हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം தமிழ் ಕನ್ನಡ Contact us Contact us Listen on Spotify Listen on Spotify Download on the App StoreDownload iOS App Get it on Google Play Download Android App
 
Login
Online Giving
Login
  • Home
  • Events
  • Live
  • TV
  • NoahTube
  • Praises
  • News
  • Manna
  • Prayers
  • Confessions
  • Dreams
  • E-Books
  • Commentary
  • Obituaries
  • Oasis
  1. Home
  2. Daily Manna
  3. बहुत ज़्यादा असर दार लोगों की ९ आदतें: आदत नंबर १
Daily Manna

बहुत ज़्यादा असर दार लोगों की ९ आदतें: आदत नंबर १

Saturday, 10th of January 2026
30 23 632
Categories : 9 Habits of Highly Effective People
वर्षों के दौरान, मुझे कई व्यवसायियों, व्यवसायी महिलाओं और उच्च पदों पर कार्यरत कॉर्पोरेट नेताओं से मिलने और बातचीत करने का सौभाग्य मिला है। मैंने उन्हें बढ़ते, उत्कृष्टता प्राप्त करते और अपने प्रभाव को अद्भुत तरीकों से विस्तारित करते हुए देखा है।

जब मैंने उनके जीवनों को गहराई से देखा, तो मैंने पाया कि वास्तव में उन्हें अलग करने वाली चीज़ केवल प्रतिभा, शिक्षा या अवसर नहीं थी — बल्कि कुछ आदतें थीं जिन्हें उन्होंने समय के साथ विकसित किया। इन आदतों ने उनकी सोच को आकार दिया, उनके दैनिक निर्णयों का मार्गदर्शन किया और उनकी प्रभावशीलता बनाए रखी।

आने वाले कुछ दिनों में, मैं अपने इन निष्कर्षों को आपके साथ साझा करना चाहता हूँ। मेरा दृढ़ विश्वास है कि यदि आप इन आदतों को अपने जीवन में विकसित करते हैं, तो आप भी अपने हर कार्य में कहीं अधिक फलदायी और प्रभावी बनेंगे। और अंततः, यही वह बात है जो वास्तव में पिता की महिमा करती है।

“परन्तु तुम पहले परमेश्वर के राज्य और उसकी धार्मिकता की खोज करो, तो ये सब वस्तुएँ तुम्हें मिल जाएँगी।” (मत्ती 6:33)

बाइबिल के दृष्टिकोण से अत्यंत प्रभावी लोग उत्पादकता से शुरुआत नहीं करते वे प्राथमिकता से शुरुआत करते हैं। रणनीतियाँ बनाने से पहले, योजनाओं को क्रियान्वित करने से पहले, निर्णयों का बचाव करने से पहले, वे एक आधारभूत प्रश्न को सुलझा लेते हैं: प्रथम कौन है?

बाइबिल लगातार यह प्रकट करती है कि प्रभावशीलता आकस्मिक नहीं है; यह एक ऐसे जीवन का उप-उत्पाद है जो परमेश्वर के सामने सही ढंग से व्यवस्थित है।

1. प्राथमिकता सामर्थ्य को निर्धारित करती है

उत्पत्ति की पुस्तक में पवित्रशास्त्र के पहले ही शब्द घोषणा करते हैं, “आदि में परमेश्वर…” (उत्पत्ति 1:1)। यह एक यह एक दैवीय सिद्धांत है। जिसमें भी परमेश्वर प्रथम है, उस पर वह शासन करता है। जिस पर वह शासन करता है, उसे वह आशीष देता है।

जब परमेश्वर पहले स्थान पर नहीं होता, तब अच्छी बातें भी बिखर जाती हैं। परन्तु जब वह पहले स्थान पर होता है, तब कठिन समय भी फल उत्पन्न करता है। प्रभु यीशु ने यह नहीं कहा कि परमेश्वर को अन्य बातों के साथ खोजो—उसने कहा, पहले खोजो। जीवन में प्रभावशीलता परमेश्वर को अपनी योजनाओं में जोड़ने के विषय में नहीं है; यह अपनी योजनाओं को परमेश्वर को समर्पित करने के विषय में है।

