english हिंदी मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ Contact us எங்களை தொடர்பு கொள்ள Spotify இல் கேளுங்கள் Spotify இல் கேளுங்கள் Download on the App StoreiOS பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும் Get it on Google Play Android பயன்பாட்டைப் பதிவிறக்கவும்
 
உள்நுழைய
ஆன்லைனில் வழங்குதல்
உள்நுழைய
  • வீடு
  • நிகழ்வுகள்
  • வாழ்க
  • டி.வி
  • நோஹ்டியூப்
  • பாராட்டுக்கள்
  • செய்தி
  • மன்னா
  • பிரார்த்தனைகள்
  • வாக்குமூலங்கள்
  • கனவுகள்
  • மின் புத்தகங்கள்
  • வர்ணனை
  • இரங்கல் குறிப்புகள்
  • சோலை
  1. வீடு
  2. தினசரி மன்னா
  3. आपके छुटकारें और चंगाई का उद्देश्य
தினசரி மன்னா

आपके छुटकारें और चंगाई का उद्देश्य

Sunday, 3rd of August 2025
22 20 477
Categories : छुटकारा स्वास्थ और चंगाई
क्योंकि यहोवा जो आकाश का सृजनहार है, 
वही परमेश्वर है; 
उसी ने पृथ्वी को रचा और बनाया, 
उसी ने उसको स्थिर भी किया; 
उसने उसे सुनसान रहने के लिये नहीं 
परन्तु बसने के लिये उसे रचा है। 
वही यों कहता है, मैं यहोवा हूं, मेरे सिवा दूसरा और कोई नहीं है। (यशायाह ४५:१८)

परमेश्वर ने पृथ्वी को व्यर्थ नहीं बनाया। परमेश्वर का एक उद्देश्य है। जो कुछ परमेश्वर ने बनाया है, वह एक उद्देश्य के लिए बनाया है। वह एक उद्देश्य के बिना कुछ भी नहीं करता है।

यह जो कुछ आप पढ़ रहें है वह एक सच्चाई है क्योंकि आप अपने या अपने प्रियजन के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं। 
शायद आप में से कुछ चंगाई को मांग कर रहे हैं - शारीरिक या भावनात्मक। आपको बताना चाहता हूं कि, यहां तक कि छुटकारा और चंगाई का भी एक उद्देश्य है।

यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप पवित्र चंगाई और छुटकारें का उद्देश्य को समझें। जब आप उद्देश्य को समझेंगें, परमेश्वर चंगाई और छुटकारा क्यों करता है, तो आप इसे महत्व देना सीखेंगे और इसे बनाए रखना भी सीखेंगे।

परमेश्वर ने हमें जिस चीज़ से छुटकारा दिलाया, वह इसलिए ताकि हम किसी चीज़ तक पहुँच सकें। पवित्र छुटकारा यह है कि आप जहां हैं, किसी चीज़ से बाहर निकलने के लिए नहीं है, लेकिन कुछ पाने के लिए। बहुत से लोग किसी चीज़ से बाहर निकलते हैं, लेकिन वही रहते हैं, वे उस चीज तक नहीं पहुँचते है और वे अपने छुटकारे को खो देते हैं।

इजरायल ४३० वर्षों तक मिस्र में बंधी थे (निर्गमन १२:४०, गलतियों ३:१५)। परमेश्वर ने उन्हें एक रात में बाहर निकाला। 

वह न केवल उन्हें बाहर निकला। वह उन्हें वादा किए गए देश में ले गया। वे बाहर निकले ताकि वे उस तक पहुंच सकें।
एक आदमी एक दिन मेरे पास आया और उसने कहा, "पासबान," मैं शराब से छुटकारा पाया हूं। मैंने जवाब दिया "यह बहुत अच्छा है"। उन्होंने और बोला, "अब मैं केवल आयातित सुगंधित तंबाकू चबाता हूं" कुछ लोग एक लत नशे से बाहर निकलते हैं और दूसरे नशे की लत में पड़ जाते हैं। मैं यह उसके बारें में बात नहीं कर रहा हूं।

[पिता] ने हमें नियंत्रण और अंधकार के वश से छुड़ाकर अपने प्रिय पुत्र के राज्य में प्रवेश कराया है। (कुलुस्सियों १:१३)

पवित्र शास्त्र हमें स्पष्ट रूप से बताता है कि परमेश्वर ने हमें (हमें बाहर लाया) अंधकार के राज्य से छुड़ाया है और हमें उनके पुत्र - यीशु मसीह के राज्य में लाया है।

आपके छुटकारे और चंगाई का प्राथमिक उद्देश्य यह है कि आप अपने प्रभु ने नियुक्त किया हुआ कार्य में प्रवेश कर सकें।

Bible Reading: Isaiah 38-41
வாக்குமூலம்
१. मैं मसीह यीशु में एक नई सृष्टि हूँ। (२ कुरिन्थियों ५:१७)

२. मैं उनके ईश्वरीय स्वभाव का समभागी हूं। (२ पतरस १:४) मुझे यीशु के नाम से अंधकार की शक्तियों से छुटकारा मिला है। (कुलुस्सियों १:१३) (दिन भर उपरोक्त अंगीकार को बोलते रहें)

Join our WhatsApp Channel


Most Read
● झूठ को ख़त्म करना और सच को अपनाना
● विश्वास के साथ विरोध का सामना करना
● परमेश्वर के जैसा प्रेम
● बिना ठोकर का जीवन जीना
● परमेश्वर ने माताओं को विशेष रूप से बनाया 
● एक घंटी और एक अनार
● यीशु अब स्वर्ग में क्या कर रहा है ?
கருத்துகள்
எங்களை தொடர்பு கொள்ள
தொலைபேசி: +91 8356956746
+91 9137395828
பகிரி: +91 8356956746
மின்னஞ்சல்: [email protected]
முகவரி :
10/15, First Floor, Behind St. Roque Grotto, Kolivery Village, Kalina, Santacruz East, Mumbai, Maharashtra, 400098
பயன்பாட்டைப் பெறவும்
Download on the App Store
Get it on Google Play
அஞ்சல் பட்டியலில் சேரவும்
ஆராயுங்கள்
நிகழ்வுகள்
வாழ்க
நோஹ்டியூப்
டி.வி
தானம்
மன்னா
பாராட்டுக்கள்
வாக்குமூலங்கள்
கனவுகள்
தொடர்பு கொள்ளவும்
© 2025 Karuna Sadan, India.
➤
உள்நுழைய
இந்த தளத்தில் உள்ள உள்ளடக்கத்தை கருத்து தெரிவிக்கவும் விரும்பவும் உங்கள் NOAH கணக்கில் உள்நுழையவும்.
உள்நுழைய