english मराठी తెలుగు മലയാളം தமிழ் ಕನ್ನಡ Contact us हमसे संपर्क करें Spotify पर सुनो Spotify पर सुनो Download on the App StoreIOS ऐप डाउनलोड करें Get it on Google Play एंड्रॉइड ऐप डाउनलोड करें
 
लॉग इन
ऑनलाइन दान
लॉग इन
  • होम
  • इवेंट्स
  • सीधा प्रसारण
  • टी.वी.
  • नोहाट्यूब
  • स्तुती
  • समाचार
  • डेली मन्ना
  • प्रार्थना
  • अंगीकार
  • सपने
  • ई बुक्स
  • कमेंटरी
  • श्रद्धांजलियां
  • ओएसिस
  1. होम
  2. डेली मन्ना
  3. उनके पुनरुत्थान का गवाह कैसे बनें?
डेली मन्ना

उनके पुनरुत्थान का गवाह कैसे बनें?

Friday, 3rd of April 2026
17 15 130
Categories : सच्चा गवाह बनना
मेरे साथ प्रेरितों के काम ४:३३ की पुस्तक को खोलिए, "और प्रेरित बड़ी सामर्थ से प्रभु यीशु के जी उठने की गवाही देते रहे और उन सब पर बड़ा अनुग्रह था।" 

ध्यान दें की वचन कहता है, "और बड़ी सामर्थ से" मुझे यह पसंद है, न कि केवल सामर्थ, बड़ी सामर्थ। मैं भविष्यवाणी करता हूं, करुणा सदन सेवकाई में हमने सामर्थ देखी है, लेकिन अब हम बड़ी सामर्थ को देखेंगे। यही कारण है कि हम मध्यस्थी में सुस्त नहीं हो सकते हैं; हमारे उपवास और प्रार्थनाओं में। प्रेरितों ने बड़ी सामर्थ के साथ यीशु के पुनरुत्थान का गवाह दिया। हमें अपने जीवन में इसका अनुकरण करने की जरुरत है।

तथाकथित आलोचकों द्वारा कुछ हद तक सामर्थ को नकारा जा सकता है। हालाँकि, बड़ी सामर्थ को अस्वीकार या अनदेखा नहीं किया जा सकता है। आप समझ सकते हैं, वहाँ एक मुद्दा था जहाँ फिरौन के जादूगर चमत्कार और उस सामर्थ की नकल कर सकते थे जो परमेश्वर का दास मूसा द्वारा प्रदर्शित की गई थी। तब परमेश्वर ने कार्य किया, और फिर मूसा ने कुछ ऐसा किया, जिसने जादूगरों को घोषणा करने के लिए मजबूर किया, "यह तो परमेश्वर के हाथ का काम है।" (निर्गमन ८:१९)

मैं चाहता हूं कि आप ध्यान दें कि जादूगरों ने "परमेश्वर का काम" नहीं कहा है, लेकिन "परमेश्वर के हाथ का काम"। परमेश्वर के हाथ का काम मनुष्यों की सारी सामर्थ की तुलना में सामर्थशाली है। वहीं हम सामर्थ और बड़ी सामर्थ के बीच अंतर देख सकते हैं। प्रेरितों ने भी बड़ी सामर्थ का प्रदर्शन किया और मसीह के पुनरुत्थान का सागवाह क्षी दिया।

प्रिय पासबान, जे-१२ अगुवा और करुणा सदन सेवकाई से जुड़े हर व्यक्ति मैं आपको प्रोत्साहित करना चाहता हूं, यह प्रभु की खोज करने का समय है जैसा कि पहले कभी नहीं किया था।
ऐसे लोग हैं जो छोटी चीजों को उनके जीवन को निर्धारित करने की अनुमति देते हैं। "पासबान, मैंने सुना है उसने मेरे बारे में यह कहा। उसे यह नहीं कहना चाहिए था। मुझे अब सेवा करने का मन नहीं है।" जब तक इस ग्रह पर लोग हैं, वे आपके बारे में बोलते रहेंगे। क्या आपने किसी भी मुद्दे पर दूसरों के बारे में बात नहीं की है?