राजा दाऊद इस सत्य को गहराई से समझता था। यद्यपि वह योद्धा, राजा, कवि 
और नेता था, फिर भी उसने घोषणा की:

मैंने यहोवा से एक ही वर माँगा है,

कि मैं उसी की खोज में रहूँ,

कि जीवन भर मैं यहोवा के भवन में निवास करूँ,
उसकी सुन्दरता को निहारता रहूँ।" (भजन 27:4) 

दाऊद की प्रभावशीलता इस बात से प्रवाहित होती थी कि वह हर बात में परमेश्वर को पहला स्थान देता था।

2. प्रथम प्रेम स्थायी शक्ति को ईंधन देता है
 
“इफिसुस की कलीसिया के स्वर्गदूत को यह लिख: ये बातें वह कहता है जो अपने दाहिने हाथ में सात तारों को थामे रहता है, और सात सोने के दीवटों के बीच चलता फिरता है।2 मैं तेरे कामों, तेरे परिश्रम और तेरे धीरज को जानता हूँ, और यह भी कि तू बुरे लोगों को सहन नहीं कर सकता; और जिन्होंने अपने आप को प्रेरित कहा, पर हैं नहीं, उन्हें तू ने परखकर झूठा पाया है।3 और तू धीरज धरता है, और मेरे नाम के कारण दुख उठाता रहा है, और थका नहीं।4 तौभी मुझे तेरे विरुद्ध यह शिकायत है कि तू ने अपना पहला प्रेम छोड़ दिया है।”(प्रकाशितवाक्य 2:1–4)

ध्यान दीजिए—और किसी बात के लिए उन्हें डाँटा नहीं गया। उनके काम चलते रहे, उनका परिश्रम बना रहा, उनका सिद्धांत सही रहा— लेकिन घनिष्ठता के बिना प्रभावशीलता खोखली हो गई थी।

अत्यधिक प्रभावी विश्वासी अपना पहला प्रेम संभालकर रखते हैं। प्रार्थना जल्दबाजी में नहीं की जाती। पवित्रशास्त्र को ऊपरी तौर पर नहीं पढ़ा जाता। आराधना यांत्रिक नहीं होती। बैतनिया की मरियम की तरह, वे बेहतर भाग चुनते हैं—यीशु के चरणों में बैठना—यह जानते हुए कि घनिष्ठता हमेशा कार्य से अधिक समय तक टिकती है (लूका 10:38–42)।

भविष्यद्वक्ता यशायाह इस मनोभाव का प्रतिफल प्रकट करता है:

"परन्तु जो यहोवा की बाट जोहते हैं,
वे नया बल पाएँगे,
वे उकाबों के समान उड़ेंगे,
वे दौड़ेंगे और श्रमित न होंगे,
चलेंगे और थकित न होंगे।" (यशायाह 40:31) 

यहाँ 'बाट जोहना' का अर्थ निष्क्रियता नहीं है — इसका अर्थ है परमेश्वर-केंद्रित निर्भरता। शक्ति प्रयास से नहीं, बल्कि उचित स्थिति में आने से नवीनीकृत होती है।

3. पहली आदत सभी अन्य आदतों को आकार देती है

पुराने नियम में परमेश्वर ने पहिलौठा माँगा—बचा-खुचा नहीं (नीतिवचन 3:9)। पहला भाग शेष को मुक्त कर देता था। यह सिद्धांत आज भी कायम है। जब दिन का पहला घंटा, हृदय का पहला स्नेह और इच्छा की पहली निष्ठा परमेश्वर की होती है, तो बाकी सब कुछ दिव्य व्यवस्था में आ जाता है।

