english हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ Contact us எங்களை தொடர்பு கொள்ள Spotify இல் கேளுங்கள் Spotify இல் கேளுங்கள் Download on the App StoreiOS பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும் Get it on Google Play Android பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும்
 
உள்நுழைய
ஆன்லைனில் வழங்குதல்
உள்நுழைய
  • வீடு
  • நிகழ்வுகள்
  • வாழ்க
  • டி.வி
  • நோஹ்டியூப்
  • பாராட்டுக்கள்
  • செய்தி
  • மன்னா
  • பிரார்த்தனைகள்
  • வாக்குமூலங்கள்
  • கனவுகள்
  • மின் புத்தகங்கள்
  • வர்ணனை
  • இரங்கல் குறிப்புகள்
  • சோலை
  1. வீடு
  2. தினசரி மன்னா
  3. परमेश्वर के पीछे प्यासा होना
தினசரி மன்னா

परमेश्वर के पीछे प्यासा होना

Wednesday, 27th of March 2024
46 34 2031
Categories : अभिषेक प्यास विनम्रता समर्पित
उनके पार पहुंचने पर एलिय्याह ने एलीशा से कहा, "उस से पहिले कि मैं तेरे पास से उठा लिये जाऊं जो कुछ तू चाहे कि मैं तेरे लिये करूं वह मांग;" एलीशा ने कहा, "तुझ में जो आत्मा है, उसका दूना भाग मुझे मिल जाए।" (२ राजा २:९)

परमेश्वर में अधिक से अधिक सामर्थ और अधिकार की ओर बढ़ने की पहली आवश्यकता के लिए भूख रहना है। यह भूख परमेश्वर से पैदा हुई है और कृत्रिम  रूप से (नकली तौर पर) उत्तेजित नहीं की जा सकती। एलीशा परमेश्वर के पीछे प्यासा था। एलिय्याह के सेवक के रूप में एलीशा ने कई चमत्कार देखे। लेकिन वह और चाहता था। वह एलिय्याह की आत्मा का दुगना भाग चाहता था। जब उन्होंने इसके लिए एलिय्याह से पूछा, तो नबी ने जवाब दिया, "आपने एक मुश्किल बात पूछी है।" ऐसा इसलिए नहीं होगा क्योंकि इसे मंजूर नहीं किया जा सकता था।  एलिय्याह जानता था कि महान अभिषेक के साथ ज़िम्मेदारी और कठिनाई का एक बड़ा भोज आया है।

दूसरी बात, आदर से पहले नम्रता आती है। एलीशा को एलिय्याह के सेवक के रूप में जाना जाता था। 'आप किसी के सेवक' के रूप में कैसे जाना चाहेंगे? आपका नाम भी नहीं बताया गया है। यह एलीशा की तैयारी थी। यह परमेश्वर के कई दासों की तैयारी रही है। फिरौन के सेवक यूसुफ पर गौर कीजिए। शाऊल के सेवक दाऊद पर गौर कीजिए।

तीसरी बात, एलीशा ने अपनी बुलाहट के लिए खुद को पूरी तरह से समर्पित किया। पवित्र शास्त्र का कहना है कि जब एलीशा को एलिय्याह के साथ में जुड़ ने के लिए बुलाया गया था, तो उस युवक ने अपना कृषि व्यवसाय पूरी तरह छोड़ दिया। उसने अपने बैलों का वध किया और समुदाय के लिए एक महान दावत दी। (१ राजा १९:१९-२१) यह सब या कुछ भी नहीं था। यदि उसका नया उद्यम काम नहीं करता तो वह अपने कृषि व्यापार में वापस नहीं आ सकता था। यह एलीशा की अग्रणी आत्मा को प्रदर्शित करता है, जो आगे क्या होनेवाला था, यह नहीं जानता था। उसने अपने पीछे के सभी अंतर को मिटा दिया। उसके पास अब कोई अतीत नहीं था कि वह वापस जा सके।

क्या आप परमेश्वर में अभिषेक के एक बड़े आयाम में जाना चाहते हैं? "13 तुम मुझे ढूंढ़ोगे और पाओगे भी; क्योंकि तुम अपने सम्पूर्ण मन से मेरे पास आओगे।" (यिर्मयाह २९:१३)। आज अपने मन में परमेश्वर के अभिषेक के लिए प्यासा होना शुरू करें। यह आने वाली बड़ी चीजों का शुरुआती स्थान है।

४० दिन बाइबल पढ़ने की योजना
लूका २-८
ஜெபம்
पिता, मुझे आपकी उपस्थिति के लिए और आपके वचन के लिए एक भूख और प्यास को पैदा कर। मैं आप तक पहुँचता हूँ। यीशु के नाम में। आमन।

Join our WhatsApp Channel


Most Read
● दिन ०३: ४० दिन का उपवास और प्रार्थना
● आत्मा के फल को कैसे विकसित किया जाए -२
● विश्वास के साथ विरोध का सामना करना
● युद्ध के लिए प्रशिक्षण - १
● विश्वासियों का राज-पदधारी याजक
● देने का अनुग्रह - २
● अपने संघर्ष को अपनी पहचान न बनने दें -१
கருத்துகள்
எங்களை தொடர்பு கொள்ள
தொலைபேசி: +91 8356956746
+91 9137395828
பகிரி: +91 8356956746
மின்னஞ்சல்: [email protected]
முகவரி :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
பயன்பாட்டைப் பெறவும்
Download on the App Store
Get it on Google Play
அஞ்சல் பட்டியலில் சேரவும்
ஆராயுங்கள்
நிகழ்வுகள்
வாழ்க
நோஹ்டியூப்
டி.வி
தானம்
மன்னா
பாராட்டுக்கள்
வாக்குமூலங்கள்
கனவுகள்
தொடர்பு கொள்ளவும்
© 2025 Karuna Sadan, India.
➤
உள்நுழைய
இந்த தளத்தில் உள்ள உள்ளடக்கத்தை கருத்து தெரிவிக்கவும் விரும்பவும் உங்கள் NOAH கணக்கில் உள்நுழையவும்.
உள்நுழைய