english हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ Contact us எங்களை தொடர்பு கொள்ள Spotify இல் கேளுங்கள் Spotify இல் கேளுங்கள் Download on the App StoreiOS பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும் Get it on Google Play Android பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும்
 
உள்நுழைய
ஆன்லைனில் வழங்குதல்
உள்நுழைய
  • வீடு
  • நிகழ்வுகள்
  • வாழ்க
  • டி.வி
  • நோஹ்டியூப்
  • பாராட்டுக்கள்
  • செய்தி
  • மன்னா
  • பிரார்த்தனைகள்
  • வாக்குமூலங்கள்
  • கனவுகள்
  • மின் புத்தகங்கள்
  • வர்ணனை
  • இரங்கல் குறிப்புகள்
  • சோலை
  1. வீடு
  2. தினசரி மன்னா
  3. परमेश्वर के ७ आत्मा: समझ की आत्मा
தினசரி மன்னா

परमेश्वर के ७ आत्मा: समझ की आत्मा

Wednesday, 20th of August 2025
30 22 673
Categories : नाम और आत्मा का शीर्षक परमेश्वर की सात आत्माएं 
१७ कि हमारे प्रभु यीशु मसीह का परमेश्वर जो महिमा का पिता है, तुम्हें अपनी पहचान में, ज्ञान और प्रकाश का आत्मा दे। १८ और तुम्हारे मन की आंखें ज्योतिर्मय हों। (इफिसियों १:१७-१८) 

इफिसि मसीहियों के लिए पौलुस की प्रार्थना की संतुष्ट को ध्यान से देखे: "तुम्हारे मन (समझ) की आंखें ज्योतिर्मय हों।" यह समझ की आत्मा का संचालन है।

कि तुम जान लो कि उसके बुलाने से कैसी आशा होती है, और पवित्र लोगों में उस की मीरास की महिमा का धन कैसा है, (उनके योग्य से अलग है) (इफिसियों १:१८)। 

सब पवित्र लोगों के साथ भली भांति समझने की शक्ति पाओ; कि उसकी चौड़ाई, और लम्बाई, और ऊंचाई, और गहराई कितनी है। और मसीह के उस प्रेम को जान सको जो ज्ञान से परे है, कि तुम परमेश्वर की सारी भरपूरी तक परिपूर्ण हो जाओ॥ (इफिसियों ३:१८-१९)

इफिसि मसीहियों के लिए प्रेरित पौलुस की यह प्रार्थना यह समझने के लिए कि मसीह का प्रेम कितना चौड़ाई, कितना लम्बाई, कितना ऊंचा और कितना गहरा है, क्योंकि वे अभी तक मसीह के प्रेम की गहराई और सामर्थ को नहीं समझ पाए हैं। उनके पास एक सैद्धांतिक ज्ञान और समझ थी, लेकिन उनके जीवन में समझ की आत्मा और बुद्धि की आत्मा के संचालन की व्यावहारिक वास्तविकता नहीं थी।

मुझे समझाने की अनुमति दें: आज, कई ऐसे लोग हैं जिनके पास पवित्र आत्मा का वरदान हो सकता है जो उनके माध्यम से कार्य कर रहे हैं लेकिन वचन की समझ की कमी है। ऐसी प्रार्थना करने की ज़रूरत है कि वे समझ की आत्मा से भर जाएँ ताकि वे अन्य पवित्र लोगों के साथ मिलकर उनके और उनके बीच मसीह के प्रेम की सामर्थ को समझ सकें।

आत्मा का अभिषेक अलग-अलग समय पर और विभिन्न तरीकों से हमारे ऊपर आता है, लेकिन हमें आत्मा के उद्देश्य को समझने की ज़रूरत है।

यह कहकर उस ने (यीशु) उन पर फूंका और उन से कहा, पवित्र आत्मा पालो। (यूहन्ना २०:२२)