प्रभु यीशु ने स्वयं इस आदत का उदाहरण प्रस्तुत किया। "बहुत भोर को... वह निकलकर एक निर्जन स्थान में गया और वहाँ प्रार्थना करने लगा।" (मरकुस 1:35)। भीड़, चमत्कार और माँगों से पहले — सहभागिता थी। 

इसी कारण पवित्रशास्त्र में प्रभावशीलता को कभी भी भक्ति से अलग नहीं किया गया। यहोशू की सफलता वचन पर मनन से प्रवाहित हुई (यहोशू 1:8)। यूसुफ की उन्नति परमेश्वर की उपस्थिति से प्रवाहित हुई (उत्पत्ति 39:2)। दानिय्येल का प्रभाव एक निरंतर प्रार्थना-जीवन से प्रवाहित हुआ (दानिय्येल 6:10)।

4. प्रभावशीलता वेदी से आरम्भ होती है

"इसलिए हे भाइयों, मैं तुम से परमेश्वर की दया स्मरण दिलाकर बिनती करता हूँ, कि अपने शरीरों को जीवित, और पवित्र, और परमेश्वर को ग्राह्य बलिदान करके चढ़ाओ, जो तुम्हारी आत्मिक सेवा है।" (रोमियों 12:1) 

यह शास्त्र स्पष्ट रूप से सभी विश्वासियों को अपने आपको जीवित बलिदान के रूप में अर्पित करने के लिए बुलाता है। बलिदान हमेशा पहले वेदी पर जाता है। दैनिक रूप से समर्पित किया गया जीवन परमेश्वर द्वारा उठाया गया जीवन बन जाता है। 

अत्यंत प्रभावशाली लोग यह नहीं पूछते, “क्या काम करता है?”
वे यह पूछते हैं, “क्या वास्तव में परमेश्वर का आदर करता है?”

और पवित्रशास्त्र स्पष्ट उत्तर देता है:

“यहोवा का भय मानना ही बुद्धि का आरम्भ है।”
(नीतिवचन 9:10)

जहाँ परमेश्वर प्रथम है, वहाँ बुद्धि प्रवाहित होती है।
जहाँ बुद्धि प्रवाहित होती है, वहाँ प्रभावशीलता अनुसरण करती है। 
यह पहली आदत है और इसके बिना कोई भी अन्य आदत वास्तव में स्थिर नहीं रह सकती।

Bible Reading Genesis 30-31

आज का दैनिक मन्ना ऑडियो सुनें
 
Prayer
पिता, मैं अपने जीवन को तेरी व्यवस्था में वापस लाता/लाती हूँ। हर गलत प्राथमिकता को उखाड़ फेंक। मेरे जीवन में पुनः प्रथम स्थान ले, मेरी आज्ञाकारिता को सुदृढ़ कर, और मेरे जीवन को तेरे राज्य और तेरी महिमा के लिए उपयोग कर। यीशु के नाम में। आमेन!

Join our WhatsApp Channel


Most Read
● परमेश्वर के ७ आत्मा: बुद्धि की आत्मा
● प्रेम से प्रेरित होना
● आप कितने विश्वसनीय (भरोसेमंद) हैं?
● चिल्लाने से अधिक दया की पुकार
● दोष (देना) लगाना
● कब तक?
● महान पुरुष और स्त्री क्यों गिरते (पतन हो जाते) हैं - ५
Comments
CONTACT US
Phone: +91 8356956746
+91 9137395828
WhatsApp: +91 8356956746
Email: [email protected]
Address :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
GET APP
Download on the App Store
Get it on Google Play
JOIN MAILING LIST
EXPLORE
Events
Live
NoahTube
TV
Donation
Manna
Praises
Confessions
Dreams
Contact
© 2026 Karuna Sadan, India.
➤
Login
Please login to your NOAH account to Comment and Like content on this site.
Login