english हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ Contact us எங்களை தொடர்பு கொள்ள Spotify இல் கேளுங்கள் Spotify இல் கேளுங்கள் Download on the App StoreiOS பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும் Get it on Google Play Android பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும்
 
உள்நுழைய
ஆன்லைனில் வழங்குதல்
உள்நுழைய
  • வீடு
  • நிகழ்வுகள்
  • வாழ்க
  • டி.வி
  • நோஹ்டியூப்
  • பாராட்டுக்கள்
  • செய்தி
  • மன்னா
  • பிரார்த்தனைகள்
  • வாக்குமூலங்கள்
  • கனவுகள்
  • மின் புத்தகங்கள்
  • வர்ணனை
  • இரங்கல் குறிப்புகள்
  • சோலை
  1. வீடு
  2. தினசரி மன்னா
  3. २१ दिन का उपवास: दिन ०९
தினசரி மன்னா

२१ दिन का उपवास: दिन ०९

Monday, 20th of December 2021
118 19 3216
Categories : उपवास और प्रार्थना
बुरे सोच विचार से युद्ध (संघर्ष) करना                               
शैतान का लक्ष्य आपका मन (विचार) है

जब शैतान पहला मानव (आदम) और स्त्री (हव्वा) को पाप में अगुवाई करना चाहता था, तो उसने स्त्री के मन पर हमला किया। यह २ कुरिन्थियों ११:३ में स्पष्ट किया गया है।

"परन्तु मैं डरता हूं कि जैसे सांप ने अपनी चतुराई से हव्वा को बहकाया, वैसे ही तुम्हारे मन उस सीधाई और पवित्रता से जो मसीह के साथ होनी चाहिए कहीं भ्रष्ट न किए जाएं।"

शैतान आपके मन पर हमला क्यों करना चाहता है?                                                                                            
क्योंकि, आपका मन परमेश्वर की स्वरुप का हिस्सा है जहां परमेश्वर आप तक पहुँचाना चाहता है और आपके लिए उनकी इच्छा को प्रकट करना चाहता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ मसीहयों ने मन के महत्व को कम कर दिया है, क्योंकि बाइबल इसके महत्व पर जोर देती है।

यदि शैतान आपको झूठ बोलने के लिए विश्वास दिला सकता है, तो वह आपको पाप में अगुवाई करने के लिए आपके जीवन में काम करना शुरू कर सकता है। यही कारण है कि वह मन पर हमला करता है और यही कारण है कि हमें अपने मन की रक्षा करनी चाहिए। आपका मन एक युद्धभूमि है।

मनन के लिए कुछ वचन
रोमियों १२:१-२
फिलिप्पियों ४:८
इफिसियों ४:२३
यूहन्ना ८:३२
ஜெபம்
हर प्रार्थना अस्त्र को तब तक दोहराएं जब तक वह आपके मन से नहीं आती। उसके बाद ही अगली प्रार्थना अस्त्र की ओर बढ़ें। (इसे दोहराएं, इसे निजीकृत करें, कम से कम १ मिनट के लिए हर एक प्रार्थना मुद्दे के साथ ऐसा करें)

मैं अपने जीवन में भ्रम के गढ़ को यीशु के नाम में तबाह करता हूं।

हर एक शक्ति जो मेरे जीवन को नष्ट करना चाहती है, मैं उनको यीशु के नाम में नष्ट होने की आज्ञा देता हूं।

मेरे जीवन की हर एक दोषपूर्ण नींव, यीशु के नाम में प्रभु की अग्नि को प्राप्त करें|

मेरा मन यीशु के नाम में प्रभु से पचित्र स्पर्श को प्राप्त करता हूं।

मैं यीशु के नाम में मेरे जीवन में बेकाबू विचारों के हर गढ़ को तबाह करता हूं।

मैं यीशु के नाम में हर बुरी कल्पना को मेरे मन से निकाल देता हूं।

मैं यीशु के नाम में मेरे आत्मिक विकास के विपरीत सभी कल्पनाओं को पराजित होने के लिए आदेश देता हूं।

मैं मेरे आत्मा, प्राण और शरीर को यीशु के लहू से हर व्यर्थ कल्पना के खिलाफ छुटकारा पाता हूं।

मैं यीशु के नाम में हर शैतानी सीढ़ी को तबाह करता हूं जिसे दुश्मन मेरे जीवन में चढ़ने के लिए उपयोग कर रहा हैं।

मैं यीशु के नाम में मेरे मन में सोची गई हर बुराई को बंदी बनाता हूं।

यीशु के नाम में बुरे विचारों से मेरे सिर को यीशु के लहू से शुद्ध करता हूं।

मेरा मन, यीशु के नाम में परमेश्वर की अग्नि की स्पर्श को प्राप्त करें।

मैं हर एक अंधकार कल्पनाओं को जो मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ आती है उसको यीशु के महान नाम से कुचल देता हूं।

मेरी प्रार्थनाओं का उत्तर देने के लिए धन्यवाद प्रभु, 
प्रभु को धन्यवाद देने के लिए कुछ समय बिताएं।

Join our WhatsApp Channel


Most Read
● २१ दिन का उपवास: दिन १८
● मानव स्वभाव
● एक अलग यीशु, अलग आत्मा, और एक और सुसमाचार - I
● साधारण पात्र (बरतन) के माध्यम से महान कार्य
● आपका उद्देश्य क्या है?
● अविश्वास
● मध्यस्थता से प्रभु की भविष्यवाणी
கருத்துகள்
எங்களை தொடர்பு கொள்ள
தொலைபேசி: +91 8356956746
+91 9137395828
பகிரி: +91 8356956746
மின்னஞ்சல்: [email protected]
முகவரி :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
பயன்பாட்டைப் பெறவும்
Download on the App Store
Get it on Google Play
அஞ்சல் பட்டியலில் சேரவும்
ஆராயுங்கள்
நிகழ்வுகள்
வாழ்க
நோஹ்டியூப்
டி.வி
தானம்
மன்னா
பாராட்டுக்கள்
வாக்குமூலங்கள்
கனவுகள்
தொடர்பு கொள்ளவும்
© 2025 Karuna Sadan, India.
➤
உள்நுழைய
இந்த தளத்தில் உள்ள உள்ளடக்கத்தை கருத்து தெரிவிக்கவும் விரும்பவும் உங்கள் NOAH கணக்கில் உள்நுழையவும்.
உள்நுழைய