Daily Manna
19
15
169
मध्यस्थीयों के लिए एक भविष्यवाणी संदेश
Sunday, 7th of September 2025
Categories :
मध्यस्था
आज सुबह, पवित्र आत्मा ने मुझसे बहुत सामर्थ से बात की और मध्यस्थी करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए मुझ पर प्रभाव डाला।
प्रार्थना में लगे रहो, और धन्यवाद के साथ उस में जागृत रहो। (कुलुस्सियों ४:२)
१. जारी रखें (बने रहे)
क्या आप अपने जीवन में कभी उस दौर से गुजरे हैं, जब आप किसी ऐसी चीज के लिए प्रलोभ थे, जिसके लिए आप प्रार्थना कर रहे थे क्योंकि उत्तर आने में बहुत समय लग रहा था?
एक मध्यस्थी होने के नाते एक धन्यवादहीन नौकरी की तरह लगता है। शायद ही कोई आपको आराधना के अगुवे और उपदेशक के विपरीत ध्यान से देखा होगा। और फिर भी मध्यस्थी परमेश्वर के मन के बहुत करीब है। कई बार ऐसा होता है कि एक मध्यस्थी उस दौर से गुज़रता है, जहाँ वे मध्यस्थता को त्यागने का प्रलोभन महसूस करते हैं और हरियाली की ओर बढ़ जाता हैं।
शैतान का सबसे बड़ा झूठ यह है कि आपका मध्यस्थता फल नहीं दे रहा है; यह कोई प्रभाव नहीं डाल रहा है। सच्चाई पूरी तरह से भिन्न प्रकार है।
पवित्र आत्मा आपसे कहता है, "बने रहे और मध्यस्थी को बंद न करे। आप आत्मा के आयाम में एक शक्तिशाली प्रभाव बना रहे हैं।" यदि आप बंद करते हैं, तो चीजें खराब हो सकती हैं और हाथ से निकल सकती हैं।
२. प्रार्थना में लगे रहो (गंभीरतापूर्वक)
प्रार्थना में जागृत रहने का अर्थ है, केवल कर्तव्य या बोझ की भावना से प्रार्थना करना नहीं, बल्कि यह जानना कि जब आप मध्यस्थी कर रहे है तो आप परमेश्वर की इच्छा को पूरा कर रहे हैं।
३. प्रार्थना में जागृत रहो
एक मध्यस्थी अक्सर वचन में शहरपनाह पर पहरुए (चौकीदार) जैसा तुलना की जाती है। (यशायाह ६२:६ पढ़िए) यदि कोई पहरुए सो रहा है, तो वह न तो देख सकता है और न ही सुन सकता है और इस प्रकार वह उन लोगों को चेतावनी नहीं दे सकता है जिनके लिए वह देखता रहता है।
परमेश्वर के लिए एक जागृत मध्यस्थी बहुत महत्वपूर्ण है। एक जागृत मध्यस्थी न केवल मध्यस्थता के दौरान प्रार्थना करता है, बल्कि व्यक्तिगत प्रार्थना के माध्यम से पहले ही दिन में अपनी आत्मिक ताकतों को तेज (मजबूत) कर चुका होता है। इस तरह के मध्यस्थी को प्रार्थना के भविष्यवाणी के आयाम में प्रवेश करने की क्षमता है, जहां वह देख सकता है और सुन सकता है कि प्रभु क्या कह रहा है और क्या कर रहा है।
४.धन्यवाद (के साथ)
एक मध्यस्थी के लिए धन्यवाद बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह न केवल प्रभु के ह्रदय को छूता है, बल्कि यह मध्यस्थी के हृदय को भी प्रभावित करता है जो धन्यवाद करता है। धन्यवाद मध्यस्थी को घमंड से दूर रखता है और और प्रभु को महिमा देता है।
मैं आपको आत्मा से अपने आपको मध्यस्थता के लिए समर्पण करने के लिए निवेदन (दर्ख्वास्त) करता हूं। नूआ ऐप के माध्यम से मध्यस्थता में शामिल हों। जिन लोगों ने अभी भी अपने पैरों को मध्यस्थता के पानी में गीला (गीलापन) नहीं किया है, कृपया ऐसा करें, क्योंकि इस समय मसीह के देह को आपकी सहायता की जरुरत है। क्या आप आत्मा की पुकार पर ध्यान देंगे?
Bible Reading: Ezekiel 19-20
Prayer
मैं हूं यहाँ प्रभु। मुझे आपकी महिमा के लिए उपयोग कर। मुझे प्रार्थना करना सिखाएं।
Join our WhatsApp Channel

Most Read
● अविश्वास● अपने दैव को नुकसान मत पहुंचाए!
● अब आपकी हालात बदलनेवला (पलटनेवाला) है
● महान पुरुष और स्त्री क्यों गिरते (पतन हो जाते) हैं - ६ (हमारे विचारों को बंदी बनाना)
● अतीत की कब्र में दफन मत रहो
● यहूदाह के जीवन से सीख - २
● विश्वास: प्रभु को प्रसन्न करने का एक निश्चित मार्ग
Comments