और सर्वशक्तिमान अपनी दी हुई सांस से उन्हें समझने की शक्ति देता है। (अय्यूब ३२:८)

आप देखें जब प्रभु यीशु ने अपने चेलों पर फूंका और उनसे कहा, "पवित्र आत्मा पालो," उन्होंने वास्तव में उन्हें समझने की आत्मा प्रदान की और वचनों को समझने के लिए उनके मन को अभिषेक किया गया था।

एक दिन यीशु ने लोगों को यह कहते हुए सिखाया:

सुनो: देखो, एक बोनेवाला, बीज बाने के लिये निकला! और बोते समय कुछ तो मार्ग के किनारे गिरा और पक्षियों ने आकर उसे चुग लिया। (मरकुस ४:३-४)

बाद में, अपने चेलों को इस दृष्टांत की व्याख्या करते हुए, यीशु ने उन्हें बताया कि मार्ग के किनारे गिरा बीज उन लोगों का प्रतिनिधित्व करता हैं जिन्होंने परमेश्वर के वचन को सुना और इसे नहीं समझा, और क्योंकि वे इसे नहीं समझते थे, शैतान तुरंत आया और उनके ह्रदय से वचन चुरा लिया।

सो तुम बोने वाले का दृष्टान्त सुनो। जो कोई राज्य का वचन सुनकर नहीं समझता, उसके मन में जो कुछ बोया गया था, उसे वह दुष्ट आकर छीन ले जाता है; यह वही है, जो मार्ग के किनारे बोया गया था। (मत्ती १३:१८-१९)

तो अब आप देख सकते है कि समझ कितनी महत्वपूर्ण है। जब आप राज्य के वचन को सुनते हैं और इसे समझने की अनादर (लापरवाही) करते हैं, तो आप अपने ह्रदय से इसे चुराने के लिए शैतान को मौका दे रहे हैं। यही कारण है कि आपको अपने जीवन में कार्य करने के लिए समझ की आत्मा होनी चाहिए। और वह वही है।

Bible Reading: Jeremiah 28-29
ஜெபம்
आ पवित्र आत्मा। मुझे नए सिरे से भर दें। धन्य पवित्र आत्मा मेरे मन को वचनों को समझने के लिए स्पष्ट करना। परमेश्वर की पवित्र आत्मा, मुझे अपने जीवन में स्थितियों के लिए वचनों को लागू करने में मदद कर। यीशु के नाम में। अमीन।

Join our WhatsApp Channel


Most Read
● कुछ कमी घटी नहीं
● मानव पतनशीलता के बीच परमेश्वर का अपरिवर्तनीय स्वभाव
● क्यों यीशु एक बच्चे (बालक) के रूप में आया था?
● अनुग्रह का वरदान (भेट)
● परमेश्वर की बड़ाई करो और आपके विश्वास को बढ़ाओ
● दीन १९ : ४० उपवास और प्रार्थना
● बुरे आदतों (दुष्ट प्रति मानों) को तोड़ना
கருத்துகள்
எங்களை தொடர்பு கொள்ள
தொலைபேசி: +91 8356956746
+91 9137395828
பகிரி: +91 8356956746
மின்னஞ்சல்: [email protected]
முகவரி :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
பயன்பாட்டைப் பெறவும்
Download on the App Store
Get it on Google Play
அஞ்சல் பட்டியலில் சேரவும்
ஆராயுங்கள்
நிகழ்வுகள்
வாழ்க
நோஹ்டியூப்
டி.வி
தானம்
மன்னா
பாராட்டுக்கள்
வாக்குமூலங்கள்
கனவுகள்
தொடர்பு கொள்ளவும்
© 2025 Karuna Sadan, India.
➤
உள்நுழைய
இந்த தளத்தில் உள்ள உள்ளடக்கத்தை கருத்து தெரிவிக்கவும் விரும்பவும் உங்கள் NOAH கணக்கில் உள்நுழையவும்.
உள்நுழைய