english हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ Contact us எங்களை தொடர்பு கொள்ள Spotify இல் கேளுங்கள் Spotify இல் கேளுங்கள் Download on the App StoreiOS பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும் Get it on Google Play Android பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும்
 
உள்நுழைய
ஆன்லைனில் வழங்குதல்
உள்நுழைய
  • வீடு
  • நிகழ்வுகள்
  • வாழ்க
  • டி.வி
  • நோஹ்டியூப்
  • பாராட்டுக்கள்
  • செய்தி
  • மன்னா
  • பிரார்த்தனைகள்
  • வாக்குமூலங்கள்
  • கனவுகள்
  • மின் புத்தகங்கள்
  • வர்ணனை
  • இரங்கல் குறிப்புகள்
  • சோலை
  1. வீடு
  2. தினசரி மன்னா
  3. परमेश्वर को आपका बदला दो
தினசரி மன்னா

परमेश्वर को आपका बदला दो

Friday, 20th of June 2025
27 26 599
Categories : बदला
हाल ही में एक समाचार पत्र के समाचार विषय में दो किशोर लड़कों के बारे में बात की गई थी जिन्होंने अपने सहसाथि को मार डाला, क्योंकि वह उन्हें धमकाता था। उन्होंने बदला लेने के लिए उसे मार डाला। चौंका देने वाला!

१ शमूएल २५:४-९ में, हम आगे जानते हैं कि दाऊद व्यक्तिगत तौर पर, नाबाल के पुरुषों और झुंडों को उनके खतरों से बचा रहा था। यह दाऊद और उसके लोगों की सुरक्षात्मक उपस्थिति के कारण था कि नाबाल अपने लाभ को अधिकतम करते हुए सलामती और सुरक्षा में रहने में सक्षम था। इस मुद्दे तक, दाऊद ने बदले में कुछ नहीं मांगा था।

एक दिन दाऊद ने अपने और अपने मनुष्यों के लिए कुछ सामान मंगाया। दाऊद और उसके लोगों ने उसके और उसके लोगों के लिए जो कुछ भी किया था, उसके लिए आभारी होने के बजाय, उसने दाऊद और उसके लोगों का अपमान किया। 

जब दाऊद ने इसके बारे में सुना, तो वह आहत हुआ और बदला लेने के लिए नाबाल के घर में सभी पुरुषों को मारने की कसम खाई (१ शमूएल २५:२१-२२)।

हालाँकि, नाबाल की पत्नी, अबीगैल, दाऊद और उसके लोगों से मिली जो बदला लेने की राह पर थे। बुद्धिमान स्त्री अबीगैल ने दाऊद को सलाह देते हुए कहा, "अपमानित मत होना और न बदला लेना। अब तक प्रभु ने आपकी सभी लड़ाइयाँ लड़ी हैं और इसलिए प्रभु को यह भी लड़ने दें। (१ शमूएल २५:२४-३१ संक्षिप्त व्याख्य में)

दाऊद ने अबीगैल के शब्दों को समझदारी से देखा और परमेश्वर के हाथों में इस मामले को छोड़ दिया। बाद में, जब अबीगैल ने नाबाल को बताया कि उसने क्या किया है, तो उसका दिल उसके भीतर मर गया, और वह पत्थर जैसा हो गया। फिर ऐसा हुआ, लगभग दस दिनों के बाद, कि यहोवा ने नाबालको मारा, और वह मर गया" (१ शमूएल २५:३७,३८) परमेश्वर ने दाऊद की ओर से बदला लिया।

प्रभु किसी का पक्ष नहीं करता है। (प्रेरितों के काम १०:३४) वह पक्षपात का परमेश्वर नहीं है। (रोमियो १२:११) उसने दाऊद के लिए जो किया, वह आपके और मेरे लिए भी करेगा।

