english हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ Contact us எங்களை தொடர்பு கொள்ள Spotify இல் கேளுங்கள் Spotify இல் கேளுங்கள் Download on the App StoreiOS பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும் Get it on Google Play Android பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும்
 
உள்நுழைய
ஆன்லைனில் வழங்குதல்
உள்நுழைய
  • வீடு
  • நிகழ்வுகள்
  • வாழ்க
  • டி.வி
  • நோஹ்டியூப்
  • பாராட்டுக்கள்
  • செய்தி
  • மன்னா
  • பிரார்த்தனைகள்
  • வாக்குமூலங்கள்
  • கனவுகள்
  • மின் புத்தகங்கள்
  • வர்ணனை
  • இரங்கல் குறிப்புகள்
  • சோலை
  1. வீடு
  2. தினசரி மன்னா
  3. वातावरण (माहौल) पर महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि - १
தினசரி மன்னா

वातावरण (माहौल) पर महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि - १

Friday, 26th of April 2024
40 31 1636
Categories : वातावरण
एक माहौल से किसी स्थान के बारे में  कुछ पता चलता है  
क्या आप किसी के घर गए हैं और आपको बेचैनी का अहसास हुआ है। यह फ़र्नीचर और सुविधाओं के बारे में नहीं है - बस कुछ किसी जगह पर ठीक नहीं लगा है। माहौल अभी ठीक नहीं है। बाद में, जब आप घर गए, तो आपको कुछ तरीकों के माध्यम से पता चला कि पति और पत्नी दिनों या हफ्तों के लिए उचित बात नहीं कर रहे थे। उस माहौल में बेचैनी की भावना दिखाई दी। 

मै आपको एक और परिदृश्य के बारे में बताता हूं। आप एक घर में गये हैं और यह बहुत ही साधारण दिखता है और फिर भी आपको ऐसी शांति और आनंद की अनुभूति होती है। उस जगह के माहौलके बारे में कुछ ऐसा है जो सब कुछ अंतर बनाता है।

सही माहौल को प्रभावी ढंग से कार्य करने की जरुरत है
अंतरिक्ष यात्री वर्षों तक प्रशिक्षण लेते हैं और अत्यधिक सक्षम लोग होते हैं। हालांकि, जब एक अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में जाता है, तो उसे पृथ्वी के वातावरण को एक अंतरिक्ष यान में ले जाने की जरुरत होती है, यदि वे प्रभावी ढंग से काम करते हैं तो।

एक मछली को प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए पानी का माहौल चाहिए। इसी तरह, एक बच्चे को परिपक्वता में बढ़ने के लिए अपनी माँ के गर्भ के माहौल की जरुरत होती है।

इसी तरह, आपको और मुझे भी प्रभावी ढंग से कार्य करने, परिपक्वता में बढ़ने, फलने-फूलने आदि के लिए सही माहौल की जरुरत है।

प्रभु यीशु  ने माहौल पर सिखाया  है
और उस ने उन से दृष्टान्तों में बहुत सी बातें कही, कि देखो, एक बोने वाला बीज बोने निकला। बोते समय कुछ बीज मार्ग के किनारे गिरे और पक्षियों ने आकर उन्हें चुग लिया। कुछ पत्थरीली भूमि पर गिरे, जहां उन्हें बहुत मिट्टी न मिली और गहरी मिट्टी न मिलने के कारण वे जल्द उग आए। पर सूरज निकलने पर वे जल गए, और जड़ न पकड़ने से सूख गए। कुछ झाड़ियों में गिरे, और झाड़ियों ने बढ़कर उन्हें दबा डाला। पर कुछ अच्छी भूमि पर गिरे, और फल लाए, कोई सौ गुना, कोई साठ गुना, कोई तीस गुना। जिस के कान हों वह सुन ले।(मत्ती १३: ३-९)

प्रभु यीशु ने चार माहौल की बात की

ए. सड़क के किनारे
ब. पथरीली भूमि
क. झाड़ियों
ड. अच्छी भूमि

सबसे दिलचस्प हिस्सा यह है कि यह एक ही बोने वाला और एक ही बीज था और फिर भी माहौल के कारण बीज फलदायी नहीं हो सकता था। यह तभी हुआ जब बीज सही माहौल में प्रवेश कर गया कि यह आश्चर्यजनक तरीके से फलदायी होने लगा।

कई लोग उनके जीवन में संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि उन्हें इस प्रकाशन के बारे में पता नहीं है कि माहौल उनकी प्रभावशीलता या फलप्रदता में कैसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। अब यह समय है कि आपको इस प्रकाशन की लाभ उठाने की जरुरत है।
ஜெபம்
पिता, मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों को सही माहौल में रोपित करें।येशू के नाम में।

Join our WhatsApp Channel


Most Read
● उसकी (परमेश्वर)इच्छा को पूरा करने का महत्व
● परमेश्वर के पीछे प्यासा होना
● अपने आराम (सुविधा) क्षेत्र से बाहर निकलें
● एक उदाहरण (आदर्श) बनें
● यीशु ने गधे के ऊपर सवारी क्यों की?
● बहुत बढ़ता हुआ विश्वास
● एक क्षेत्र जहाँ शैतान आपको रोक रहा है
கருத்துகள்
எங்களை தொடர்பு கொள்ள
தொலைபேசி: +91 8356956746
+91 9137395828
பகிரி: +91 8356956746
மின்னஞ்சல்: [email protected]
முகவரி :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
பயன்பாட்டைப் பெறவும்
Download on the App Store
Get it on Google Play
அஞ்சல் பட்டியலில் சேரவும்
ஆராயுங்கள்
நிகழ்வுகள்
வாழ்க
நோஹ்டியூப்
டி.வி
தானம்
மன்னா
பாராட்டுக்கள்
வாக்குமூலங்கள்
கனவுகள்
தொடர்பு கொள்ளவும்
© 2025 Karuna Sadan, India.
➤
உள்நுழைய
இந்த தளத்தில் உள்ள உள்ளடக்கத்தை கருத்து தெரிவிக்கவும் விரும்பவும் உங்கள் NOAH கணக்கில் உள்நுழையவும்.
உள்நுழைய