फिर इब्राहीम वहां से कूच कर दक्खिन देश में आकर कादेश और शूर के बीच में ठहरा, और गरार में रहने लगा। और इब्राहीम अपनी पत्नी सारा के विषय में कहने लगा, कि वह मेरी बहिन है: सो गरार के राजा अबीमेलेक ने दूत भेज कर सारा को बुलवा लिया। (उत्पत्ति २०:१-२)
मेरा मानना है कि डर की आत्मा अब्राहम के खिलाफ आई। यही कारण है कि उसे झूठ बोलना और सफ़ाई करना पड़ा।
अगर डर की आत्मा अब्राहम के जैसे प्रभु के दास के खिलाफ आ सकती है तो यह आपके और मेरे खिलाफ भी आ सकती है। हमें समझदारी की जरूरत है और इसके खिलाफ तुरन्त कार्रवाई करनी चाहिए है।
रात को परमेश्वर ने स्वप्न में अबीमेलेक के पास आकर कहा, सुन, जिस स्त्री को तू ने रख लिया है, उसके कारण तू मर जाएगा, क्योंकि वह सुहागिन है। (उत्पत्ति २०:३)
परमेश्वर स्वप्न के द्वारा भी केह सकता हैं। कल्पना कीजिए कि अगर अबीमेलेक स्वप्न को नजरअंदाज कर देता - तो वह अपनी प्राण को गंवा देता। इसलिए अपने स्वप्न को कभी भी नजरअंदाज न करें।
(कृपया मेरी पुस्तक: अपने स्वप्न को समझना (अंडरस्टैंडिंग युवर ड्रीम्स) नोहा ऐप पर देखें सकते है)
परमेश्वर ने उससे स्वप्न में कहा, हां, मैं भी जानता हूं कि अपने मन की खराई से तू ने यह काम किया है और मैं ने तुझे रोक भी रखा कि तू मेरे विरुद्ध पाप न करे: इसी कारण मैं ने तुझ को उसे छूने नहीं दिया। (उत्पत्ति २०:६)
परमेश्वर आपको पाप करने से रोकने में योग्य है।
सो अब उस पुरूष की पत्नी को उसे फेर दे; क्योंकि वह नबी है, और तेरे लिये प्रार्थना करेगा, और तू जीता रहेगा: पर यदि तू उसको न फेर दे तो जान रख, कि तू, और तेरे जितने लोग हैं, सब निश्चय मर जाएंगे। (उत्पत्ति २०:७)
आज का मसीह धर्म अच्छी प्रतिनिधि महसूस करता है।
बाइबल पुनरागमन और पुनःस्थापन की बात करती है - दोनों एक साथ जुड़े हुए हैं। यदि आपके पास कुछ ऐसा है जो आपके अधिकार में नहीं है, तो उसके स्वामी को लौटाने का काम आपका हैं। अपनी मसीहीयत को कलीसिया की दीवारों से परे देखना चाहिए है।
तब अबीमेलेक ने भेड़-बकरी, गाय-बैल, और दास-दासियां ले कर इब्राहीम को दीं, और उसकी पत्नी सारा को भी उसे फेर दिया। (उत्पत्ति २०:१४)
अबीमेलेक ने न केवल सारा को वापस इब्राहीम को फेर दिया, बल्कि पुनःस्थापन की प्रक्रिया में कुछ मूल्य भी जोड़ा - जो इस मामले में भेड़, बैल आदि है।
तब इब्राहीम ने यहोवा से प्रार्थना की, और यहोवा ने अबीमेलेक, और उसकी पत्नी, और दासियों को चंगा किया और वे जनने लगीं। क्योंकि यहोवा ने इब्राहीम की पत्नी सारा के कारण अबीमेलेक के घर की सब स्त्रियों की कोखों को पूरी रीति से बन्द कर दिया था॥ (उत्पत्ति २०:१७-१८)
अबीमेलेक ने पुनःस्थापन किया जो उनका नहीं था और फिर अबीमेलेक के घर की महिलाएं की गर्भ चंगी हो गईं। क्या ऐसा हो सकता है कि पुनःस्थापन की कमी के कारणचं गाई रुक गई है। एक तरफ़ हम प्रार्थना करते हैं और क्षमा मांगते है और फिर भी दूसरों के संपत्ति पर कब्जा करते है।
Chapters
- अध्याय १
- अध्याय २
- अध्याय ३
- अध्याय ४
- अध्याय ५
- अध्याय ६
- अध्याय ७
- अध्याय ८
- अध्याय ९
- अध्याय १०
- अध्याय ११
- अध्याय १२
- उत्पत्ति १३
- उत्पत्ति १४
- उत्पत्ति १५
- उत्पत्ति १६
- अध्याय १७
- अध्याय १८
- अध्याय १९
- अध्याय २०
- अध्याय २१
- अध्याय - २२
- अध्याय - २३
- अध्याय २४
- अध्याय २५
- अध्याय - २६
- अध्याय २७
- अध्याय २८
- अध्याय २९
- अध्याय ३०
- अध्याय ३१
- अध्याय ३२
- अध्याय ३३
- अध्याय ३४
- अध्याय ३५
- अध्याय ३६
- अध्याय ३७
- अध्याय ३८
- अध्याय ३९
- अध्याय ४०
- अध्याय ४१
- अध्याय ४२
- अध्याय ४३
- अध्याय ४४
- अध्याय ४५
- अध्याय ४६
- अध्याय ४७
- अध्याय ४८
- अध्याय ४९
- अध्याय ५०