने वाला सच
● दिन ३२: ४० दिन का उपवास और प्रार्थना
● धोखे की दुनिया में सत्य की पहचान
Comments
