एक समृद्ध जीवन जीने के लिए पैसों का अच्छा प्रबंधन बहुत ज़रूरी है।
शत्रु इस सच्चाई से अच्छी तरह वाकिफ है और लोगों को उनके पैसों के गलत प्रबंधन में बहकाने की पूरी कोशिश करता है।
उत्पत्ति के 41 वें अध्याय में, हम परमेश्वर के जन यूसुफ को देखते हैं, जिसके पास स्वप्नों और दर्शनों का अर्थ बताने का अद्भुत वरदान था। इसलिए जब मिस्र के राजा फिरौन को एक ऐसा स्वप्न आया जिसका अर्थ उसका कोई भी शीर्ष जादूगर नहीं बता सका, तो यूसुफ को इस काम को करने के लिए बुलाया गया।
नीतिवचन 18वाँ अध्याय उसका 16वां वचन साफ तौर पर कहता है, कि; "मनुष्य का वरदान उसके लिये स्थान बनाता है, और उसे महान पुरुषों और महिलाओं के साम्हने पहुंचाता है।" यूसुफ के साथ ठीक यही हुआ। एक ही दिन में, वह फटे-पुराने कपड़ों में एक कैदी से मिस्र का प्रधानमंत्री बन गया।
यूसुफ के पास बुद्धिमानी का अद्भुत वरदान था।
संसाधनों को प्रबंधन करने में उसकी बुद्धिमानी बहुत ज़बरदस्त थी, जो मिस्र में आने वाले भयंकर सूखे से निपटने में बहुत असरदार साबित हुई।
दिलचस्प बात यह थी कि मिस्र समेत सभी देशों ने सात साल तक भरपूर पैदावार और सूखा, दोनों का अनुभव किया था। मिस्र और दूसरे देशों के बीच एकमात्र अंतर प्रबंधन की वह नीति थी जो मिस्र के पास तो थी, लेकिन दूसरों के पास नहीं।
जब सूखा पड़ा, तो मिस्र के आस-पास के सभी देश मदद के लिए मिस्र के दरवाज़े पर आ खड़े हुए। शत्रु जानता है कि अगर आप अपने पैसों को अच्छी तरह से प्रबंध करने लगें, तो आप अपने जीवन के लिए परमेश्वर के उद्देश्य और योजना को पूरा करने में सक्षम होंगे और और इसलिए वह इस मामले में आपको नाकाम करने के लिए हर तरह की चाल चलेगा।।
उदाहरण के लिए: मान लीजिए कि आपकी तनख्वाह 30,000/- रुपए प्रति महिना है। और आपका कुल मासिक खर्च लगभग 27,000/- रुपए आता है। तो अब आपके पास 3,000 रुपये की अच्छी-खासी बचत बचती है।
एक दिन आप एक मॉल से गुज़रते हैं और आपको एक नया स्मार्टफोन दिखता है। तब शत्रु आपको यह यकीन दिलाने लगता है कि आपको यह नया स्मार्टफोन ज़रूर लेना चाहिए (भले ही आपके पास पहले से ही एक अच्छा फोन क्यों न हो)।
वह आपको यह भी दिखाने का प्रयास करता है कि आपके कार्यस्थल में, सिर्फ़ आप ही हो जिसके पास लेटेस्ट स्मार्टफ़ोन नहीं है। और जल्द ही आप अपना क्रेडिट कार्ड स्वाइप करके उसके जाल में फँस जाते हैं।
फिर कुछ दिनों बाद, आपको असलियत का पता चलता है और आपको एहसास होता है कि आपने कितनी बड़ी गलती कर दी है। आप अपनी शांति गँवाने लगते हैं। अब आप कर्ज़ के गड्ढे में फँस चुके हैं। अब इस कर्ज़ को चुकाने के लिए, आप उधार लेना, झूठ बोलना और हेर-फेर करना शुरू कर देते हैं।
अब आप एक बुरे चक्र में फँस गए हैं। आपके पास परमेश्वर को देने के लिए भी कुछ नहीं बचा है।
एक सिद्धांत है जिसे हमें अपनाना चाहिए।
बुद्धिमान के घर में उत्तम धन और तेल पाए जाते हैं, परन्तु मूर्ख उनको उड़ा डालता है। (नीतिवचन 21:20)
आसान शब्दों में कहें तो, बुद्धिमान लोगों के पास काफ़ी बचत होती है क्योंकि वे अपनी पूरी कमाई खर्च नहीं करते। दूसरी ओर, कई लोग अपनी पूरी कमाई (और शायद उससे भी ज़्यादा) खर्च कर देते हैं।
सरल सिद्धांत यह है कि आर्थिक तरक्की के लिए इंसान को अपनी कमाई से कम खर्च करना चाहिए। अफ़सोस की बात है कि कुछ लोग, चाहे कितना भी पैसा क्यों न आ जाए, वे हमेशा कर्ज़े में डूबे हुए लगते हैं।
और ऐसा इसलिए है क्योंकि वे अपनी कमाई से कम खर्च करने के इस सिद्धांत की धज्जियां उड़ा रहे हैं। आज बुद्धिमान बनें और परमेश्वर के वचन की सलाह पर ध्यान दें।
बाइबल पढ़ना: जकर्याह १०-१४
आज का दैनिक मन्ना ऑडियो सुनें
प्रार्थना
हे पिता, मैं आपसे संसाधनों का प्रबंधन करने के लिए बुद्धि और समझ को मांगता हूं, यीशु के नाम में। आमेन
Join our WhatsApp Channel
Most Read
● परमेश्वर आपका उपयोग करना चाहता है● अपनी कमजोरी प्रभु को दो
● अनुग्रह पर अनुग्रह
● दिन ३८: ४० दिन का उपवास और प्रार्थना
● दिन ३०: ४० दिन का उपवास और प्रार्थना
● स्वर्ग के दरवाजे को खोलो और नर्क के दरवाजे को बंद करो
● प्रभु यीशु के द्वारा अनुग्रह
टिप्पणियाँ