"पासबान, वे मुझे मेरे जन्मदिन पर शुभकामनाएं देना भूल गए? उन्होंने उसको शुभकामनाएं दिया, लेकिन मुझे नहीं दिया।" मिट्टी के  ढेरों से पहाड़ नहीं बनाते।प्रार्थना और वचन में उठो। बहुत से लोग मर रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहन की जरूरत है। क्या आप पवित्र आत्मा की वाणी को सुनेंगे और उनके पुनरुत्थान के गवाह बनेंगे? प्रभु निश्चित रूप से आपको और आपके प्रियजनों को इसके लिए प्रतिफल देंगे।

"पासबान, कोई भी मुझ से प्रेम नहीं करता, ऐसा लगता है कि मुझे अस्वीकार कर दिया गया है।" हैलो! यीशु आप से बहुत प्रेम करता है और आपके लिए उनका प्रेम कभी नहीं बदलेगा। क्या यह बहुत अच्छा नहीं है? आप कब उठेंगे और उनके पुनरुत्थान के सच्चे गवाह बनेंगे? यदि अब नहीं, तो कब? यदि आप नहीं, तो कौन?

प्रभु यीशु ने स्पष्ट रूप से कहा, "इसलिये तुम चिन्ता करके यह न कहना, कि हम क्या खाएंगे, या क्या पीएंगे, या क्या पहिनेंगे? क्योंकि अन्यजाति इन सब वस्तुओं की खोज में रहते हैं, और तुम्हारा स्वर्गीय पिता जानता है, कि तुम्हें ये सब वस्तुएं चाहिए। इसलिये पहिले तुम उसे राज्य और धर्म की खोज करो तो ये सब वस्तुएं भी तुम्हें मिल जाएंगी।" (मत्ती ६:३१-३३)

पवित्र आत्मा को आपके और आपके माध्यम से काम करने की अनुमति देकर, आप उनके पुनरुत्थान के सच्चे गवाह बनेंगे। और सबसे अच्छी बात यह है कि आपके जीवन में सब कुछ सही जगह पर होगा। भजनहार की तरह आप घोषणा करेंगे: "मेरे लिये माप की डोरी मनभावने स्थान में पड़ी, और मेरा भाग मनभावना है॥" (भजन संहिता १६:६)

बायबल वाचन: १ शमूएल ८-९

आज का दैनिक मन्ना ऑडियो सुनें
 
प्रार्थना
पिता यीशु के नाम में, मुझे आज ऊपर से ताजा अग्नि की जरूरत है। मुझे आपकी आत्मा के साथ बपतिस्मा दो ताकि मैं आपके पुनरुत्थान का सच्चा गवाह बन सकूं। आमेन।

Join our WhatsApp Channel


Most Read
● दिन २५: ४० दिन का उपवास और प्रार्थना
● कलीसिया में एकता बनाए रखना
● अपने छुटकारें को कैसे बनाए रखें
● २१ दिन का उपवास: दिन ०९
● अनुग्रह का प्रणाली बनना
● २१ दिन का उपवास: दिन ०४
● परमेश्वर के ७ आत्मा: पराक्रम की आत्मा
टिप्पणियाँ
संपर्क
फ़ोन: +91 8356956746
+91 9137395828
व्हाट्स एप: +91 8356956746
ईमेल: [email protected]
पता :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
सामाजिक नेटवर्क पर हमारे साथ जुड़े रहें!
Download on the App Store
Get it on Google Play
मेलिंग सूची में शामिल हों
समन्वेष
इवेंट्स
सीधा प्रसारण
नोहाट्यूब
टी.वी.
दान
डेली मन्ना
स्तुती
अंगीकार
सपने
संपर्क
© 2026 Karuna Sadan, India.
➤
लॉग इन
कृपया इस साइट पर टिप्पणी और लाइक सामग्री के लिए अपने NOAH खाते में प्रवेश करें।
लॉग इन