डेली मन्ना
17
14
145
क्या यीशु सचमुच तलवार लेकर आए थे?
Wednesday, 14th of October 2026
Categories :
अंत समय
यह मत सोचो कि मैं पृथ्वी पर शांति लाने आया हूँ। मैं शांति लाने नहीं, बल्कि तलवार लाने आया हूँ। क्योंकि मैं आया हूँ कि बेटे को उसके पिता के विरुद्ध, बेटी को उसकी माँ के विरुद्ध और बहू को उसकी सास के विरुद्ध कर दूँ। और मनुष्य के अपने ही घर के लोग उसके दुश्मन बन जाएँगे। (मत्ती 10:34-36)
इस वचन को बहुत गलत समझा जाता है। इसमें यीशु भविष्यवक्ता मीका (7:6) के वचन को कोट कर रहे हैं। साथ ही, यीशु ने जिस तलवार का ज़िक्र किया है, वह असली तलवार नहीं थी, बल्कि एक प्रतीकात्मक तलवार थी।
यीशु ने हिंसा को अस्वीकार किया
जब पतरस ने गतसमनी के बगीचे में यीशु की रक्षा करने के लिए तलवार उठाई और महायाजक के सेवक का कान काट दिया, तब यीशु ने उसे डाँटा और अपनी तलवार वापस रखने को कहा।
यीशु ने कहा, "क्योंकि जो तलवार चलाते हैं, वे सब तलवार से नाश किए जाएँगे।" (मत्ती 26:52) इसके बाद यीशु ने अपनी इच्छा से अपना जीवन दे दिया और पूरी दुनिया के पापों के लिए क्रूस पर अपनी जान दे दी।
कई लोगों ने मुझसे यह सवाल पूछा है, "तो फिर यीशु ने ऐसा क्यों कहा कि मैं शांति लाने नहीं, बल्कि तलवार लाने आया हूँ? यीशु किस तरह की तलवार लेकर आए थे?"
प्रभु यीशु मसीह के नामों में से एक नाम 'शांति का राजकुमार' है। (यशायाह 9:6)
यूहन्ना 14:27 यीशु ने कहा, "मैं तुम्हें शांति दिए जाता हूँ, अपनी शांति तुम्हें देता हूँ। जैसे संसार देता है, वैसे मैं तुम्हें नहीं देता। तुम्हारा मन व्याकुल न हो और न डरे।"
बाइबल में दिए गए ऊपर के वचन और ऐसे ही कई अन्य वचन यह स्पष्ट करते हैं कि यीशु शांति लाने आए थे – मनुष्य और परमेश्वर के बीच शांति स्थापित करने के लिए।
यीशु ने स्पष्ट रूप से कहा, "मार्ग, सत्य और जीवन मैं ही हूँ। बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं पहुँच सकता।" (यूहन्ना 14:6) जो लोग परमेश्वर को और यीशु के द्वारा मिलने वाले उद्धार के एकमात्र मार्ग को अस्वीकार करते हैं, वे हमेशा परमेश्वर के विरोध में रहेंगे। लेकिन जो लोग पश्चाताप करके यीशु के पास आते हैं, वे परमेश्वर के साथ शांति और मेल-मिलाप प्राप्त करेंगे।
विश्वास करने वालों और विश्वास न करने वालों के बीच संघर्ष
इन अंतिम दिनों में अच्छाई और बुराई के बीच, मसीह और मसीह-विरोधी के बीच, और उन लोगों के बीच संघर्ष होगा जिन्होंने मसीह को अपना एकमात्र उद्धारकर्ता स्वीकार किया है और उन लोगों के बीच जिन्होंने उन्हें स्वीकार नहीं किया है। कई बार एक ही परिवार में ऐसा होता है कि कुछ लोग यीशु पर विश्वास करते हैं, जबकि परिवार के कुछ अन्य लोग विश्वास नहीं करते।
मत्ती 10:34–36 में यीशु ने कहा कि वे पृथ्वी पर शांति लाने नहीं, बल्कि तलवार लाने आए हैं। यह तलवार एक ऐसा हथियार है जो लोगों को अलग करता है। यीशु के पृथ्वी पर आने के कारण कुछ बच्चे अपने माता-पिता के विरोध में खड़े हो जाएँगे और किसी व्यक्ति के अपने ही घर के लोग उसके दुश्मन बन सकते हैं।
ऐसा इसलिए है क्योंकि जो लोग मसीह के पीछे चलने का निर्णय लेते हैं, कई बार उनके अपने परिवार के लोग ही उनसे नफरत करने लगते हैं। यह प्रभु के सच्चे अनुयायी बनने की कीमत है। प्रभु यीशु ने स्पष्ट रूप से कहा है कि हमारे परिवार के प्रति हमारा प्रेम भी उनसे किए गए प्रेम से बढ़कर नहीं होना चाहिए। (मत्ती 10:37 पढ़ें)
इतिहास में जिन लोगों ने इस वचन का सहारा लेकर हिंसा को सही ठहराने की कोशिश की है, उन्होंने वास्तव में इस वचन का गलत अर्थ निकाला है और इसे अपनी हिंसक इच्छाओं को पूरा करने के लिए अपने अनुसार तोड़-मरोड़कर पेश किया है।
बाइबल पढ़ना: मत्ती १५-१७
आज का दैनिक मन्ना ऑडियो सुनें
प्रार्थना
हे पिता, मैं आपका धन्यवाद करता हूँ कि आपका वचन मुझे स्पष्टता, हौसला और आशा देता है। हे पिता, मेरी सहायता कीजिए कि मैं हर दिन आपका वचन पढ़ते हुए आपके साथ अपने रिश्ते को और भी गहरा कर सकूँ। अपने वचन के द्वारा मुझे स्वयं को और अपनी इच्छा को प्रकट कीजिए। मेरी सहायता कीजिए कि मैं अपनी समझ पर भरोसा न करूँ, बल्कि हर बात में आप पर भरोसा रखूँ। प्रभु यीशु के नाम में माँगता हूँ। आमीन!
Join our WhatsApp Channel
Most Read
● मसीह के माध्यम से विजय प्राप्त करना● नई वाचा (का) चलने वाला मंदिर
● जड़ों से निपटना
● परमेश्वर की तरह विश्वास
● मध्यस्थता से प्रभु की भविष्यवाणी
● बचपन (जवानी) में पकड़ो
● आप कितने विश्वसनीय (भरोसेमंद) हैं?
टिप्पणियाँ