ऐसे समय होते हैं जब हम किसी से अपमानित होते हैं और हमारी आधार प्रवृत्ति में आघात होता है। बदला हमारे लिए स्वाभाविक रूप से आता है। फिल्मी और गेमिंगऐप्स हमें "बुरे लोगों को विस्फोट करने" के लिए अंतहीन प्रेरणा प्रदान करते हैं। हमारी गिरी हुई स्वाभाव बताती है कि जब हमारे शत्रु "दंडित होते हैं" या "मर जाते हैं" तो जीत होती है।

हालाँकि, परमेश्वर अपने लोगों को कुछ अलौकिक करने की आज्ञा देता है। "हे प्रियो अपना पलटा न लेना; परन्तु क्रोध को अवसर दो, क्योंकि लिखा है, पलटा लेना मेरा काम है, प्रभु कहता है मैं ही बदला दूंगा।" (रोमियो १२:१९) जब हम दूसरे के साथ अन्याय होते हैं, तो आइए हम परमेश्वर पर भरोसा करें ताकि वे हिसाब-किताब पूरा हो जाए।

अब, इसका मतलब यह नहीं है कि हम अपनी रक्षा नहीं कर सकते, या तो हमारी प्रतिष्ठा, भौतिक या वित्तीय कल्याण है। 

इसका यह भी मतलब नहीं है कि सिविल अधिकारियों को गलत के बारे में सूचित नहीं किया जा सकता है। यह सब अनुमेय है।

बाइबल का मतलब यह है कि हम अपनी चोट, गुस्से की भावनाओं से बाहर आकर हमला और नष्ट नहीं कर सकते। परमेश्वर अंत में सभी हिसाबों को पूरा करेंगे।

जब यीशु क्रूस पर था, :तब उन्होंने [मसीह] पर अपना अपमान किया, लेकिन उन्होंने उसका बदला नहीं लिया। इसके बजाय, उन्होंने खुद को उनके (पिता परमेश्वर) को सौंप दिया, जो सच्चा न्याय करता है।" (१ पतरस २:२३)

Bible Reading: Job 24-29
ஜெபம்
१. पिता, मेरे में बदला लेने के विचारों को क्षमा कर। मुझे आपके वचन पर भरोसा करने में मदद करें जो कहता है, "बदला लेने की कोशिश मत करो, बल्कि परमेश्वर को बदला लेने  दो।"

२. प्रभु यीशु, आप शांति के राजकुमार हैं। आपकी शांति को मेरे मन और मेरे जीवन के हर क्षेत्र पर राज करने दो। आमीन।


Join our WhatsApp Channel


Most Read
● महान उद्देश्यों को जन्म देने के लिए छोटे-छोटे कार्य
● अपने ह्रदय का प्रतिबिंब
● ध्यान भटकना (मनबहलाव) के हराने के क्रियात्मक तरीके
● उन्हें सब बताएं
● हमारे आत्मिक तलवार की रक्षा करना
● परमेश्वर की भाषा अन्य भाषा
● अपने विश्वास से समझौता मत करो
கருத்துகள்
எங்களை தொடர்பு கொள்ள
தொலைபேசி: +91 8356956746
+91 9137395828
பகிரி: +91 8356956746
மின்னஞ்சல்: [email protected]
முகவரி :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
பயன்பாட்டைப் பெறவும்
Download on the App Store
Get it on Google Play
அஞ்சல் பட்டியலில் சேரவும்
ஆராயுங்கள்
நிகழ்வுகள்
வாழ்க
நோஹ்டியூப்
டி.வி
தானம்
மன்னா
பாராட்டுக்கள்
வாக்குமூலங்கள்
கனவுகள்
தொடர்பு கொள்ளவும்
© 2025 Karuna Sadan, India.
➤
உள்நுழைய
இந்த தளத்தில் உள்ள உள்ளடக்கத்தை கருத்து தெரிவிக்கவும் விரும்பவும் உங்கள் NOAH கணக்கில் உள்நுழையவும்.
உள்நுழைய